Soya Milk Benefits During Pregnancy: गर्भावस्था ऐसा समय होता है, जब मां बनने वाली महिला अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखती हैं। ताकि उसका बच्चा फिट और हेल्दी जन्म ले। यही वजह है कि हर महिला गर्भावस्था के दौरान हेल्दी डाइट लेती है, एक्सरसाइज करती है और खुद को तनाव से दूर रखती है। गर्भावस्था में सबसे जरूरी होता है, स्वस्थ आहार लेना। आज के इस लेख में हम बात कर रहे हैं, प्रेगनेंसी में सोया मिल्क पीने के फायदों (Pregnancy me Soya Milk ke Fayde) के बारे में।
गर्भावस्था में सोया मिल्क पीना काफी फायदेमंद होता है। इसे पीने से महिलाओं को कई जरूरी पोषक तत्व एक ही भोजन से मिल जाते हैं। सोया मिल्क में फोलिक एसिड और प्रोटीन भरपूर होता है, जो भ्रूण के शारीरिक विकास में भी मदद करता है। स्वस्थ और तंदुरुस्त बच्चे को जन्म देने के लिए आपको गर्भावस्था में सोया मिल्क जरूर पीना चाहिए। चलिए विस्तार से जानते हैं प्रेगनेंसी में सोया मिल्क पीने से कौन-कौन से लाभ (Soy Milk Benefits in Pregnancy) मिलते हैं।
1. गर्भावस्था में इम्यूनिटी बढ़ाए सोया मिल्क (Soya Milk Increase Immunity in Pregnancy)
सोया मिल्क पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसे पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है, साथ ही यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनता है। गर्भावस्था में अकसर इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, ऐसे में सोया मिल्क पानी फायदेमंद हो सकता है। इससे गर्भवती महिलाएं जल्दी से बीमार नहीं पड़ेगी और हमेशा स्वस्थ रहेंगी।
टॉप स्टोरीज़
2. हड्डियां मजबूत बनाए सोया मिल्क (Soya Milk for Bones)
गर्भवती महिलाओं को सोया मिल्क को अपने आहार का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। क्योंकि सोया मिल्क कैल्शियम और प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स होता है। गर्भावस्था के दौरान कैल्शियम बढ़ते बच्चे मजबूत हड्डियों का निर्माण करता है। गर्भावस्था में कैल्शियम बहुत जरूरी होता है, यह बच्चे के विकास में अहम भूमिका निभाता है।
इसे भी पढ़ें - सोया मिल्क चेहरे पर लगाने से मिलते हैं ये 4 फायदे, जानें कैसे बनाएं फेस पैक
3. फोलिक एसिड से भरपूर होता है सोया मिल्क
सोया मिल्क या दूध में फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है। फोलिक एसिड गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी पोषक तत्व (Folic Acid in Pregnancy) में से एक है। फोलिक एसिड के नियमित सेवन से तंत्रिका कोशिकाओं की वृद्धि में सुधार होता है और आपके भ्रूण का भी विकास सही होता है।
4. विटामिन्स का अच्छा सोर्स (Vitamin in Soya Milk)
गर्भावस्था में खुद को स्वस्थ रखने और बच्चे के विकास के लिए सभी विटामिन्स लेना बहुत जरूरी होता है। विटामिन बी1, विटामिन ए और विटामिन ई की पूर्ति के लिए आप सोया मिल्क ले सकते हैं। विटामिन ई आपको पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करता है, जो आपको स्वस्थ रहने में मदद करता है। सोया दूध, जो विटामिन का एक समृद्ध स्रोत है, आपको आवश्यक विटामिन की जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है।
5. अजन्मे बच्चे के अंगों का विकास
सोया मिल्क प्रोटीन से परिपूर्ण होता है। इसे प्रोटीन का सबसे बेहतर सोर्स माना जाता है। प्रोटीन शरीर के विभिन्न अंगों के अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करता है। प्रोटीन अजन्मे बच्चे के अंगों का अच्छी तरह से विकास करने में मदद करता है। सोया दूध में पाए जाने वाले कुछ प्रोटीन थ्रेओनीन, आर्जिनिन, आइसोल्यूसीन, ग्लाइसिन और लाइसिन हैं। ये सभी प्रोटीन मां और भ्रूण के लिए जरूरी होते हैं।
इसे भी पढ़ें - ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में बहुत फायदेमंद होते हैं मेथी के दाने, नई माएं ऐसे करें सेवन
6. प्रेगनेंसी में ऊर्जा दे सोया मिल्क (Soya Milk in Pregnancy)
गर्भावस्था के दौरान अकसर महिलाओं को थकान, कमजोरी का सामना करना पड़ता है। लेकिन सोया मिल्क पीने से आप खुद को ऊर्जावान महसूस कर सकती हैं। सोया मिल्क वनस्पति वसा से भरपूर होता है, जो गर्भावस्था में आपके और आपके अजन्मे बच्चे के लिए अच्छा होता है। सोया दूध में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो गर्भावस्था में आपकी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है।
Soya Milk Benefits in Pregnancy in Hindi: प्रेगनेंसी में सोया मिल्क पीना फायदेमंद होता है, लेकिन गर्भवती महिलाओं को सोया मिल्क का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। क्योंकि इसका अधिक सेवन से बच्चे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही अगर आपने पहले कभी सोया दूध नहीं पिया है, तो इसे पीने से पहले डॉक्टर की राय जरूर लें।
(All Images SOurce: Freepik)