आजकल बच्चों में मोबाइल चलाने की आदत तेजी से बढ़ रही है। आज के समय में बच्चे शारीरिक खेल-कूद जैसे क्रिकेट, खो-खो आदि में शामिल होने के बजाय मोबाइल में गेम खेलना ज्यादा पसंद करते हैं। बच्चों में समझ आने के साथ ही वे मोबाइल चलाने का शौक रखने लगते हैं। हाल ही में जामा नेटवर्क ओपन में एक स्टडी प्रकाशित हुई है, जिसके मुताबिक अगर बच्चों में स्क्रीन टाइम को कम किया जाए तो उनकी मेंटल हेल्थ में केवल दो हफ्तों में ही सुधार देखने को मिल सकता है। आइये विस्तार से जानते हैं इस स्टडी के बारे में।
क्या कहती है स्टडी?
यूनिवर्सिटी ऑफ साउथर्न डेनमार्क के डेटा की मानें तो इस स्टडी में 89 परिवारों के 181 बच्चों को शामिल किया गया। इस स्टडी में छोटे बच्चों से लेकर 17 साल तक की उम्र के बच्चों पर यह स्टडी की गई। इस सभी बच्चों को 15 दिनों तक स्क्रीन चलाने से रोका गया। स्टडी पूरी होने के बाद देखा गया कि जिन बच्चों ने स्क्रीन का इस्तेमाल कम किया था, उनमें केवल 2 हफ्तो में मेंटल हेल्थ में सुधार हुआ था। इसके साथ ही उनके पूरे दिन स्क्रीन चलाने की आदत कम होकर हफ्ते में केवल 3 से 4 घंटे हो गई।
स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करने के नुकसान
- स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करना नुकसानदायक होता है।
- स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करना सबसे पहले बच्चों की आंखों पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।
- इससे उनकी याद करने की क्षमता कम हो सकती है।
- कई बार स्क्रीन टाइम उनके विकास में भी बाधा बन सकता है।
- इससे बच्चों में पढ़ने में ध्यान नहीं लगता साथ ही मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है।
इसे भी पढ़ें - क्या ज्यादा फोन का इस्तेमाल करने से हो सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
बच्चों को स्क्रीन से दूर रखने के लिए क्या करें?
- बच्चों को स्क्रीन से दूर रखने के लिए आपको उन्हें समय-समय पर ही मोबाइल देना है।
- इसके लिए उन्हें आउटडोर एक्टिविटीज में शामिल करें।
- बच्चों को रंग-बिरंगी चीजें और पेंटिंग दिखाकर उनका ध्यान भटकाएं।
- इसके लिए उन्हें स्विमिंग, म्यूसिक या डांस क्लास में भेजें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version