Sidr Honey: सिद्र शहद के सेवन से शरीर को मिलते हैं अनगिनत फायदे, जानें कैसे किया जाता है इस्तेमाल

सिद्र शहद के सेवन से आपकी त्वचा और पेट संबंधी कई समस्याएं दूर हो सकती है। यह बेहद लाभदायक होता है।

Dipti Kumari
Written by: Dipti KumariUpdated at: Feb 19, 2022 13:00 IST
Sidr Honey: सिद्र शहद के सेवन से शरीर को मिलते हैं अनगिनत फायदे, जानें कैसे किया जाता है इस्तेमाल

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

आप शहद का इस्तेमाल तो अपने रोजमर्रा जीवन में करते होंगे लेकिन क्या आपने सिद्र शहद का नाम सुना है। यह शहद खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतने ही इसके फायदे भी है। यमन सिद्र शहद सबसे अच्छे शहद में से एक माना जाता है। यह सिदर के पेड़ एक से प्राप्त किया जाता है और काफी पवित्र भी माना जाता है। अपने अनोखे स्वाद के साथ यह प्राकृतिक औषधि गुणों से भरपूर है। इसके सेवन से आपके कई समस्याएं ठीक हो सकती है। आप दूध में डालकर इसका इस्तेमाल कर सकते है। इससे साइनस, त्वचा संबंधी समस्याएं, कोलेस्ट्रोल कम करने और वजन घटाने में काफी मददगार माना जाता है। साथ ही इसके सेवन से खाने का पाचन भी आसानी से होता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैलोरी, गुड फैट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन पाया जाता है। आइए इसके फायदे और इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सिद्र शहद के फायदे

1.  साइनस की समस्या 

साइनस की समस्या में आप सीमित मात्रा में इसका उपयोग कर सकते हैं। इसमें जीवाणरोधी गुण पाए जाते है, जो आपकी सांसों में मौजूद जीवाणु को दूर करने में मदद करता है। यह संक्रमण से लड़ने में भी आपकी मदद करता है और आप आसानी से सांस ले पाते हैं। यह एंटीबायोटिक को कम करने वाले बैक्टीरिया से भी लड़ता है। इसे आप दालचीनी पाउडर के साथ मिलाकर जुकाम और साइनस की समस्या में खा सकते हैं।

Sidr-honey

Image Credit- Freepik

2. अल्सर और पाचन में सहायक

सिद्र शहद के सेवन से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह एसिड रिफ्लक्स, क्रोनिक डिजीज और आंत की समस्या में भी आराम मिलता है। यह प्राकृतिक रूप से अल्सर के लक्षणों को भी मदद करता है। यह अपच और कब्ज की समस्या में भी आराम दिला सकता है।

3. इम्यून सिस्टम मजबूत

सिद्र शहद में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। साथ ही इंफ्लूएंजा और गठिया के दर्द में आराम दिलाता है। यह रोगों से लड़ने और शरीर को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शहद में फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

इसे भी पढ़ें- रात में शहद खाकर सोने से सेहत को होते हैं ये 7 फायदे

4. वजन घटाने में मददगार

सिद्र शहद के सेवन से आप आसानी से अपना वजन घटा सकते है। इसमें कैलोरी भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जिसकी मदद से आप पूरा दिन ऊर्जावान महसूस करते हैं। साथ ही इसमें शुगर या फैट की मात्रा बहुत कम होती है। यह पेट की चर्बी को काम करने में कारगर है। इसके लिए आप गिलास गुनगुने पानी में सिद्र शहद और नींबू मिलाकर पी सकते हैं।

5. एंटी एजिंग गुण 

सिद्र शहद में एंटी एजिंग गुण पाए जाते है, जो आपकी त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है। चेहरे को खूबसूरत और बेदाग बनाने के लिए आप रोज शहद का इस्तेमाल कर सकते है। इससे कील-मुहांसे और त्वचा के अन्य दोष ठीक हो सकते है। साथ ही इसके एंटी एजिंग गुण त्वचा को जवां बनाए रखने में भी मदद करते हैं। 

Sidr-honey

Image Credit- Freepik

ऐसे करें सिद्र शहद का इस्तेमाल 

1. इसका सेवन आप स्मूदी या किसी जूस में कर सकते है। इससे उसका स्वाद बढ़ जाता है।

2. चेहरे पर इसके इस्तेमाल के लिए आप शहद, जैतून का तेल और बादाम का तेल मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। 

3. घर में बनने वाले कपकेक और पैनकेक में भी आप शहद का इस्तेमाल कर सकते है।

4. सुबह के नाश्ते में ब्रेड पर आप बटर की जगह इस गाढ़े सिद्र शहद का इस्तेमाल कर सकते है। यह बेहद स्वादिष्ट होता है।

5. चाय बनाने के लिए भी आप शहद का इस्तेमाल कर सकते है। इससे खांसी और कफ में काफी आराम मिलता है।

हालांकि सिद्र शहद के कोई नुकसान तो नहीं है लेकिन इसका बेहद कम मात्रा में इस्तेमाल करना ही उचित माना जाता है। साथ ही किसी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। साथ ही स्किन पर उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

Disclaimer