कितने फिट हैं आप? जानना चाहते हैं तो शमिता शेट्टी की तरह घर पर करें ये Animal Moves

 एनिमल मूव्य या फिर एनिमल फ्लो वर्कआउट एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसमें आपको अलग-अलग जानवरों की तरह चलने या फिर उठने बैठने की नकल करनी होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
कितने फिट हैं आप? जानना चाहते हैं तो शमिता शेट्टी की तरह घर पर करें ये Animal Moves

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी अक्सर फिटनेस और वर्कआउट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वे आमतौर पर अपनी फिटनेस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को फिट रहने के लिए प्रेरित करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने Animal Moves वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे जानवरों की तरह मूव्स करती नजर आई हैं। 

क्या है Animal Moves Workout? 

दरअसल, एनिमल मूव्य या फिर एनिमल फ्लो वर्कआउट एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसमें आपको अलग-अलग जानवरों की तरह चलने या फिर उठने बैठने की नकल करनी होती है। इसे करने के लिए आप मगरमच्छ, बिच्छु, चीते या फिर कुत्ते आदि की नकल कर सकते हैं। आज के समय में यह एक्सरसाइज सेलिब्रिटीज में भी काफी प्रचलित हो रही है। यह शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने में काफी मददगार साबित होता है। शमिता ने वीडियो शेयर कर कहा कि लोअर बॉडी को फिट रखने के लिए की जाने वाली एक्सरसाइज से पहले अगर आप इस वार्म अप को करते हैं तो यह काफी मददगार साबित होगा। 

एनिमल मूव्स करने के फायदे Animal Moves Benefits 

एनिमल मूव्स करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इसे करने से शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ने के साथ लचीलापन भी बढ़ता है। यह एक्सरसाइज या वर्कआउट करना शरीर के निचले हिस्से को मजबूत बनाने में भी काफी असरदार साबित होता है। इसे करने से जोड़ और हड्डियां मजबूत होती हैं साथ ही शरीर में उर्जा भी बढ़ती है। यह सांस से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के अलावा वजन घटाने में भी काफी मददगार साबित होता है। अगर आपकी शरीर में स्टैमिना की कमी या हर समय थकान महसूस होती है तो भी आप इसे कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- एक्सरसाइज के शुरुआती दौर में अक्सर लोग करते हैं ये 4 गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Shamita Shetty (@shamitashetty_official)

सावधानियां

अगर आप हड्डियों से जुड़ी किसी समस्या जैसे अर्थराइटिस, ऑस्टियोअर्थराइटिस या फिर हड्डियों से जुड़ी किसी अन्य समस्या से पीड़ित हैं तो ऐसे में इस वर्कआउट को करने से बचें। इससे हड्डियों पर अधिक बल पड़ता है, जिससे समस्या और भी बढ़ सकती है। शुरुआत में इसे करने से पहले एक्सपर्ट की देख-रेख में ही करें।

Read Next

फ्लेक्सिबल बॉडी होने पर मिलते हैं ये 5 फायदे, दूर होती हैं कई समस्याएं

Disclaimer