रिसर्च: अस्थमा में जंक फूड्स खाना हो सकता है खतरनाक

अस्थमा में खराब खान-पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे अस्थमा के लक्षण बढ़ भी सकते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
रिसर्च: अस्थमा में जंक फूड्स खाना हो सकता है खतरनाक

अस्थमा के मरीजों को खान-पान पर विशेषतौर पर ध्यान रखना चाहिए। अस्थमा में खराब खान-पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरअसल, इसे लेकर हुई स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है, कि अस्थमा में जंक फूड खाना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अस्थमा के मरीजों में अनहेल्दी चीजें खाने के कुछ ही घंटों बाद इसका असर देखने को मिल सकता है। केवल कुछ ही फूड्स हैं, जिन्हें अस्थमा कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। 

अस्थमा होने पर क्या खाएं? 

न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा सिंह के मुताबिक अस्थमा होने पर खान-पान पर विशेषतौर पर ध्यान रखना चाहिए। अगर आप नियमित तौर पर जंक फूड खाते हैं तो ऐसे में अस्थमा के लक्षण और भी बढ़ सकते हैं। ऐसे में संतरे का जूस, सैलमन, सोया मिल्क और अंडे जैसे अन्य विटामिन डी युक्त चीजों का सेवन करें। ऐसी स्थिति में आप सेब और केले का भी नियमित तौर पर सेवन कर सकते हैं। इससे अस्थमा के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में आप पालक, डार्क चॉकलेट और कद्दू के बीज आदि का भी सेवन कर सकते हैं। अस्थमा के मरीज शकरकंद, गाजर और ब्रोकली आदि का भी सेवन कर सकते हैं।   

इसे भी पढ़ें - अस्थमा होने पर दिख सकते हैं ये 5 शुरुआती लक्षण, बिल्कुल न करें नजरअंदाज

अस्थमा में क्या नहीं खाना चाहिए? 

अस्थमा होने की स्थिति में जंक फूड से दूरी बनानी चाहिए। ऐसे में शराब और धूम्रपान करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अचार, तला-भुना खाना और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीना अस्थमा की समस्या को और भी बढ़ा सकता है। सल्फाइट युक्त आहार जैसे ड्राइड फ्रूट्स, लाइम जूस आदि पीना भी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में पिज्जा, बर्गर और चिप्स आदि का सेवन करना कई बार अस्थमा के लक्षणों को और भी बढ़ा सकता है। 

asthma

फल और सब्जियों से कम हो सकते हैं लक्षण 

अस्थमा को लेकर हुई रिसर्च की मानें तो अस्थमा में फल और सब्जियां खाना लाभकारी हो सकता है। ऐसे में ओमेगा 3 फैटी एसिड का सेवन करना फेफड़ों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसलिए अस्थमा के मरीज ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त पदार्थों को नियमित डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Read Next

डायबिटीज पीड़ित छात्र क्लास में इस्तेमाल कर सकेंगे इंसुलिन और ग्लूकोमीटर, यूपी सरकार ने बदले नियम

Disclaimer