Expert

गर्मी में खाते हैं रंगीन बर्फ के गोले (चुस्की) तो हो जाएं सावधान, इसके रंगों से हो सकते हैं कई नुकसान

गर्मियों में बिकने वाला बर्फ का गोला बच्चों की सेहत पर नुकसान पहुंचा सकता है। आगे जानते हैं इसके कुछ नुकसान।   
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में खाते हैं रंगीन बर्फ के गोले (चुस्की) तो हो जाएं सावधान, इसके रंगों से हो सकते हैं कई नुकसान

Disadvantages Of Ice Balls in Children : गर्मी आते ही बाजार में कई तरह की आइसक्रीम आने लगती है। गर्मी के प्रकोप को कम करने के लिए आइसक्रीम खाना भला किसे पसंद नहीं होगा। आपने भी कई बार आइसक्रीम का सेवन किया होगा। इसके अलावा सालों से रंग-बिरंगे बर्फ के मीठे गोले भी बच्चों और बड़ों को पंसद आते हैं। शहर और गांव के इलाकों में लोग इसे खूब खाते हैं। बच्चे तो इसे देखते ही खाने की जिद करने लगते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इसे खाना सेहत और दांतों के लिए खतरनाक होता है। बर्फ के गोले को हरा, लाल, पीला व नीला रंग देने वाले कलर बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इस लेख में डायटीशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि बर्फ का गोला बच्चों के लिए किस तरह से नुकसनदायक हो सकता है? 

बच्चों की सेहत को बिगाड़ सकता है बर्फ का गोला - Disadvantages Of Ice Balls In Children in Hindi 

बच्चों को एलर्जी होने का खतरा 

बर्फ के गोले को रंग देने के लिए कई तरह के कलर का इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि ये कलर कई तरह के हानिकारक कैमिकल्स से बनाए जाते हैं, जो बच्चों में एलर्जी का मुख्य कारण बन सकते हैं। अगर बच्चा बर्फ का गोला रोज खाता है, तो उसे मौसम के कारण होने वाली एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है। 

इसे भी पढ़ें :  क्या आइसक्रीम खाना पेट के लिए नुकसानदायक है? जानें एक्सपर्ट की राय

side effects of ice balls in children

बच्चे को सर्दी-जुकाम होना 

बर्फ के गोले को खाने से बच्चे को सर्दी-जुकाम हो सकता है। गर्मी में बाहर तेज धूप में बर्फ खाने से बच्चे को सर्दी-जुकाम होने की संभावना बढ़ जाती है। सर्दी की वजह से बच्चे को सांस लेने में परेशानी होती है। 

बच्चे को गले में इंफेक्शन होना 

बर्फ का गोला बच्चे के गले में इंफेक्शन का मुख्य कारण बन सकता है। बर्फ की वजह से बच्चे को गले में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। रोजाना बर्फ का गोला खाने की वजह बच्चों को खाने निगलने में भी परेशानी हो सकती है। 

पेट का इंफेक्शन 

बर्फ का गोले को बनाने में जिस पानी का उपयोग किया जाता है, वह गंदा होता है। ऐसे में बच्चे को दूषित पानी की बर्फ खाने से पेट का संक्रमण जैसे पेट दर्द, पेट खराब होना या दस्त आदि की समस्या हो सकती है। 

दांतों में कैविटी का खतरा

बर्फ के गोले में इस्तेमाल होने वाले कैमिकलयुक्त रंग बच्चों के दांतों को खराब करने का काम कर सकते हैं। रोजाना कैमिकलयुक्त कलर के संपर्क में आने से बच्चे के दांतों में कैविटी का खतरा बना रहता है।

इसे भी पढ़ें : मानसून में आइसक्रीम खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

बच्चे को बाहर की आइसक्रीम या बर्फ का गोला देने की अपेक्षा आप घर का बनी आइसक्रीम या बर्फ का गोला दे सकते हैं। इससे बच्चे की सेहत को होने वाेल नुकसाने से बचाया जा सकता है। 

Read Next

क्या नवजात शिशु की आंखों में काजल लगाना सुरक्षित है? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer