Expert

सावन में नॉन वेज खाना छोड़ दिया है, तो इन 5 वेज फूड्स से दूर करें प्रोटीन की कमी

Protein Rich Foods: सावन में ज्यादातर लोग नॉन-वेज खाना छोड़ देते हैं। ऐसे में, प्रोटीन की आपूर्ति के लिए आप इन फूड्स को खा सकते हैं -
  • SHARE
  • FOLLOW
सावन में नॉन वेज खाना छोड़ दिया है, तो इन 5 वेज फूड्स से दूर करें प्रोटीन की कमी

Protein Rich Foods In Hindi: सावन का पावन महीना 4 जुलाई से शुरू हो चुका है। भगवान भोलेनाथ को समर्पित इस पवित्र महीने का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। सावन के पूरे महीने में लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। कई लोग सावन में सोमवार का व्रत भी रखते हैं। इसके चलते ज्यादातर लोग अंडा और नॉन-वेज खाने से परहेज करते हैं। सावन में अधिकतर लोग शुद्ध शाकाहारी भोजन का ही सेवन करते हैं। लेकिन नॉन-वेज फूड्स प्रोटीन का अच्छा स्रोत माने जाते हैं। ऐसे में, इन्हें न खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी भी हो सकती है। आपको बता दें कि प्रोटीन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है। यह मांसपेशियों के निर्माण और विकास के लिए अहम माना जाता है। शरीर में प्रोटीन की कमी होने की वजह से कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपने भी सावन में नॉन-वेज से दूरी बना ली है, तो इसकी आपूर्ति के लिए कुछ वेज प्रोटीन सोर्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। आज इस लेख में मायहेल्थबडी की डाइटीशियन अंतरा देबनाथ से जानेंगे कुछ ऐसे वेजिटेरियन फूड्स के बारे में, जो शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करेंगे -

सावन में खाएं प्रोटीन से भरपूर ये 5 फूड्स - Protein Rich Foods For Sawan In Hindi

1. पनीर

अगर आपने सावन में नॉन-वेज खाना छोड़ दिया है, तो पनीर का सेवन कर सकते हैं। पनीर को प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। 100 ग्राम पनीर में लगभग 20 ग्राम प्रोटीन होता है। वेजिटेरियन लोगों के लिए यह नॉन-वेज का एक अच्छा विकल्प है। आप पनीर की सब्जी, भुर्जी या सलाद बनाकर खा सकते हैं। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा, जिससे वजन घटाने में फायदा मिलेगा।

2. दालें और बीन्स

दालें और बीन्स प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होते हैं। अगर आप नॉन वेज नहीं खा रहे हैं, तो प्रोटीन की आपूर्ति के लिए सभी तरह की दालों और बीन्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। खासतौर पर मूंग दाल में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 100 ग्राम मूंग दाल में लगभग 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसमें विटामिन्स, फाइबर और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं।

Sawan-Protein-Foods

इसे भी पढ़ें: Sawan Somvar Vrat: सात्विक थाली में शामिल करें ये चीजें, शरीर को मिलेगा पोषण

3. मेवे और बीज

सूखे मेवे और बीज भी प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इसके अलावा, इनमें हेल्दी फैट्स, फाइबर और अन्य जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। अगर आप सावन में नॉन वेज नहीं खा रहे हैं या व्रत रख रहे हैं, तो इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर को एनर्जी मिलेगी और आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी। आप अपनी डाइट में बादाम, काजू, अखरोट, मूंगफली, असली के बीज और चिया सीड्स को शामिल कर सकते हैं।

4. सोयाबीन 

अगर आप सावन में नॉन-वेज नहीं खा रहे हैं, तो सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं। 100 ग्राम सोया चंक्स में लगभग 52 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है। यह मांसपेशियों के निर्माण और विकास के लिए फायदेमंद माना जाता है। आप सोयाबीन को कई तरीकों से डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप सोया चंक्स की सब्जी, पोहा, भुर्जी और कटलेट बनाकर खा सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को पोषण भी प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें: Sawan Somwar Vrat: सावन सोमवार व्रत में घर पर बनाएं ये 3 हेल्दी रेसिपीज, दूर होगी कमजोरी और थकान

5. चना 

चना प्रोटीन का एक काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके अलावा, इसमें कार्ब्स, फाइबर, आयरन, फोलेट और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व मजूद होते हैं। अगर आप सावन में नॉन-वेज का सेवन नहीं कर रहे हैं, तो अपनी डाइट में चना शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच जाएंगे। इस तरह यह वेट लॉस में भी मददगार साबित हो सकता है। आप चने को भिगोकर, उबालकर या इसकी सब्जी बनाकर खा सकते हैं।

Read Next

मॉनसून में फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए क्या खाएं? जानें 4 चीजों के बारे में

Disclaimer