ये 5 संकेत बताते हैं आपके शरीर को है डिटॉक्स की जरूरत, न करें नजरअंदाज

Signs That Your Body Needs Detox: सेहतमंद रहने के लिए समय-समय पर बॉडी को डिटॉक्स करना जरूरी है, जानें शरीर को डिटॉक्स कब करना चाहिए।  
  • SHARE
  • FOLLOW
ये 5 संकेत बताते हैं आपके शरीर को है डिटॉक्स की जरूरत, न करें नजरअंदाज

शरीर की बाहरी सफाई जितनी जरूरी है, उतना ही शरीर की आंतरिक सफाई महत्वपूर्ण है। शरीर में जमा गंदगी कई गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है। सेहतमंद रहने के लिए शरीर में जमा गंदगी को साफ करना या डिटॉक्स करना जरूरी है। जंक और प्रोसेस्ड फूड्स का अधिक सेवन, पर्याप्त पानी का सेवन न करना, एक्सरसाइज न करना, संतुलित आहार न लेना जैसी कई गलत आदतें शरीर में गंदगी का कारण बनती हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि शरीर को डिटॉक्स करने की जरूरत कब होती है? या आपको डिटॉक्स कब करना चाहिए? जब आपके शरीर में विषाक्त पदार्थों की अधिकता हो जाती है तो आपका शरीर कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के जरिए इसका संकेत देता है। इस लेख में हम आपको 5 संकेत बता रहे हैं जो बताते हैं कि आपको डिटॉक्स की जरूरत है।

ये 5 संकेत बताते हैं आपके शरीर को है डिटॉक्स की जरूरत (Signs That Tell Your Body Needs A Detox In Hindi)

1. मुंह और शरीर से बदबू आना

अगर आपके मुंह से बदबू आती है या पसीना निकलने के बाद शरीर से गंध आती है तो इसका एक बड़ा कारण आपके शरीर में मौजूद गंदगी है। जब आपके शरीर में बहुत अधिक विषाक्त पदार्थ इकट्ठा हो जाते हैं तो आपको बहुत अधिक पसीना आता है। साथ ही सांस भी बदबूदार आती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब शरीर से गंध निकलती है तो यह आपके भीतर से शुद्ध करने का काम करती है। आपने अक्सर देखा होगा कि कई बार आपको बहुत अधिक पसीना आता है, क्योंकि उस दौरान आपका शरीर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने की कोशिश करता है। अगर आप भी अक्सर इसका सामना करते हैं तो समझ लीजिए कि आपके शरीर को अब डिटॉक्सी की जरूरत है।

इसे भी पढें: क्या खड़े होकर पानी पीने से वाकई घुटने खराब होते हैं? जानें इस दावे की सच्चाई

 Detox Singns

2. अगर आपका पेट खराब है

पेट फूलना, अपच, पेट में गैस और कब्ज आदि समस्याओं से लोग आए दिन परेशान रहते हैं। लेकिन यह एक संकेत हो सकता है कि आपको डिटॉक्स की जरूरत है। क्योंकि आंतों में जमा गंदगी और विषाक्त पदार्थ आपके पाचन को खराब करते हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बनते हैं। अगर आपका पेट खराब है या पाचन संबधी समस्याओं का बार-बार सामना कर रहे हैं तो आपको अपने शरीर को डिटॉक्स करना चाहिए।

3. शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ना

यह समस्या महिलाओं के साथ में अधिक होती है। महिलाएं मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन जैसी समस्याओं का सामना बहुत अधिक करती हैं। क्योंकि जब शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं, तो यह आपके मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है। शरीर में हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने के लिए तेज मेटाबॉलिज्म होना बहुत जरूरी है। हार्मोन्स असंतुलन के कारण महिलाएं अनियमित पीरियड्स, पीएमएस और पीरियड्स के दौरान गंभीर ऐंठन जैसी समस्याओं का भी सामना करती हैं। इसलिए शरीर में हार्मोन्स के संतुलन के लिए शरीर डिटॉक्स जरूर करें।

Detox Singns

4. चेहरे पर मुंहासे और दाग धब्बे

ज्यादातर त्वचा संबंधी समस्याएं शरीर में जमा गंदगी के कारण होती हैं। यह आपके रक्त को भी अशुद्ध करता है। त्वचा पर चकत्ते, कील-मुंहासे, दाग-धब्बे जैसी समस्याएं इस कारण ही होती हैं। साथ ही हार्मोन्स के असंतुलन के कारण भी त्वचा की कई समस्याएं होती हैं, जिसका एक बड़ा कारण शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स हैं। इसलिए अगर आप त्वचा की समस्याओं का सामना बहुत अधिक करते हैं तो यह शरीर को डिटॉक्स करने का समय है।

इसे भी पढें: नाक के बाल हटाटे समय न करें ये गलतियां, जानें क्या है नेजल हेयर रिमूवल के सुरक्षित तरीके

5. अच्छी नींद लेने में परेशानी

अच्छी और पर्याप्त नींद लेना शरीर को डिटॉक्स करने का एक प्राकृतिक तरीका है। लेकिन  शरीर में जमा गंदगी आपकी नींद को प्रभावित कर सकती है। शरीर में विषाक्त पदार्थों की अधिकता है आपकी सर्केडियन रिदम (बॉडी क्लॉक, जो आपके शरीर के फंक्शन को नियंत्रित करती है) को प्रभावित करती है, जिससे आपको नींद नहीं आती है। अगर आप खराब और बेचैन नींद की समस्या से जूझ रहे हैं तो शरीर को डिटॉक्स करने का एक संकेत हो सकता है।

All Image source: Freepik.com

Read Next

सुबह की ओस होती है सेहत और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद, मिल सकते हैं ये 4 फायदे

Disclaimer