प्रेगनेंसी के दौरान क्यों होता है गर्दन में दर्द? जानें इसका कारण और बचाव के लिए टिप्स

गर्भावस्था के दौरान गर्दन में दर्द होना बेहद आम बात है। लेकिन इसके कारण महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। जानें इसके कारण और लक्षण...
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेगनेंसी के दौरान क्यों होता है गर्दन में दर्द? जानें इसका कारण और बचाव के लिए टिप्स


प्रेगनेंसी के दौरान गर्दन में दर्द होना एक आम बात है। यह दर्द तीसरे हफ्ते के दौरान नजर आ सकता है। महिलाओं को गर्भावस्था में इस तरह के दर्द का सामना करना ही पड़ता है। ऐसे में इसके कारण महिलाओं को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि महिलाओं को गर्दन में दर्द क्यों होता है। साथ ही इसके कारण, लक्षण और इलाज के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...

प्रेगनेंसी के दौरान गर्दन में दर्द के कारण

1 - गर्दन में किसी प्रकार की चोट लगने के कारण भी महिला के दौरान गर्दन में दर्द हो सकता है।

2 - गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को हार्मोन में बदलाव और शारीरिक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण भी गर्दन में दर्द हो सकता है।

3 - जब महिलाएं गलत मुद्रा में बैठना शुरु कर देती हैं तो इससे उनकी मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जिसके कारण भी महिलाओं को गर्दन में दर्द हो सकता है।

4 - महिलाओं को गर्दन में दर्द सर्वाइकल के कारण भी हो सकता है। सर्वाइकल में रीढ़ की हड्डी में सूजन आ जाती है, जिसके कारण महिलाएं गर्दन के दर्द का सामना कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली समस्याओं में फायदेमंद है हॉग प्लम का सेवन, जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका

5 - गर्भावस्था में अक्सर महिलाएं व्यायाम करती हैं, जिससे उन्हें डिलीवरी के बाद ज्यादा दिक्कत ना हो लेकिन ज्यादा वजन बढ़ने के कारण महिलाएं शरीर पर नियंत्रण खो देती हैं और इसके कारण भी गर्दन आदि की समस्या हो सकती है।

 

प्रेगनेंसी के दौरान गर्दन में दर्द के लक्षण

1 - गर्दन हिलाने में दर्द होना

2 - गर्दन को पूरी तरीके से ना मोड़ पाना

3 - हाथ में सुन्न महससू करना

4 - हाथ में झनझनाहट महसूस करना

5 - गर्दन में तनाव महसूस करना

6 - शरीर में कमजोरी महसूस करना

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के लिए क्यों जरूरी है प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन? जानें इसे बढ़ाने के 4 नेचुरल उपाय

प्रेगनेंसी के दौरान गर्दन में दर्द के उपचार

गर्भावस्था के दौरान गर्दन के दर्द को दूर करने में कुछ उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं यह उपाय निम्न प्रकार है

1 - प्रभावित स्थान पर बर्फ या गर्म सिकाई की जाए तो महिलाओं को आराम मिलता है। यह सिकाई महिलाएं 30 मिनट तक कर सकते हैं।

2 - प्रभावित स्थान पर मालिश करने से भी महिलाओं को गर्दन के दर्द से राहत मिल सकती है।

3 - गर्दन के दर्द को रोकने के लिए तकिये का इस्तेमाल भी उपयोगी है। ऐसे में आप इस प्रकार से तकिये का इस्तेमाल लें, जिससे गर्दन के दर्द से राहत मिल सके।

4 - समय-समय पर गर्दन की स्ट्रैचिंग करते रहें।

5 - लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल ना करें इससे अलग हेडफोंस का उपयोग करें।

6 - लंबे समय तक एक ही जगह पर ना खड़े हों।

7 - लंबे समय तक एक ही जगह पर ना बैठें।

8 - थोड़ी थोड़ी देर आराम करते रहें। 

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के लिए क्यों जरूरी है प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन? जानें इसे बढ़ाने के 4 नेचुरल उपाय

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि प्रेगनेंसी के दौरान गर्दन में दर्द एक आम समस्या है। ऐसे में प्रेगनेंसी के बाद इस समस्या से खुद-ब-खुद छुटकारा पाया जा सकता है लेकिन अगर समस्या से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

इस लेख में इस्तेमाल की जानें वाली फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।

Read More Articles on women health in hindi

Read Next

प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली समस्याओं में फायदेमंद है हॉग प्लम का सेवन, जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer