आजकल कई तरीके हैं जिनसे आप अपना वजन कम कर सकते हैं, जैसे कि डाइटिंग, एक्सरसाइज, ड्रग्स और सर्जरी लेकिन आमतौर पर ये वेट कम करने में ज्यादा प्रभावी नही होते हैं। आपके वजन घटाने में कुछ सामान्य समस्या जैसे कि वॉटर रिटेंशन, खराब पाचन, कब्ज, लीवर की खराबी, आवश्यक पोषक तत्वों की कमी और मानसिक स्वास्थ्य बाधा डाल सकती है। वजन कम करने का कोई शॉर्टकट नहीं है। वजन घटाने के लिए जीवनशैली और डाइट में बदलाव के साथ-साथ वर्कआउट करना भी जरूरी होता है। अगर आप अपने स्वास्थ्य को बिना नुकसान पहुंचाए वजन कम करना चाहते हैं तो पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए जो आपके वजन को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा आप वजन कम करने के लिए नेचुरोपैथी का मदद भी ले सकते हैं ये वजन कम करने का एक प्रभावी तरीका है।
वजन कम करने के लिए नेचुरोपैथी ही क्यों?
नेचुरोपैथी आपके शरीर को प्राकृतिक तरीके से ठीक करने में मदद करता है। यह किसी सप्लीमेंटस या ड्रग्स पर निर्भर करने के बजाय, ये शरीर के वजन को नियंत्रित करता है और विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में सहायक होता है। नेचुरोपैथी प्रभावी रूप से समस्या की जड़ से इलाज करता है। वजन कम तभी किया जा सकता है जब बर्न की गई कैलोरी की संख्या सेवन की हुई कैलोरी से अधिक होता है और शरीर के संतुलन को बनाए रखा जाता है। नेचुरोपैथी जीवन में होने वाले मोटापे के कारण समस्याओं से लड़ने में आपको मदद करता है। प्राकृतिक विज्ञान के अनुसार नियमित वजन बढ़ने से ब्लड शुगर संतुलन, असंतुलित हार्मोनल, खराब पाचन और थायराइड जैसे कई बीमारियों का कारण बन सकता है और आप अपना वजन कम करने के बजाय इन समस्याओं से निजात पाना चाहते हैं।
टॉप स्टोरीज़
नेचुरोपैथी वेट कम करने में कैसे मदद करता है?
ज्यादा कैलोरी का सेवन और वर्कआउट कम करना वजन बढ़ने का एक छोटा सा कारण है। नेचुरोपैथी समस्याओं को जड़ से खोजने में मदद करता है और इनसे लड़ने के लिए प्राकृतिक सप्लीमेंटस का काम करता है। एक्सपर्टस आपके स्वास्थ्य के लिए सही डाइट और व्यायाम में कुछ बदलाव करने का सुझाव देते हैं। इसका लक्ष्य अच्छी जीवन शैली को बढ़ावा देना होता है।ये वजन तुरंत कम करने के बजाय धीरे-धीरे कम करता करता है। साथ ही ये हर प्रकार के मानसिक और शाररिक समस्याओं से निजात दिलाकर वेट कम करने में आपकी मदद करता है। आइए नेचुरोपैथी में इस्तेमाल किए गये कुछ जड़ी-बूटियों के बारे में जानते हैं, जिससे वजन कम किया जा सकता है।
मैंगोस्टीन
यह एक शक्तिशाली जड़ी-बूटी है जो एक प्रकार के फूल से प्राप्त होती है। विज्ञान के अनुसार, इसके पंखुड़ियों में पाए जाने वालेप्राकृतिक रसायन वसा कोशिकाओं के उत्पादन को रोकने और साथ ही पुराने कोशिकाओं को टूटने से बचाता है। इसके अलावा ये हृदय स्वास्थ्य और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार होता है।
पान का पत्ता
पान की पत्तियां भी प्राकृतिक रूप से आपके स्वस्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, इसे आप अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपका पाचन क्रिया ठीक रहता हैै। इन हरी पत्तियों में मौजूद अर्क बीएमआई को कम करने और शरीर के कामकाज को नियंत्रित करने में आपकी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: दिन में 7 घंटे सोकर घटाएं अपने पेट की चर्बी, वजन घटाने में भी मिलेगी मदद
गुड़मार
गुड़मार में ऐसे एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाये जाते हैं जो आपको वजन कम करने में मदद करता हैै। यह हर्ब डायबिटीज के रोगियो के लिए बेहद ही फयदेमंद मानी जाती है। इसके अलावा यह कोलेस्टरॉल, अस्थमा, कब्ज, जलन जैसी समस्याओ में भी फयदेमंद है।
इसे भी पढ़ें: शरीर पर जमी एक्स्ट्रा चर्बी से छुटकारा चाहते हैं तो रोजाना खाएं ये 5 शाकाहारी आहार
इसे भी पढ़ें: पेट और कमर की चर्बी से छुटकारा चाहते हैं तो डाइट में शामिल करे ये 6 फूड
नारियल का तेल
वजन कम करने के लिए नारियल तेल आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली जड़ी बूटी है। नारियल के तेल में अन्य तेलो के मुकाबले बहुत कम कैलोरी पाई जाती है और इसे अन्य कुकिंग तेलों की तुलना में बहुत स्वस्थ माना जाता है। इसके अलावा भोजन में कुछ मसालों और जड़ी-बूटियों जैसे दालचीनी, मेथी, और बिलबेरी का सेवन करने से लोगों को मोटापे के कारण होने वाले स्वस्थ समस्याओं से लड़ने में मदद मिलता है।
नेचुरोपैथी वजन कम करने का एक सुरक्षित तरीका है, लेकिन हर व्यक्ति को अलग अलग कारणों से वजन बढ़ता है। इसलिए बेहतर होगा की आप किसी नचुरोपेथ का सलहा ले। वो आपको इन हर्ब की जानकारी भी देंगे और आपके अनुसार डाइट प्लान और एक्सर्साइज के सुझाव देंगे।
Read more articles on Weight Management in Hindi