Khus khus and Walnut Benefits: स्वस्थ रहने के लिए हम तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं। इसमें हम फलों, सब्जियों, अनाज और दाल शामिल करते हैं। लेकिन इनके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं, जो प्रकृति ने हमें दी हैं। इसमें खसखस और अखरोट भी शामिल हैं। आज हम आपको खसखस और अखरोट के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। खसखस और अखरोट दोनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इन दोनों को खाने से कई शारीरिक समस्याएं दूर होती हैं।
खसखस (पोस्ता दाना) के फायदे: Poppy Seeds Nutrition
खसखस (Khus Khus ke Fayde in Hindi) में कार्ब्स, प्रोटीन, कैलोरीज और कैल्शियम पाया जाता है। इसके अलावा खसखस फाइबर, मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस का भी अच्छा सोर्स है। खसखस में आयरन और जिंक भी होता है।
अखरोट में पोषक तत्व: walnut nutrition
अखरोट (Akhrot Benefits in Hindi) में पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम और आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा अखरोट डाइटरी फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, कैल्शियम और विटामिन बी6 का भी अच्छा सोर्स है।
खसखस और अखरोट के फायदे (Khus khus and Walnut Benefits)
खसखस और अखरोट दोनों ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। खसखस और अखरोट में वे सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए जरूर होते हैं। खसखस की तासीर ठंडी होती है, जबकि अखरोट काफी गर्म होता है। खसखस और अखरोट का एक साथ सेवन करने से कई शारीरिक समस्याएं दूर होती हैं, साथ ही मेमोरी पॉवर भी बढ़ती है। चलिए विस्तार से जानते हैं खसखस और अखरोट खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
1. पेट के लिए खसखस और अखरोट
खसखस और अखरोट दोनों में फाइबर होता है, इसलिए इन दोनों को पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। खसखस और अखरोट खाने से पाचन तंत्र में सुधार होता है, पेट से जुड़े रोग दूर होते हैं। लेकिन शरीर में पित्त बढ़ने पर अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए।
2. नींद न आने पर
खसखस और अखरोट नींद न आने की समस्या को ठीक करने में भी लाभकारी होता है। खसखस और अखरोट में मौजूद तत्व अनिद्रा की समस्या दूर करते हैं। अगर आपको देर रात तक नींद नहीं आती है, तो आप खसखस और अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - बादाम और खसखस के फायदे: दूध में बादाम और खसखस मिलाकर पीने से सेहत को मिलते हैं ये 9 लाभ
3. महिलाओं के लिए फायदेमंद
खसखस और अखरोट महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आपको सेहत से जुड़ी कोई समस्या है, तो आप डॉक्टर की सलाह पर खसखस और अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
4. दिमाग तेज होता है
अगर आप खसखस और अखरोट का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे आपकी मेमोरी पॉवर बढ़ने में मदद मिलेगी। अखरोट में मौजूद तत्व दिमाग को तेज करने में कारगर होते हैं।
5. हड्डियां मजबूत बनाए
खसखस और अखरोट दोनों में पर्याप्त कैल्शियम होता है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है। अगर आपको जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द या शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द रहता है तो आप खसखस और अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - Summer Drink: गर्मियों में खस का शरबत पीने से मिलते हैं ये 10 फायदे, डायटीशियन से जानें रेसिपी
खसखस और अखरोट कैसे खाएं (How to Consume Poppy Seeds and Walnut)
- 1.खसखस को एक गिलास दूध में 3-4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इसे मिक्सी में अच्छी तरह से ब्लैंड कर लें। अब इसमें शहद भी मिला सकते हैं। इसके अलावा अखरोट में इसके साथ ब्लैड कर सकते हैं। आप इस कॉम्बिनेशन को दिन में किसी भी समय ले सकते हैं।
- 2.आधा चम्मच खसखस और 1 अखरोट की गिरी को 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद एक गिलास दूध में भिगे हुए अखरोट और खसखस ग्राइंड कर लें। इसे आप आसानी से ले सकते हैं।
आप भी खसखस और अखरोट का सेवन एक साथ इन तरीकों से कर सकते हैं। लेकिन गर्मियों में इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अगर आपकी पित्त प्रकृति है, तो अखरोट का सेवन करने से बचें।