Doctor Verified

नॉन वेजिटेरियन लोग डाइट में शामिल करें झींगा, जानें इस लो कैलोरी Seafood के फायदे

Jhinga Benefits in Hindi: झींगा में कैलोरी कम होती है, जबकि विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। जानें, झींगा खाने के स्वास्थ्य लाभ-

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: May 21, 2023 11:00 IST
नॉन वेजिटेरियन लोग डाइट में शामिल करें झींगा, जानें इस लो कैलोरी Seafood के फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Jhinga Health Benefits in Hindi: झींगा एक प्रकार का समुद्री भोजन (Seafood) है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। जबकि, झींगा में कैलोरी और कार्ब्स कम होते हैं। इसलिए इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। झींगा को वेट लॉस के लिए काफी कारगर माना गया है। इतना ही नहीं, झींगा में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड हृदय रोगों से भी बचाव करता है। अगर आप झींगा को अपनी डाइट में शामिल करेंगे, तो इससे एजिंग के लक्षणों को भी कम करने में मदद मिल सकती है। आपको बता दें कि झींगा में आयोडीन अधिक होता है, जो एक प्रकार का मिनरल है। इसलिए इसे थायराइड रोगियों के लिए भी लाभकारी माना जाता है। झींगा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। तो आइए, प्रोपराइटर न्यूट्रीलाइन डाइट, नोएडा के डाइटीशियन दर्शिनी बाली से इस लेख में विस्तार से जानते हैं झींगा खाने के फायदे (Jhinga Khane ke Fayde)-

झींगा में पोषक तत्व- Shrimp Nutrition Facts

झींगा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैलोरी काफी कम होती है। वहीं, विटामिन्स और मिनरल्स की मात्रा बेहद अधिक होती है। जानें, 85 ग्राम झींगा में मौजूद पोषक तत्व-

  • कैलोरी: 84.2
  • प्रोटीन: 20.4 ग्राम
  • आयरन: 0.433 मिलीग्राम
  • फॉस्फोरस: 201 मिलीग्राम
  • पोटैशियम: 220 मिलीग्राम
  • जिंक: 1.39 मिलीग्राम
  • मैग्नीशियम: 33.2 मिलीग्राम
  • सोडियम: 94.4 मिलीग्राम

इनके अलावा, झींगा में आयोडीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- Fish Allergy: मछली खाने से एलर्जी (फिश एलर्जी) की समस्या क्यों होती है? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

jhinga benefits

झींगा खाने के फायदे- Shrimp Health Benefits in Hindi

1. सूजन से लड़ने में मदद करे

झींगा में ग्लाइकोसामिनोग्लाइकन नामक बायोएक्टिव कंपाउड होता है। जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसका सेवन करने से चोट की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, झींगा में मौजूद एंटी-लिपोपॉलीसेकेराइड मूत्रमार्ग और ग्रीवा की सूजन संबंधी समस्याओं को भी ठीक करने में सहायक होता है। झींगा का सेवन करने से ऑक्सीडेटिव तनाव की वजह से होने वाली सूजन में काफी आराम मिलता है। 

2. वेट लॉस में सहायक

झींगा में कैलोरी और कार्ब्स काफी कम होते हैं। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो झींगा को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। वहीं, जो लोग वजन को नियंत्रण में रखना चाहते हैं, उनके लिए भी झींगा खाना फायदेमंद होता है। झींगा में आयोडीन भी होता है, जो थायरॉइड रोगियों के लिए लाभकारी होता है। इससे थायरॉइड रोगियों को भी अपना वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

3. पाचन में सुधार करे

झींगा पेट और आंतों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। आंतों और पेट को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपनी डाइट में झींगा को जरूर शामिल करना चाहिए। झींगा खाने से पेट और आंतों के ऊतकों को लाभ मिलता है। इससे पाचन में सुधार होता है और कई समस्याओं से बचाव होता है। 

jhinga benefits

4. ब्रेन फंक्शन को बढ़ावा दे

झींगा ब्रेन की कार्यक्षमता को बढ़ावा देने में मदद करता है। झींगा में एस्टैक्सैन्थिन पाया जाता है, जो कोशिकाओं और माइटोकॉन्ड्रियल झिल्ली की स्थिरता को बढ़ाता है। इससे ऑक्सीडेटिव तनाव कम होता है। साथ ही, मस्तिष्क के जुड़े रोगों से भी बचाव होता है। झींगा खाने से पार्किंसंस और अल्जाइमर रोग से बचाव हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- कौन सी मछलियां खाना है सेहत के लिए फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें मछलियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व और फायदे

5. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

झींगा में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट, शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसानों से बचाते हैं। आपको बता दें कि झींगा में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी भरपूर होते हैं, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। झींगा कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रण में रखता है। इसलिए हृदय रोगों से बचाव के लिए आपको अपनी डाइट में झींगा जरूर शामिल करना चाहिए।

अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो अपनी डाइट में झींगा को शामिल कर सकते हैं। लेकिन कुछ लोगों को झींगा खाने से एलर्जी हो सकती है। इसके अलावा, इसमें सोडियम और कोलेस्ट्रॉल अधिक होता है, इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को इसका सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। इसलिए अगर झींगा खाने के बाद कोई दिक्कत महसूस हो, तो एक बार डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।

Disclaimer