आखिर क्यों पुरुषों से ज्यादा जीती हैं महिलाएं? ये रहे वैज्ञानिक कारण

आमतौर पर देखें तो महिलाएं पुरुषों से ज्यादा जीती हैं। ये बात शोध में भी साबित हो चुकी है कि महिलाओं की औसत उम्र पुरुषों से 3 साल ज्यादा होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
आखिर क्यों पुरुषों से ज्यादा जीती हैं महिलाएं? ये रहे वैज्ञानिक कारण


आमतौर पर देखें तो महिलाएं पुरुषों से ज्यादा जीती हैं। ये बात शोध में भी साबित हो चुकी है कि महिलाओं की औसत उम्र पुरुषों से 3 साल ज्यादा होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? पहले के लोग इस बात के अलग-अलग कारण बताते थे जैसे- महिलाएं ज्यादा काम नहीं करते हैं, पुरुष ज्यादा काम करते हैं इसलिए वो ज्यादा जीती हैं या महिलाएं हल्के काम करती हैं और पुरुष भारी काम करते हैं इसलिए वो कम जीते हैं। मगर इन बातों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं था।
हालांकि अब वैज्ञानिकों ने भी ये बात साबित कर दी है कि स्वस्थ महिलाओं की उम्र स्वस्थ पुरुषों से ज्यादा होती है और इसका कारण उनका काम नहीं बल्कि उनकी शारीरिक बनावट यानि बायोलॉजिकल स्ट्रक्चर है। यहां ये समझना जरूरी है कि ऐसा दावा स्वस्थ महिलाओं और पुरुषों के संदर्भ में किया गया है।

ऐसा केवल मनुष्यों में ही नहीं होता है

महिलाएं पुरुषों से ज्यादा जीती हैं, ऐसा सिर्फ मनुष्यों में ही नहीं है बल्कि कई और जीवों में भी मादा उस प्रजाति के नर से ज्यादा जीती हैं। हालांकि कई प्रजातियों में नर भी मादाओं से ज्यादा जीते हैं। मगर मनुष्य के संदर्भ में ये बात सैकड़ों सालों से लागू होती है कि महिलाएं पुरुषों से ज्यादा जीती हैं। मानव के अलावा मानव से पूर्वज कहे जाने वाले बंदर, गोरिल्ला, चिंपैंजी, लंगूर आदि में भी नर के मुकाबले मादा ज्यादा जीती हैं।

इसे भी पढ़ें:- जल्दी-जल्दी पड़ते हैं बीमार तो इस ठीक करें अपना इम्यून सिस्टम

महिला हार्मोन्स भी हैं कारण

महिला हार्मोन्स यानि एस्ट्रोजन के कारण भी महिलाओं की उम्र कुछ बढ़ जाती है। प्रकृति ने महिलाओं के शरीर को गर्भधारण और स्तनपान को ध्यान में रखते हुए पुरुषों से लचीला बनाया है। स्त्रियों में स्त्रीत्व के लिए जिम्मेदार हार्मोन एस्ट्रोजन का ब्लड में मौजूद लिपिड पर पॉजिटिव प्रभाव डालता है इसलिए महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा दिल की बीमारियां कम होती हैं।

जींस हो सकते हैं कारण

महिलाओं और पुरुषों के जींस में अंतर होता है। पुरुषों में एक एक्स और एक वाय क्रोमोसोम होता है जबकि महिलाओं में दोनों एक्स क्रोमोसोम होते हैं। इसलिए महिलाओं को दो एक्स क्रोमोसोम का फायदा मिलता है। अगर एक एक्स क्रोमोसोम में कुछ गड़बड़ी भी आ जाए, तो दूसरा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त होता है।

इसे भी पढ़ें:- 35 की उम्र के बाद आपके शरीर के लिए जरूरी होते हैं ये 5 विटामिन्स

लंबाई भी हो सकती है वजह

कई शोधों में ये पाया गया है कि लंबा शरीर ज्यादा ऊर्जा खर्च करता है इसके अलावा ऐसे शरीर में म्यूटेशन की प्रॉसेस भी ज्यादा होने की आशंका होती है इसलिए लंबाई जीवन को कम कर देती है। अधिकांश महिलाएं लंबाई में पुरुषों से छोटी होती हैं इसलिए उनके ज्यादा जीने का एक कारण ये भी हो सकता है।

अभी स्पष्ट नहीं हैं कारण

कई तरह के शोधों में ये अलग-अलग बातें सामने आई हैं मगर इस बात की अब तक कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई जा सकी है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं क्यों ज्यादा जीती हैं। अभी तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके एक नहीं बल्कि कई कारण है। अनुवांशिक और हार्मोनल कारणों के अलावा जीवनशैली भी इसकी एक वजह हो सकती है। आमतौर पर दुनियाभर में पुरुष महिलाओं से ज्यादा धूम्रपान करते हैं, शराब पीते हैं और अनियमित जीवनशैली जीते हैं। ये भी एक कारण हो सकता है। हालांकि कोरियन वैज्ञानिक हान-पाम पार्क ने एक शोध में ये भी पाया है कि पुरषों और महिलाओं से ज्यादा औसत आयु ट्रांसजेंडर्स की होती है। इसलिए इस क्षेत्र में अभी और शोध की जरूरत है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Living In Hindi

Read Next

कब्ज को सीधा निमंत्रण देता है बासी आटा, आज से ही अपनाएं ये नियम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version