
Remedies For Sore Throat In Monsoon: मानसून अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता हैं। इस मौसम में सर्दी, जुकाम होने के साथ गले में खराश की समस्या भी हो जाती है। मानसून में इंफेक्शन काफी तेजी से फैलता है। कई बार बारिश और उमस के कारण तापमान में काफी बदलाव की वजह से गले में खराश हो जाती है। गले में खराश होने पर आवाज बदलने के साथ कई बार गले में हल्का दर्द भी होता है। वहीं गले में खराश होने पर बोलने में, खाने और पानी पीने में भी समस्या होने लगती है। मानसून में इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है। इस कारण गले में इंफेक्शन आसानी से हो जाता है। ऐसे में मानसून में गले की खराश को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। यह उपाय करने से गले की खराश से राहत मिलने के साथ दर्द कम होगा और गले की खिचखिच से भी आराम मिलेगा। आइए जानते हैं मानसून में गले की खराश को दूर करने के उपायों के बारे में।
मुलेठी
मानसून में होने वाली गले की खराश को दूर करने के लिए मुलेठी का सेवन किया जा सकता है। मुलेठी एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती हैं। ऐसे में इसको छोटे टुकड़ें में काट लें और कुछ देर के लिए मुंह में रखकर चूसते रहे। ऐसा करने से गले की खराश से आराम मिलेगा और दर्द भी दूर होगा।
हल्दी वाला दूध
हल्दी वाला दूध शरीर की कई समस्याओं को दूर करता हैं। हल्दी वाले दूध में प्रचुर मात्रा में एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो गले के इंफेक्शन को दूर करने के साथ खराश को दूर करते हैं। इस दूध को रात को सोने से पहले पी कर सो जाएं। अगले दिन गले की समस्या से राहत मिलेगी।

अदरक वाली चाय
पोषक तत्वों से भरपूर अदरक वाली चाय शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, फॉस्फोरस,आयरन और विटामिन सी पाया जाता हैं। अदरक वाली चाय में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो गले की खराश से राहत देते है। इस चाय को पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन भी कम होता है।
इसे भी पढ़ें- नाभि में खुजली होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी राहत
शहद
शहद भी एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से गले के इंफेक्शन को दूर किया जा सकता है। शहद गले की खराश से राहत देने के साथ गले के दर्द को भी दूर करता है। इसका सेवन करने के लिए 1 चम्मच शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर लें या फिर 1 चम्मच शहद को ऐसे ही खा लें।
त्रिफला चूर्ण
त्रिफला चूर्ण भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याओं में आराम मिलता है। मानसून में अगर आप भी गले की खराश से परेशान है, तो डाइट में त्रिफला चूर्ण को अवश्य शामिल करें। त्रिफला चूर्ण में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो गले की खराश से राहत देता है। इसका सेवन गर्म पानी के साथ किया जा सकता है।
मानसून में होने वाली गले की खराश को दूर करने के लिए इन उपायों की मदद ली जा सकती हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इनका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version