Rajgira Ladoo Recipe and Benefits in Hindi: नवरात्रि में लोग अलग-अलग पकवानों का सेवन करते हैं। ऐसी ही एक डिश है राजगिरा के लड्डू। नवरात्रि व्रत (Chaitra Navratri 2023) के दौरान, राजगिरा के लड्डू का सेवन किया जाता है। राजगिरा को अमरंथ, चौलाई और रामदाना के नाम से भी जाना जाता है। ये छोटे-छोटे बीज होते हैं, जो चौलाई के पौधे पर लगते हैं। इन बीजों के पकने के बाद, इन्हें बाहर निकाल लिया जाता है। इन दानों से ही लड्डू तैयार होते हैं। राजगिरा लड्डू (Rajgira Ladoo) खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। पेट की समस्याएं दूर करने के लिए भी ये फायदेमंद माना जाता है। नवरात्रि व्रत में दिनभर के उपवास के बाद, शरीर की ऊर्जा कम हो जाती है। ऐसे में शरीर को एनर्जी देने के लिए, फलाहार के वक्त आप राजगिरा के लड्डू का सेवन कर सकते हैं।
राजगिरा में प्रोटीन पाया जाता है। ये लड्डू खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं, साथ ही शरीर की ऊर्जा भी बढ़ाते हैं। राजगिरा के दानों से लड्डू बनाने के साथ-साथ राजगिरा के आटे से भी लड्डू तैयार कर सकते हैं। राजगिरा का आटा, ग्लूटन फ्री होता है। जिन लोगों को ग्लूटन से एलर्जी है, वो राजगिरा के आटे का सेवन कर सकते हैं। आगे जानेंगे राजगिरा लड्डू को बनाने का तरीका (Rajgira Ladoo Recipe) और राजगिरा से बने लड्डू को खाने के फायदे (Rajgira Ladoo Benefits)। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में रहने वाली फिटनेस एक्सपर्ट और न्यूट्रिशनिस्ट पायल अस्थाना से बात की।
राजगिरा लड्डू में मौजूद पोषक तत्व- Rajgira Ladoo Nutritional Value
राजगिरा के 1 से 2 लड्डू में करीब 90 कैलोरीज होती हैं। इस मात्रा में करीब 20 एमजी कैल्शियम, 14 ग्राम कॉर्ब्स, 4 ग्राम प्रोटीन, 2 ग्राम फैट मौजूद रहेगा। इसके अलावा राजगिरा लड्डू में आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। राजगिरा की तासीर गरम होती है, इसलिए दिनभर में 1-2 लड्डू से ज्यादा नहीं खाना चाहिए।
राजगिरा लड्डू को बनाने की रेसिपी- Rajgira Ladoo Recipe
- राजगिरा लड्डू को बनाने के लिए राजगिरा, गुड़ और घी की जरूरत होगी।
- राजगिरा लड्डू बनाने के लिए, सबसे पहले कढ़ाई में घी डालकर हल्का गरम करें।
- 150 ग्राम राजगिरा दानों को कढ़ाई में डालकर भून लें।
- जब दाने हल्के भूरे हो जाएं और फूल जाएं, तो गैस बंद कर दें।
- कढ़ाई में गुड़ डालकर, पिघाल लें।
- पिघले गुड़ में राजगिरा के दानों को डालकर मिश्रण तैयार करें।
- हाथ पर पानी लगाएं और मिश्रण को हाथ में लेकर लड्डू बना लें।
- राजगिरा के लड्डू में बादाम, काजू, पिस्ता को पीसकर पाउडर भी मिला सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- नवरात्रि व्रत के दौरान करें इन 5 फलों का सेवन, नहीं महसूस होगी कमजोरी
राजगिरा लड्डू खाने के फायदे- Rajgira Ladoo Benefits
1. एनीमिया के मरीजों को राजगिरा के लड्डू का सेवन करना चाहिए। इसमें आयरन पाया जाता है, इससे खून बढ़ता है।
2. राजगिरा के लड्डू खाने से बालों का झड़ना कम होता है। राजगिरा में जिंक पाया जाता है, जो बालों को स्वस्थ्य रखता है।
3. त्वचा को स्वस्थ्य रखने और मुंहासों की समस्या दूर करने के लिए राजगिरा के लड्डू का सेवन करें। इसमें विटामिन सी पाया जाता है।
4. प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या दूर करने के लिए राजगिरा के लड्डू खाएं। इससे पाचन अच्छा होगा, कब्ज की समस्या दूर होगी और शरीर को ताकत मिलेगी।
5. राजगिरा में विटामिन ए पाया जाता है। इसका सेवन करने से आंखों की सेहत बेहतर होती है और दृष्टि कमजोर होने से बचती है।
6. राजगिरा में जिंक और विटामिन ए पाया जाता है। इन गुणों की मदद से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
7. हार्ट और डायबिटीज के मरीज भी सीमित मात्रा में राजगिरा के लड्डू का सेवन कर सकते हैं। शुगर की समस्या होने पर गुड़ की जगह, बादाम या काजू का पाउडर मिला सकते हैं।
राजगिरा के लड्डू, को नवरात्रि व्रत में शामिल करेंगे, तो सेहत को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।
Read Next
मांसपेशियों में ऐंठन से राहत दिला सकते हैं ये 5 विटामिन्स, जानें कैसे करें डाइट में शामिल
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version