Doctor Verified

कच्चा या पका हुआ: सेहत के लिए किस तरह का खाना होता है ज्यादा फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें

कच्चा और पका हुआ खाना दोनों ही शरीर के लिए गुणकारी भी होते हैं और जरूरत से ज्यादा मात्रा में खाने पर नुकसानदायक भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि आयुर्वेद के हिसाब से दोनों में से कौन-सा बेहतर है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
कच्चा या पका हुआ: सेहत के लिए किस तरह का खाना होता है ज्यादा फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें


ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं, जिन्हें हमें पकाकर ही खाना चाहिए और कई चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें पकाने से उनकी न्यूट्रिशन वैल्यू (Nutrition Value) कम हो जाती है। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही आता है कि डाइट में कच्चे या पके हुए किस तरह के खाने का सेवन ज्यादा करना चाहिए? दरअसल, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि कच्चे और पके दोनों ही खाने के अपने अलग फायदे और कई नुकसान भी होते हैं। मगर खाने के इन दोनों टाइप्स में से शरीर के लिए कौन-सा फायदेमंद हो सकता है, इस बात का पता हम आयुर्वेद से लगाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राघव ठुकराल से जानेंगे कि आयुर्वेद के हिसाब से व्यक्ति को कच्चे और पके हुए खाने में से किसका ज्यादा सेवन करना चाहिए? इस बारे में जानकारी देते हुए डॉ. राघव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है।  

पके हुए भोजन को लेकर आयुर्वेदिक दृष्टिकोण

डॉ. राघव बताते हैं कि आयुर्वेद के हिसाब से पका हुआ खाना गर्म होता है। यह स्वाद में बेहतरीन होने के अलावा आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाता है। साथ ही, पका हुआ खाना खाने से बॉडी टिशूज को जरूरी पोषण मिलता है। अब आप सोच रहे होंगे कि पका हुआ खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन ये खाना शरीर के लिए पूरी तरह से गुणकारी नहीं होता है। दरअसल, अगर खाने को ज्यादा पका दिया जाता है, तो इसके पोषक-तत्व नष्ट हो सकते हैं। इसके साथ ही, ज्यादा पके हुए खाने को पचाना में भी कठिनाई हो सकती है। ऐसे में पेट फूलने लगता है और पोषक-तत्व सही से शरीर में अब्सॉर्ब नहीं हो पाते हैं।

कच्चे भोजन को लेकर आयुर्वेदिक दृष्टिकोण

आयुर्वेद के हिसाब से कच्चा खाना खाने पर फूड के नेचुरल एन्जाइम्स (Natural Enzymes) को कोई नुकसान नहीं होता है। साथ ही, कच्चा खाना खाने से बॉडी डिटॉक्स हो जाती है और आपको हल्का महसूस होता है। मगर कच्चा खाना भी पूरी तरह से शरीर के लिए फायदेमंद साबित नहीं होता है। दरअसल, कच्चे खाने को पचाना मुश्किल होता है। अगर खाना पूरी तरह से पच नहीं पाता है, तो यह विषाक्त पदार्थों में बदल जाता है। ऐसे में व्यक्ति थकान और कई अन्य समस्याओं का सामना कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या दोपहर या रात का खाना छोड़ने से बॉडी डिटॉक्स होती है? डॉक्टर से जानें

पका हुआ भोजन खाने के फायदे

cooked and raw food

वात को करता है बैलेंस

अगर आप पका हुआ खाना खाते हैं, तो वात दोष को बैलेंस किया जा सकता है। ऐसे में व्यक्ति ऊर्जावान (Energetic) और रचनात्मक (Creative) बनता है। इससे शारीरिक और मानसिक सेहत के बीच संतुलन बना रहता है।    

पाचन अग्नि को मजबूती देता है

पका हुआ खाना खाते हैं, तो पाचन अग्नि को मजबूती मिलती है। इससे पेट की कई समस्याओं से बचा जा सकता है। अगर आप पेट में गैस बनने, तेज दर्द, एसिडिटी, कब्ज, भारीपन और दस्त की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो डाइट में ठीक तरह से पके हुए भोजन को शामिल करें।

शरीर को मिलता है पोषण

पके हुए खाने को पचाना आसान होता है। ऐसे में बहुत ही आसानी से जरूरी पोषक-तत्वों को बॉडी अब्सॉर्ब कर लेती है। यह खाना खाने से शरीर को जरूरी पोषण प्राप्त होता है। पका हुआ खाना बढ़ते हुए बच्चों और बुजुर्गों के लिए फायदेमंद होता है।

टॉक्सिन्स को करता है कम

पका हुआ खाना खाने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स कम होते हैं। खाने को सही तरीके से पकाया जाता है, तो कॉम्प्लेक्स फूड भी सिंपल फॉर्म में आ जाता है।

पका हुआ भोजन खाने के नुकसान

पके हुए भोजन को खाने का सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि अगर इस खाने को जरूरत से ज्यादा पका दिया जाए, तो पाचन-अग्नि कमजोर हो सकती है। साथ ही, खाने के पोषक-तत्व नष्ट हो जाते हैं। ऐसे में बच्चे और बुजुर्गों में खराब पाचन, पेट फूलने, कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं दिख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में कौन-से तेल में पका हुआ भोजन खाना चाहिए? जानें डॉक्टर से    

कच्चा भोजन खाने के फायदे

पित्त को बैलेंस करता है

कच्चा खाना खाने से शरीर में पित्त बैलेंस होता है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं। पित्त बैलेंस होने का असर दिमाग पर भी पड़ता है। इससे याददाश्त तेज होती है।

आंतों को करता है डिटॉक्स

कच्चा खाना आंतों को डिटॉक्स करता है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन-तंत्र को सुधारने और आंतों को साफ करने का काम करती है।

एंजाइम और न्यूट्रिएंट्स ज्यादा होते हैं

जैसा हमने आपको बताया कि कच्चा खाना खाने से बॉडी को ज्यादा एंजाइम्स और न्यूट्रिएंट्स प्राप्त होते हैं। इस तरह के खाने में विटामिन, खनिज, स्वस्थ वसा और प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

कच्चा खाना खाने के नुकसान

कच्चा खाना कमजोर पाचन-तंत्र वाले लोगों को खाने से बचना चाहिए। आपको सर्दियों के मौसम में और बीमारी का सामना कर रहे लोगों को कच्चा खाना नहीं खाना चाहिए। कच्चा भोजन वात बढ़ाता है और बॉडी में सूखेपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Raghav Thukral (@ayurveda_dr.aisa.dost.jaisa)

कुल मिलाकर, कच्चे और पके हुए खाने में आप किसी एक का सेवन बढ़ा या घटा नहीं सकते हैं। अगर आप अपनी डाइट में बदलाव करना चाहते हैं, तो पहले डॉक्टर की सलाह लें। आपको कच्चे या पके हुए भोजन को अपनी मर्जी से खाना शुरू नहीं करना चाहिए। इन दोनों ही तरह के भोजन से शरीर को फायदा और नुकसान दोनों हो सकते हैं।   

Read Next

सर्दियों में इन लोगों को नहीं करना चाहिए अदरक का सेवन, हो सकती है परेशानी

Disclaimer