पीरियड्स के दौरान कैल्शियम सप्लीमेंट लेने के नुकसान

Side Effects of Calcium Tablets on Periods: पीरियड्स के दौरान कैल्शियम सप्लीमेंट लेते समय सावधानियों का ध्यान रखें, जानें इसके फायदे-नुकसान।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Feb 15, 2023 21:12 IST
पीरियड्स के दौरान कैल्शियम सप्लीमेंट लेने के नुकसान

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Side Effects of Calcium Tablets on Periods: आमतौर पर शरीर में किसी भी चीज की कमी होने पर डॉक्टर डाइट में उस चीज की मात्रा वाले फूड्स और सप्लीमेंट का सेवन करने की सलाह देते हैं। शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा बहुत जरूरी है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर आपको कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। कैल्शियम की कमी से बचने के लिए लोग कैल्शियम सप्लीमेंट का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना डॉक्टर की सलाह के कैल्शियम सप्लीमेंट का सेवन करना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। महिलाओं में भी कैल्शियम की कमी होने पर उन्हें कैल्शियम की गोलियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन पीरियड्स के दौरान कैल्शियम सप्लीमेंट लेना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

पीरियड्स के दौरान कैल्शियम सप्लीमेंट लेने के नुकसान- Side Effects of Calcium Tablets on Periods in Hindi

पीरियड्स के दौरान खानपान और जीवनशैली से जुड़ी आदतों में गड़बड़ी होने पर आपको कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। इस दौरान खानपान में गड़बड़ी के कारण महिलाओं की परेशानी बढ़ सकती है। इसकी वजह से आपको शरीर में ऐंठन, ब्लीडिंग जैसी परेशानियां ज्यादा हो सकती हैं। यही वजह है कि डॉक्टर भी कैल्शियम सप्लीमेंट लेने की सलाह देते समय आपको इन चीजों का ध्यान रखने की भी सलाह देते हैं। पीरियड्स के दौरान कैल्शियम सप्लीमेंट का सेवन करने से आपका मासिक धर्म चक्र भी प्रभावित होता है। इसकी वजह से आपको भूख की कमी, मूड स्विंग और दर्द की समस्या ज्यादा हो सकती है।

Side Effects of Calcium Tablets on Periods

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान स्विमिंग करना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और जरूरी सावधानियां

शरीर में यदि कैल्शियम भरपूर मात्रा में हो तो इससे न केवल हड्डी मजबूत रहती हैं बल्कि व्यक्ति घुटनों और जोड़ों के दर्द से भी राहत पा सकता है। इससे अलग मांसपेशियों को तंदुरुस्त रखने में, शरीर में रक्त का संचालन करने में, वजन संतुलित बनाए रखने में, रक्त के थक्के जमने से रोकने में, हृदय गति को सामान्य रखने आदि में कैल्शियम जरूरी है। लेकिन इसकी कमी होने पर सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

शरीर में कैल्शियम की कमी पूरा करने के टिप्स

  • रोजाना कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा वाले फूड्स जैसे दूध, डेयरी प्रोडक्ट्स और हरी सब्जियों का सेवन जरूर करें।
  • अपने शरीर का भार बढ़ाये बिना कैल्शियम की मात्रा सही रखने के लिए वसा-रहित दूध पीना चाहिए।
  • दही और पनीर जैसी कम वसा वाली चीजों का ही चयन करें।
  • पत्तेदार साग-सब्जियों का अधिक सेवन करें।

पीरियड्स के दौरान अगर आप कैल्शियम या आयरन सप्लीमेंट का सेवन करती हैं, तो पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसके अलावा अगर आप कैल्शियम और आयरन दोनों का ही सेवन कर रही हैं, तो दोनों की गोलियों के बीच 6 घंटे का अंतर जरूर रखें।

(Image Courtesy: Freepik.com) 

Disclaimer