
Energy Boosting Fruits: दो दिन बाद चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) की शुरुआत होने वाली है। इस दौरान कई लोग व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान होने वाली कमजोरी से बचने के लिए फलों का सेवन कर सकते हैं। फलों में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स की मदद से शरीर को ऊर्जा मिलती है। व्रत के दौरान फलों का सेवन करने से पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है। गर्मियों के दिनों में, फलों का सेवन करने से पानी की कमी दूर करने में भी मदद मिलती है। ताजे फलों का सेवन करने से व्रत के दौरान एसिडिटी, कब्ज, पेट में ऐंठन की समस्या भी दूर होती है। फल का सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। व्रत में नौ दिन, फलों को डाइट में शामिल करने से शरीर को फाइबर भी मिलता है। फाइबर रिच डाइट लेने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। इस लेख में हम जानेंगे 5 फलों के बारे में जिन्हें आप नवरात्रि में व्रत के दौरान खा सकते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर की रहने वाली न्यूट्रिशनिस्ट पायल अस्थाना से बात की।
1. केला
शरीर की ऊर्जा बढ़ाने के लिए व्रत के दौरान केले का सेवन कर सकते हैं। केला खाकर भूख भी नहीं लगती और शरीर की ताकत भी बढ़ती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो दिन में 2 से ज्यादा केले का सेवन नहीं करना चाहिए। केले में पोटैशियम, कॉर्ब्स, मैग्नीशियम, फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। व्रत के दौरान केले को दही के साथ भी खा सकते हैं। कुछ लोग व्रत में दूध और केले का सेवन करते हैं।
2. संंतरा
शरीर की ऊर्जा बढ़ाने के लिए, नवरात्रि व्रत के दौरान संतरा खाएं। संतरे में विटामिन सी, फॉस्फोरस, फाइबर, आयोडीन, सोडियम, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। संतरे में 84 से 89 प्रतिशत पानी होता है। इसका सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। लो-एनर्जी के दौरान सिट्रिस फलों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। संतरे का सेवन करने से, कोलेस्ट्रॉल का स्तर, कंट्रोल करने में मदद मिलती है। संतरे के साथ-साथ नींबू पानी का सेवन भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में पिएं ताजा-फ्रेश संतरे का जूस, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
3. सेब
व्रत के दौरान कमजोरी से बचने के लिए सेब का सेवन कर सकते हैं। सेब में विटामिन सी, विटामिन बी, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सेब का सेवन करने से शरीर में फाइबर की कमी भी दूर होती है। व्रत में घर के बने ताजे एप्पल जूस का सेवन भी कर सकते हैं। एप्पल जूस पीने से मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है और शरीर को ताकत मिलती है। सेब का सेवन करने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी कम होता है। व्रत के दौरान सेब के छोटे टुकड़े काटकर, सुबह के समय खा सकते हैं।
4. पपीता
शरीर की ऊर्जा बढ़ाने के लिए पपीता का सेवन फायदेमंद होता है। पपीता खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। पपीते में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। व्रत के दौरान पपीते का सेवन कर सकते हैं। पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी पपीते का सेवन फायदेमंद होता है। पपीते में पैपेन मौजूद होता है। पैपेन से प्रोटीन को तेजी से पचाने में मदद मिलती है। जिन लोगों को कब्ज और एसिडिटी की समस्या है, उन्हें भी पपीते को डाइट में शामिल करना चाहिए।
5. नारियल
नवरात्रि के नौ दिन, डाइट में नारियल को शामिल कर सकते हैं। नारियल का सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। शरीर में ऊर्जा की कमी, दूर करने के लिए भी नारियल का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। नारियल खाने के साथ-साथ, व्रत के दौरान नारियल पानी का सेवन भी कर सकते हैं।
नवरात्रि में शरीर को ऊर्जा पहुंचाने के लिए इन 5 फलों का सेवन कर सकते हैं। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version