सिंहासन योग करने से आपके शरीर को मिलेंगे ये 7 फायदे, योग एक्सपर्ट से जानें इसे करने का तरीका और स्वास्थ्य लाभ

मुंह की बदबू, सांस की समस्या से लेकर शरीर के कई रोगों से निजात दिलाता है सिंहासन योग।
  • SHARE
  • FOLLOW
सिंहासन योग करने से आपके शरीर को मिलेंगे ये 7 फायदे, योग एक्सपर्ट से जानें इसे करने का तरीका और स्वास्थ्य लाभ

ऋतु परिवर्तन में सिंहासन योग बहुत लाभदायक है। यह समय कोरोना का चल रहा है। ऐसे में लोगों का पूरा ध्यान इम्यूनिटी बढ़ाने पर लगा हुआ है। दूसरा कोरोना ने कहीं न कहीं मॉडर्न मेडिकल साइंस को पीछे छोड़ा है। जिस समय कोरोना भारत में आया था उस दौरान लोग दवाओं को छोड़ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की ओर भागे थे। इससे यह सिद्ध हुआ था कि हमारे आयुर्वेद में बड़ी सी बड़ी बीमारियों को ठीक करने की काबिलयत है। इसी आयुर्वेद का हिस्सा है योग। आज योग को लोगों ने अपना लाइफस्टाइल बना लिया है। योग करके वे अपने जीवन को खुशहाल बना रहे हैं। योग में एक बहुत ही जरूरी है जिसे सिंहासन कहते हैं। यह आसन कई बीमारियों को दूर करने में लाभदायक है। सिंहासन योग कैसे करना है, इसके फायदे क्या हैं, इन सभी के बारे में हमने इनोसेंस योगा कि योग एक्सपर्ट भोली परिहार से जाना।

inside1_lionposebenefits

सिंहासन योग क्या है

सिंहासन योग जैसा कि नाम से ही मालूम होता है कि एक ऐसा आसन जो शेर के समान हो। इस असान में व्यक्ति शेर के समान बैठता है। फिर शेर की तरह दहाड़ता है। इस आसन को करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं।

सिंहासन योग के फायदे

1. गले के लिए फायदेमंद

सिंहासन योग में मुंह, जीभा सभी अंगों को सक्रिय रूप से काम करना पड़ता है। इस वजह से मुंह और गले की कई समस्याएं इस योग को  करने से कम हो जाती हैं। योग एक्सपर्ट भोली परिहार के मुताबिक सिंहासन करने से आपकी आवाज मधुर होती है। मुंह की दुर्गंध की परेशानी से निजात मिलती है। जब यह आसन किया जाता है तो मुंह की सभी ग्रंथिायं सक्रिय रूप से काम करती हैं। जिससे मुंह की दुर्गंध की परेशानी से निजात मिलती है। यह आसन गर्दन की मांसपेशियों को भी मजबूत करता है। टॉन्सिल्स में भी लाभकारी है।

inside4_lionposebenefits

2. चेहरे पर चमक

इस आसन को करने से चेहरे पर चमक बढ़ती है। इस आसन से हमारे चेहरे की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं। जिससे चेहरे डेथ स्किन सेल्स हट जाते हैं। इस तरह ये फेशियल सेल्स को एक्टिवक करता है और चेहरे पर चमक आती है। यह आसन एक एंटी-एजिंग को हटाता है।

3. तनाव को करे कम

सिंहासन योग करने से तनाव कम होता है। खासकर वो तनाव जिसमें चेहरे की मांसपेशियों पर असर पड़ता है। 

इसे भी पढ़ें : ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए घर पर करें ये 3 यौगिक क्रियाएं, मिलेगा फायदा

4. आंखों के लिए फायदेमंद

सिंहासन आसन में आंखों के आईबॉल मूवमेंट करते हैं। आसन करते समय आईबॉल को एक दिशा में ध्यानकेंद्र की ओर फोकस करना होता है, जिससे आंखों की रोशनी ठीक होती है। 

5. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

कोरोनाकाल में लोगों को इम्यूनिटी क्या है, यह समझ आ गया है। अब वे ऐसे खाद्य पदार्थों का चुनाव कर रहे हैं जिससे उनकी इम्यूनिटी स्ट्रांग हो। तो वहीं, सिंहासन इम्यूनिटी को बढ़ाने में कारगर उपाय है।

inside3_lionposebenefits

6. गले की खराश और जबड़ों की मजबूती

यह आसन बदलते मौसम के साथ गले में जो खराश आ जाती है, उसे भी खत्म करता है। तो वहीं, सिंहासन में शेर की दहाड़ना होता है जिससे जबड़ों को मजबूती मिलती है। 

इसे भी पढ़ें : Yoga for Kidney: किडनी को रखना है हेल्दी और बीमारियों से दूर तो घर पर करें ये 5 योगासन, मिलेंगे कई फायदे

7. सांस संबंधी परेशानियां

भोली परिहार का कहना है कि जिन लोगों को सांस से संबंधित परेशानियां जैसे अस्थमा आदि है तो उन्हें भी यह आसन करना चाहिेए। यह आसन सांस की परेशानियों से निजात दिलाता है।

सिंहासन योग करने की विधि

  • वज्रासन में बैठ जाएं
  • पैरों के पंजों को सटाकर बैठ जाएं। दोनों पंजों को पीछे से जोड़ लें।
  • अपने घुटनों में जितना आप अंतराल बना सकते हैं, बना लें।
  • अपने दोनों हाथों को अपने घुटनों के बीच जमीन पर रख लें।
  • उंगलियों का रुख आपकी ओर रहेगा।
  • रीढ़ की हड्डी सीधा रखते हुए एक सामान्य सांस लें।
  • धीरे से अपनी जीभ को बाहर निकालते हुए गर्दन को ऊपर की ओर उठाएं।
  • साथ ही साथ जिस प्रकार शेर दहाड़ता है उस प्रकार की ध्वनि मुंह से निकालें।
  • दोनों आईबॉल से अपने बिंदी वाले स्थान पर देखने का प्रयास करें।
  • पांच से छह बार मुंह से ध्वनि निकालें व धीरे से वापस आ जाएं। 

सावधानी 

भोली परिहार के मुताबिक ज्यादातर लोग इस आसन को कर सकते हैं, लेकिन कुछ लोग जिन्हें निम्न दिक्कते हैं, वे इस आसन को न करें। 

  • सिंहासन योग उन लोगों को नहीं करना चाहिए जिन्हें अर्थराइटिस की दिक्कत है। ऐसे लोग इस आसन को किसी की देखरेख में करें।
  • जिन लोगों को एंकल इंजरी रहती है, उन्हें भी किसी की देखरेख में करना चाहिए।

सिंहासन योग को सभी समस्याओं को खत्म करने वाला कहा जाता है। इस आसन को करने से चेहरे की मांसपेशियों से लेकर मुंह की सभी समस्याएं दूर होती हैं। इसे लायन पोज भी कहा जाता है।

Read More Articles on Yoga in Hindi

Read Next

रीढ़ और पीठ की हड्डी को मजबूत बनाता है कर्ण पीड़ासन, जानें इस योगासन को करने विधि और अन्य फायदे

Disclaimer