
Side Effects Of Eating Too Many Mangoes: गर्मी में आम खाना अधिकतर लोगों को काफी पसंद होता है। आम स्वादिष्ट होने के साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, सोडियम, फोलेट, पोटेशियम, विटामिन ए और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त होने के साथ इम्यूनिटी मजबूत होती है और हार्ट भी हेल्दी रहता है। लेकिन क्या आप जानते है कि ज्यादा मात्रा में आम खाने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है। इसके ज्यादा खाने से शरीर में कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा बढ़ जाता है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की डाइटीशियन सुमन से। जिन्होने हमें ज्यादा मात्रा में आम खाने के नुकसान के बारे में बताया।
मोटापे की समस्या
गर्मी में ज्यादा मात्रा में आम खाने से मोटापे की समस्या हो सकती है। साथ ही इसका ज्यादा सेवन वजन को तेजी से बढ़ाता है। आम में काफी मात्रा में कैलोरीज पाई जाती है, जो वजन को बढ़ाने के साथ बैली फैट को भी बढ़ाती है। अगर आप वजन कम करने के बारे में सोच रहे है, तो आम का सेवन संयमित मात्रा में ही करें।
दस्त की समस्या
जी हां, आम खाने से दस्त की समस्या भी हो सकती है। क्योंकि आम में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है, जो ऐसे में जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करने से दस्त और पेट खराब जैसी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में शरीर को हेल्दी रखने के लिए इसके ज्यादा सेवन से बचें।
डायबिटीज की समस्या
ज्यादा मात्रा में आम खाने से डायबिटीज भी बढ़ सकती है। क्योंकि करीब 100 ग्राम आम में 14 प्रतिशत शुगर पाई जाती है। ऐसे में इसको ज्यादा खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है और शरीर को नुकसान हो सकता है। ऐसे में अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो ज्यादा मात्रा में आम खाने से बचें।
इसे भी पढ़ें- टैनिंग दूर करने के लिए इन 4 तरीकों से लगाएं टमाटर
मुहांसो की समस्या
आम को ज्यादा मात्रा में खाने से फोड़े- फुंसी और मुहांसो की समस्या भी बढ़ सकती है। आम की तासीर काफी गर्म होती है। ऐसे में इसको ज्यादा खाने से त्वचा में पिंपल्स और शरीर में फोड़े- फुंसी हो सकते है। ऐसा में स्किन को हेल्दी रखने के लिए ज्यादा मात्रा में आम न खाएं।
पचने में परेशानी
ज्यादा आम खाने से पचने में परेशानी हो सकती है। साथ ही ज्यादा मात्रा में इसको खाने से पाचन तंत्र भी खराब हो सकता है। कई बार ज्यादा आम खा लेने से पेट में मौजूद गुड बैक्टीरिया को नुकसान होता है। जिस कारण पचने में समस्या हो सकती है।
ज्यादा आम खाने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik