कामकाजी लोगों के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखना जरूरी होता है। कई लोग हेल्दी रहने के लिए कसरत करते हैं। आप कसरत के रूटीन में पिलाटे को शामिल कर सकते हैं। पिलाटे कसरत को करने से आपको कई ऐसे फायदे मिलेंगे जिनके जरिए आपके काम करने की क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर की फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की। आइए उनसे जानते हैं पिलाटे करने के फायदे और सही तरीका।
1. पॉश्चर ठीक होता है
पिलाटे की मदद से आप पॉश्चर को बेहतर बना सकते हैं। काम के दौरान लोग घंटों तक एक ही स्थिति में बैठे रहते हैं। इस कारण उनका पॉश्चर खराब होता है। पिलाटे, लोअर बैक, हिप्स, पेट आदि मांसपेशियों को मजबूत मजबूत बनाता है। पिलाटे करने से शरीर लचीला बनता है।
इसे भी पढ़ें- फिटनेस के लिये योग करना ज्यादा अच्छा है या पिलाटे एक्सरसाइज? बता रहे हैं फिटनेस एक्सपर्ट
2. कमर व पीठ दर्द दूर होता है
कामकाजी लोगों को अक्सर पीठ या कमर में दर्द की शिकायत होती है। बैक पेन को दूर करने के लिए पिलाटे एक अच्छी कसरत है। पिलाटे करने से मसल्स को मजबूती मिलती है और दर्द से छुटकारा मिलता है।
3. शारीरिक क्षमता बढ़ती है
पिलाटे करने से शरीर और दिमाग दोनों एक्टिव और एनर्जेटिक बने रहते हैं। ऑफिस या फील्ड पर काम करने के वाले लोगों को अक्सर लो एनर्जी जैसा महसूस होने लगता है। शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए पिलाते को रूटीन में शामिल करें।
4. तनाव कम होता है
काम के दौरान स्ट्रेस होना तो लाजमी है। तनाव कम करने के लिए आप पिलाटे करें। पिलाटे करने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, मूड अच्छा रहता है और तनाव घटता है। जिन लोगों का वजन ज्यादा है, उन्हें पिलाटे करना चाहिए। ये एक बेहतरीन वेट लॉस एक्सरसाइज भी है।
5. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
कामकाजी लोग अपने शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए पिलाटे ट्राई करें। पिलाटे की मदद से आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। पिलाटे करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियों से बचाव होता है। शरीर का संतुलन बेहतर बनाने में पिलाटे मदद करता है।
पिलाटे करने का तरीका
पिलाटे कसरत के कई प्रकार होते हैं। हम आपको एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप पिलाटे कर सकते हैं-
- पीठ के बल लेट जाएं।
- पैरों को ऊपर की ओर उठाएं, 90 डिग्री का एंगल बनाते हुए मोड़ें।
- हिप्स को ऊपर उठाएं।
- पैरों को सिर के पास लेकर जाना है।
- पैर, चेस्ट, पेट को ऊपर की ओर उठाएं।
- छाती को चिन की ओर लाएं।
- अपनी हथेली को आप कमर पर रख सकते हैं।
- आप इस अवस्था में जितनी देर रह सकते हैं, उतना रुकें।
- कम से कम 15 सेकेंड के लिए इसी अवस्था में रहें।
पिलाटे करने से पहले आप वॉर्म अप जरूर करें। पिलाटे करने के साथ-साथ आपको हेल्दी रूटीन और सही डाइट को भी अपनाना चाहिए। कसरत शुरु करने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।