Pre Wedding Workout: शादी से पहले लड़कियां फॉलो करें ये वर्कआउट रूटीन, दिखेंगी फिट

शादी से पहले फिट और सुंदर दिखने के लिए लड़कियां ये प्री-वेडिंग वर्कआउट रूटीन फॉलो कर सकती हैं, इसका अभ्यास आपको फिट और सुंदर दिखने में मदद करेगा।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Feb 08, 2022 14:12 IST
Pre Wedding Workout: शादी से पहले लड़कियां फॉलो करें ये वर्कआउट रूटीन, दिखेंगी फिट

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

शादी के समय सुंदर दिखना हर किसी की ख्वाहिश होती है लेकिन अक्सर देखा गया है कि क्यादातर लोग शादी में सुंदर दिखने के लिए अपने लुक और पोषक पर ध्यान देते हैं। लेकिन शादी में सुंदर और फिट दिखें इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दें। शादी से कम से कम छह महीने पहले से ही महिलाओं को अपनी फिटनेस सुधारने के लिए प्री वेडिंग वर्कआउट (Pre Wedding Workout) का सहारा लेना चाहिए। एक्सरसाइज के साथ-साथ आपको स्वस्थ और पौष्टिक खानपान पर भी ध्यान जरूर देना चाहिए। शादी से पहले फिट और सुंदर दिखने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज और फिटनेस रूटीन का पालन कर सकती हैं जो न सिर्फ आपको फिट बनाए रखेंगी बल्कि इसके अभ्यास से आपका शरीर स्वस्थ और निरोगी भी होगा। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ प्री वेडिंग वर्कआउट के बारे में जिनका अभ्यास कर आप सुंदर और फिट दिख सकती हैं।

शादी से पहले फिट दिखने के लिए प्री-वेडिंग वर्कआउट टिप्स ( Pre Wedding Workout Tips in Hindi)

शादी से पहले फिट और सुंदर दिखने के लिए लड़कियों को अपनी एक्सरसाइज रूटीन पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आप इन 3 एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकती हैं।

Pre-Wedding-Workout-Routine

1. नैरो स्क्वाट (Narrow Squat)

स्क्वाट एक प्रभावी और फायदेमंद एक्सरसाइज है, इसके अलग-अलग वेरिएशन होते हैं। शादी से पहले नैरो स्क्वाट का अभ्यास करना लड़कियों के लिए बहुत उपयोगी होता है। इस एक्सरसाइज के अभ्यास से आपकी कर स्ट्रेंथ बढ़ती है और शरीर का पोश्चर भी सुधरता है। हिप शिफ्ट को कम करने के लिए भी नैरो स्क्वाट एक प्रभावी व्यायाम माना जाता है। शरीर के असंतुलन को ठीक करने और हिप एरिया के आसपास की मांसपेशियों को टोन करने के लिए नैरो स्क्वाट का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें : वर्कआउट का पूरा फायदा उठाना है तो, अपनाएं ये 5 टिप्स

नैरो स्क्वाट करने का तरीका

  • सबसे पहले आप सामान्य स्क्वाट की पोजीशन में खड़े हो जाएं।
  • इसके बाद अपने घुटनों को ऊपर उठाते हुए खड़े हों।
  • अब अपने पैरो को पीछे की ओर ले जाएं और सीधा करें।
  • अब सामान्य स्क्वाट की स्थिति में आयें और दूसरे पैर से ऐसे ही अभ्यास करें।
  • इसका अभ्यास स्क्वाट की तरह की किया जाता है लेकिन इसमें आप अपने पैरों को आगे और पीछे की तरफ ले जाते हैं।
Pre-Wedding-Workout-Routine

2. नीलिंग स्क्वॉट और थ्रस्ट (Kneeling Squat And Thrust)

घुटनों के बल बैठकर किया जाने वाला स्क्वाट नीलिंग स्क्वाट है जिसमें आप थ्रस्ट को शामिल करते हैं। इसका अभ्यास बहुत ही आसन है और हर महिला इसका अभ्यास कर सकती है। प्री-वेडिंग वर्कआउट के लिए इस एक्सरसाइज का अभ्यास बहुत उपयोगी माना जाता है। इसके अभ्यास से आपकी ग्लूट्स, हैमस्ट्रिंग और क्वाड्रिसेप्स की मांसपेशियों को विशेष फायदा मिलता है। कोर स्ट्रेंथ बढ़ाने और शरीर की शक्ति को बढ़ाने के लिए भी इस एक्सरसाइज का अभ्यास फायदेमंद है। शरीर की मुद्रा में सुधार और हड्डियों को मजबूती देने के लिए भी इस एक्सरसाइज का अभ्यास उपयोगी होता है।

इसे भी पढ़ें : कंधों को मजबूत बनाने और सही शेप देने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज, जानें तरीका

नीलिंग स्क्वॉट और थ्रस्ट के अभ्यास का तरीका

  • इसका अभ्यास भी सामान्य स्क्वाट की तरह से किया जा सकता है।
  • सबसे पहले आप स्क्वाट की पोजीशन में आयें और हाथों को नीचे ले जाकर फर्श पर रखें।
  • इसके बाद पैरों को किक करते हुए एक स्टेप करें।
  • दोबारा सामान्य स्थिति में आकर यही स्टेप दूसरे पैर से करें।

3. कोसैक स्क्वाट (Cossack Squat)

कैलोरी बर्न करने, घुटनों और पैरों की मांसपेशियों के लिए और हड्डियों और लिंगामेंट को मजबूत करने के लिए कोसैक स्क्वाट का अभ्यास बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका नियमित अभ्यास आपका वजन कम करने का काम करता है।

कोसैक स्क्वाट कैसे करें?

  • सबसे पहले स्क्वाट की पोजीशन में खड़े हों जाएं।
  • इसके बाद एक पैर को साइड में ले जाते हुए एक तरफ झुकाव देकर स्ट्रेच करें।
  • फिर पैर को वापस की पोजीशन में लाएं।
  • और इसी प्रक्रिया को दूरे पैर से भी दोहराएं।

इन एक्सरसाइज का नियमित रूप से अभ्यास करने से आप शादी से पहले खुद को फिट बना सकती हैं। शादी में फिट और सुंदर दिखने के लिए आपको कम से कम छह महीने पहले से इनका अभ्यास शुरू करना चाहिए। इसके अलावा खानपान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देने से आप अपनी फिटनेस में सुधार कर सकती हैं।

(All Image Source - Freepik.com)

Disclaimer