
Pomegranate Seed Oil Benefits For Hair: अनार के बीज का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल तमाम तरह के हेयर केयर उर ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बनाने में भी किया जाता है। यही नहीं अनार के बीज का तेल खाने से आपके शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं। इसमें मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी बहुत फायदेमंद माने जात हैं। बालों को हेल्दी बनाने और मजबूती देने के लिए तो अनार के बीज का तेल बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल अरोमाथेरेपी और कई तरह के आयुर्वेदिक इलाज में खूब किया जाता है। हालांकि इसका इस्तेमाल सही ढंग से ही करना चाहिए वरना आपको कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं बालों के लिए अनार के तेल के फायदे।
बालों के लिए अनार के बीज के फायदे- Pomegranate Seed Oil Benefits For Hair in Hindi
अनार के बीज का तेल कई तरह के औषधीय गुण होते हैं। इसमें मौजूद गुण जैसे विटामिन सी, ओलिक एसिड, फ्लेवोनोइड्स, लिनोलिक एसिड आदि पाए जाते हैं। इसके अलावा अनार के बीज में एंटी-ऑक्सीडेंट आदि की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल बालों को पोषण देने और हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होने के कारण यह बालों के ग्रोथ में भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। अनार के तेल को कुछ तेलों के साथ मिक्स करके इस्तेमाल करने से आपके बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं।
इसे भी पढ़ें: अनार के फूल से किया जा सकता है इन 8 समस्याओं का आसान घरेलू इलाज
नियमित रूप से अनार का अटल बालों में लगाने से आपको ये फायदे मिलते हैं-
- बाल झड़ने की समस्या में अनार के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है।
- ड्राई हेयर की समस्या से छुटकारा पाने और बालों को पुनर्जीवित करने के लिए इसका इस्तेमाल बहुत उपयोगी होता है।
- बालों की ग्रोथ बढ़ाने में भी अनार के बीज का तेल बहुत फायदेमंद माना जाता है।
- ड्राई स्कैल्प और डैंड्रफ की समस्या में भी अनार के बीज का तेल लगाना बहुत फायदेमंद होता है।
- हेयर टॉनिक के रूप में अनार के बीजों से बने तेल का इस्तेमाल भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।
बालों में कैसे लगाएं अनार का तेल?- How to Apply Pomegranate Seed Ooil to Hair?
अनार के बीज का तेल बालों में कई तरीके से लगाया जा सकता है। आप इसका इस्तेमाल कई तरीके से कर सकते हैं। अनार के बीज से बने तेल को अरंडी के तेल में मिक्स करके लगाने से आपको बाल झड़ने की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। इसके अलावा नियमित रूप से बालों की अनार के बीज के तेल से ऑयलिंग करने से आपको बहुत फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: नए साल पर लें बालों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए ये 5 रेजॉल्यूशन
अनार के बीज के तेल का इस्तेमाल बालों के अलावा स्किन पर भी किया जाता है। स्किन के लिए भी इसका इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा शरीर की कई गंभीर समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अनार के बीज का तेल आप डॉक्टर की सलाह पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)