प्रेगनेंसी में गर्भवती महिला को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। गर्भावस्था में महिला जो कुछ खाती-पीती है, उसका असर गर्भ में पल रहे शिशु के विकास पर पड़ता है। ऐसे में कई गर्भवती महिलाऐं इस बात को लेकर असमंजस में रहती हैं कि प्रेगनेंसी में क्या खाएं और क्या न खाएं? प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला को फल-सब्जियों के साथ-साथ ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है। बात करें प्रेगनेंसी में ड्राई फ्रूट्स खाने की तो ज्यादातर महिलाएं बादाम या काजू खाना पसंद करती हैं। लेकिन कई महिलाओं के मन में यह सवाल उठता है कि क्या प्रेगनेंसी में किशमिश खा सकते हैं? आपको बता दें कि प्रेगनेंसी के दौरान किशमिश खाना सुरक्षित होता है। किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, शुगर, फाइबर, पोटेशियम, विटामिन बी 6 और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। किशमिश खाने से गर्भवती मां और बच्चे की सेहत को कई फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर प्रेगनेंसी में किशमिश का ज्यादा सेवन किया जाए, तो इससे स्वास्थ्य को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं प्रेगनेंसी में खाने के फायदे और नुकसान के बारे में (Raisins benefits and side effects during pregnancy In Hindi)-
प्रेगनेंसी में किशमिश खाने के फायदे - Raisins Benefits In Pregnancy
एनीमिया से बचाव करे
प्रेगनेंसी में कई महिलाओं को एनीमिया की शिकायत हो जाती है। शरीर में खून की कमी से गर्भवती मां और गर्भ में पल रहे शिशु को खतरा हो सकता है। ऐसे में, किशमिश का सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। दरअसल, किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।
थकान और कमजोरी से बचाए
प्रेगनेंसी में कई महिलाओं को थकान और कमजोरी महसूस होती है। शरीर में सुस्ती, आलस या लो एनर्जी महसूस होने पर गर्भवती महिलाएं किशमिश का सेवन कर सकती हैं। किशमिश एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर है। किशमिश में विटामिन, मिनरल और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।
कब्ज न होने दे
प्रेगनेंसी के दौरान कई महिलाओं को कब्ज की शिकायत हो जाती है। किशमिश का सेवन करने से पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। किशमिश में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिससे मल त्यागने में आसानी होती है।
इसे भी पढ़ें: क्या प्रेगनेंसी में अखरोट खाना चाहिए? जानें इसके फायदे और नुकसान
हार्ट को स्वस्थ रखे
प्रेगनेंसी के दौरान किशमिश का सेवन आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। प्रेगनेंसी में रोजाना किशमिश का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।
भूख बढ़ाने में मददगार
प्रेगनेंसी के दौरान कई महिलाओं को भूख कम लगती है। ऐसे में, किशमिश का सेवन करने से भूख खुलकर लगती है। दरअसल, किशमिश में मैग्नीशियम, पोटैशियम और फाइबर पाया जाता है। किशमिश भूख बढ़ाने के साथ-साथ मितली की समस्या को कम करने में भी मदद करती है।
प्रेगनेंसी में किशमिश खाने के नुकसान - Raisins Side Effects In Pregnancy
वैसे तो प्रेगनेंसी में किशमिश का सेवन करना फायदेमंद होता है। लेकिन, किशमिश का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अगर आप ज्यादा मात्रा में किशमिश का सेवन करेंगी, तो इससे आपके और आपके शिशु के स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। प्रेगनेंसी में किशमिश खाने के नुकसान इस प्रकार हैं -
- दरअसल, किशमिश में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा होती है। किशमिश का ज्यादा सेवन करे से ब्लग शुगर लेवल बढ़ सकता है, जिससे प्रेगनेंसी में डायबिटीज होने की संभावना बढ़ जाती है।
- किशमिश में ट्राइग्लिसराइडस की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में, प्रेगनेंसी में किशमिश का ज्यादा सेवन करने से फैटी लिवर और दिल की बीमारी होने का खतरा रहता है।
- प्रेगनेंसी में गर्भवती महिला किशमिश का अधिक सेवन करे, तो इससे पैदा होने वाले बच्चे में टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा होता है।
इसे भी पढ़ें: क्या प्रेगनेंसी में काजू खाना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें इसके फायदे, नुकसान और सावधानियां
प्रेगनेंसी में कैसे करें किशमिश का सेवन - How To Eat Raisins In Pregnancy
आप प्रेगनेंसी में किशमिश का सेवन कई तरह से कर सकती हैं। आप रात में सोने से पहले दूध के साथ किशमिश खा सकती हैं। इसके अलावा, आप किशमिश को पानी में भिगोकर भी खा सकती हैं। आप चाहें तो खीर, हलवा या किसी मीठी डिश में भी किशमिश डालकर खा सकती हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version