क्या आप भी पढ़ाई करते समय इस्तेमाल करते हैं नाइट लैंप, जानें इससे आंखों को होने वाले नुकसान

नाइट लैंप की रोशनी में ज्यादा देर फोकस करने से आंखों को नुकसान हो सकता है। जानें इससे आंखों को क्या नुकसान होते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप भी पढ़ाई करते समय इस्तेमाल करते हैं नाइट लैंप, जानें इससे आंखों को होने वाले नुकसान


Is Night Lamp Good For The Eyes: कुछ लोगों को रात में किताबें पढ़ने का शौक होता है। वैसे तो बुक लवर के लिए इससे ज्यादा सुकूनदायक कुछ और नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह आदत आपकी आंखों को बहुत ज्यादा नुकसान करती है? एक्जाम के लिए तैयारी कर रहे बच्चे भी रात में पढ़ना पसंद करते हैं। खासकर नाइट लैंप की रोशनी में पढ़ना आजकल काफी ट्रेंड में है। लेकिन अगर आप अक्सर ही ऐसा करते हैं, तो इससे आंखों को नुकसान हो सकता है। धीरे-धीरे यह आदत बड़ी बीमारियों की वजह बनने लगती है, जिसके बारे में हमें अंदाजा भी नहीं होता है। आइये लेख में जानें रात में नाइट लैंप में पढ़ना क्यों नुकसानदायक है।

night lamp

रात में नाइट लैंप में पढ़ना आंखों के लिए क्यों नुकसानदायक है- What Are The Disadvantages of Night Lamp

आंखों की थकान- Eye Strain

अगर आप नाइट लैंप में ज्यादा देर पढ़ते हैं तो इससे आपकी आंखों पर जोर पड़ता है। कम रोशनी में ज्यादा देर फोकस करने से आंखों की थकान यानी आंखों में दर्द हो सकता है। इसके कारण, आप दिनभर परेशान हो सकते हैं। 

फोकस करने में परेशानी- Difficulty in Focus

कुछ लोगों को काफी देर तक नाइट लैंप में पढ़ने की आदत होती है। लेकिन कम रोशनी में ज्यादा देर ध्यान लगाकर पढ़ने से दिमाग पर जोर पड़ सकता है। इसके कारण आपके माइंड पर बहुत ज्यादा प्रेशर पड़ सकता है। आपको अगले दिन काम पर फोकस करने में बहुत ज्यादा परेशानी हो सकती है। ऐसे में माइंड पर ज्यादा प्रेशर पड़ने से फोकस करने की पॉवर कम हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 10 आदतें, एक्सपर्ट से जानें आंखें साफ करने का सही तरीका

ड्राई आई- Dry Eyes

रात में नाइट लैंप में पढ़ने से आपको ड्राई आई की समस्या हो सकती है। आपको दिन में काम करते हुए आंखों में सूखापन और दर्द महसूस हो सकता है। इसके कारण आपके लिए किसी भी काम पर ध्यान देना मुश्किल होगा। इस समस्या को कंट्रोल करने के लिए आप आंखों की सिकाई कर सकते हैं। 

स्लीप पैटर्न खराब होना- Disrupted Sleep Pattern 

नाइट लैंप की रोशनी में बढ़ने की वजह से आपका स्लीप पैटर्न डिस्टर्ब हो सकता है। इसके कारण आपको नींद न आना या नींद में बीच आंखें खुलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे आपकी बॉडी और माइंड दोनों को ही रिलैक्स नहीं मिल पाएगा। इसके कारण, आपको सुबह उठने के बाद सुस्ती और कमजोरी भी लग सकती है। 

स्ट्रेस और एंग्जाइटी- Stress or Anxiety Issues

स्ट्रेस और एंग्जाइटी भी नाइट लैंप की रोशनी में बैठने का कारण बन सकती है। ज्यादा देर कम रोशनी में बैठने से आपके स्लीप पैटर्न पर बुरा असर पड़ेगा। इसके कारण आपको हार्मोन्स भी असंतुलित हो सकते हैं। इस कारण आपको स्ट्रेस और एंग्जाइटी रहने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- आंखें कमजोर होने के बावजूद चश्मा न लगाने से हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जरूर बरतें सावधानी

इसे कैसे बैलेंस करें

  • कोशिश करें कि आप पढ़ने के लिए नाइट लैंप इस्तेमाल न करें।
  • पढ़ते समय अपने कमरे की लाइट ऑन रखें। इससे आंखों को परेशानी नहीं होगी।
  • सुबह उठकर और रात में सोते समय आंखों को जरूर धोएं। इससे आंखों को रिलैक्स मिलेगा।
  • इन टिप्स को फॉलो करने से आपको काफी मदद मिलेगी। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें। 
 

Read Next

Aaj Ka Health Rashifal: 22 August 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer