Causes Of Being Underweight In Hindi: आज के दौर में जहां एक ओर लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का वजन बेहद कम है। कुछ लोगों जिम जाते हैं, हेल्दी फूड लेते हैं उसके बाद भी उनका वजन नहीं बढ़ता है। एक्सपर्ट के अनुसार हाइट के अनुपात में यदि आपका वजन सही तहै तो ऐसे में आपको कोई परेशानी नहीं होती है। लेकिन, लंबाई के अनुपात में वजन का ज्यादा या कम होना आपके लिए समस्या का कारण बन जाता है। देश में कई लोग ऐसे में भी है जो अंडरवेट के कारण परेशान है। डायइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि अंडरवेट होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं और इस समस्या से कैसे बचा जा सकता है।
अंडरवेट होने के कारण - Reasons Behind Being Underweight in Hindi
पौष्टिक आहार का सेवन न करना
दरअसल, हर व्यक्ति को रोजाना एक निश्चित मात्रा में विटामिन्स और मिनिरल्स की आवश्यकता होती है। यह पोषण शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। जो लोग डाइट में पौष्टिक आहार का सेवन नहीं करते हैं उनका वजन नहीं बढ़ता है। साथ ही, उनको पोषण की कमी के कारण कई तरह के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए आप डाइट में साबुत अनाज, सब्जियां, फलों को शामिल करें।
टॉप स्टोरीज़
मेडिकल कंडीशन
कुछ लोग मेडिकल कंडीशन के कारण अंडरवेट हो सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक जिन लोगों को पहले से इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम, क्रोहन डिजीज, हाइपरथायरायडिज्म, डायबिटीज, व कैंसर जैसी स्थिति होती है, उनका वजन अन्य लोगों अपेक्षा में कम होता है। दरअसल, दवाओं की प्रतिक्रिया के चलते इस तरह की समस्या हो सकती है।
हाई मेटाबॉलिज्म
कुछ व्यक्तियों का मेटाबॉलिज्म हाई होता है। मेटाबॉलिज्म भोजन को ऊर्जा में बदलने का कार्य करता है। जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म हाई होता है, उनकी कैलोरी अन्य के मुकाबले तेजी से बर्न होती है। इससे व्यक्ति के शरीर में मोटापा नहीं रहता है। ऐसे व्यक्ति को थोड़े-थोड़े समय के बाद भूख लग सकती है।
आनुवंशिकी कारण
आनुवंशिकी शरीर के प्रकार और मेटाबॉलिज्म को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कुछ व्यक्तियों के शरीर का वजन उनकी आनुवंशिक संरचना के कारण स्वाभाविक रूप से कम हो सकता है। हालांकि, आप अपने जीन में बदलाव नहीं कर सकते हैं। ऐसे में आप केवल संतुलित आहार और व्यायाम पर ध्यान दें।
तनाव
लंबे समय से स्ट्रेस व तनाव आपकी भूख को प्रभावित कर सकता है। स्ट्रेस होने पर आपका वजन कम हो सकता है। ऐसे में आप तनाव को कम करने के लिए योग, ध्यान, मेडिटेशन व एक्सरसाइज का सहारा ले सकते है। इसके अलावा दोस्तों के साथ बातों को शेयर करने से भी आपका स्ट्रेस तेजी से कम होने लगता है।
वजन बढ़ाने के लिए उपयोगी टिप्स - Tips For Gaining Weight in Hindi
- संतुलित आहार का सेवन करें।
- डाइट में फलों और सब्जियों की मात्रा अधिक रखें।
- एक बार ज्यादा खाने की अपेक्षा मील को कई छोटे-छोटे पार्ट में बांटें।
- एक्सरसाइट को लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं।
- पर्याप्त नींद लें। इससे आपके शरीर का हार्मोन असंतुलन ठीक होता है।
इसे भी पढ़ें : इस समय कभी न करें फलों का सेवन, फायदे के बजाय होगा नुकसान
वजन बढ़ाने के लिए कैलोरी का अधिक मात्रा में सेवन करें। इसके साथ ही, यदि आपको कोई बीमारी या कोई समस्या है, तो ऐसे में सबसे पहले अपने रोग का इलाज कराएं। डाइट और एक्सरसाइज के सही रूटिन से आप अपने वेट को सही स्तर पर ला सकते हैं।