राष्ट्रीय पोषण सप्ताह एक सालाना न्यूट्रिशन प्रोग्राम है, जो भारत सरकार द्वारा आयोजित किया जाता है। यह हर साल 1 से 7 सितंबर तक पूरे देश में मनाया जाता है। पोषण सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना है। इस मौके पर आज हम पुरुषों के लिए जरूरी पोषक तत्वों के बारे में बात करेंगे।
आमतौर पर देखा जाये तो पुरुषों को अधिक कैलोरी की आवश्यकता होती है। इस अंतर की मुख्य वजह हार्मोन में अंतर होना है। इसके अलावा कई सूक्ष्म अंतर भी हैं। अगर आप आकार, वजन और पौष्टिक जरूरतों को हटा भी दें, तो भी महिलाओं और पुरुषों के बीच अंतर है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों में लाल रक्त कणिकायें अधिक होती हैं, जो उनके अधिक पोषक तत्वों की जरूरत की एक और वजह है। इसके अलावा पुरुषों का शरीर महिलाओं की तुलना में प्लाज्मा ग्लूकोज की कमी का सामना नहीं कर पाता।
महिलाओं की तुलना में पुरुषों को स्वस्थ रहने के लिए अधिक कैलोरी की आवश्यकता होती है। यदि किसी व्यक्ति का वजन 180 पाउण्ड है तो उस पुरुष को रोजाना करीब 2000 से 3000 कैलोरी की जरूरत होती है। वहीं 130 पाउंड की किसी सामान्य महिला को रोज करीब 1400 कैलोरी की जरूरत होती है। अगर आप कड़ी शारीरिक मेहनत करते हैं, तो आप अपने इस आहार में 300 से 500 की अतिरिक्त कैलोरी जोड़ सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि पुरुषों को नियमित किन-किन पोषक तत्वों की जरूरत होती है।
पुरुषों के लिए पोषक तत्वों की जरूरत- Nutrition For Men In Hindi
प्रोटीन
पुरुषों को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेना चाहिए। जिम जाने वाले पुरुषों को मांसपेशी निर्माण के लिए अधिक प्रोटीन की जरूरत होती है। वे लोग जो मांसाहार का सेवन करना पसंद करते हैं, वे बड़ी ही आसानी से प्रोटीन की पूर्ती मटन, मछली और अंडे से कर सकते हैं। लेकिन वे लोग जो शाकाहारी हैं, उन्हें प्रोटीन का स्रोत थोड़ी मुश्किल से मिलता है। शाकाहारी स्रोतों में चना, मटर, मूंग, मसूर, उड़द, सोयाबीन, राजमा, गेहूं, मक्का प्रोटीन के प्रमुख स्रोत हैं। पुरुषों को नियिमत रूप से 56 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए।
विटामिन
पुरुषों को स्वस्थ रहने के लिए विटामिन का सेवन करना चाहिए, यह सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इनकी कमी के बिना किसी भी आहार को पौष्टिक नहीं कहा जा सकता। अपने रोजमर्रा के आहार में विटामिन शामिल कर आप अपनी सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं। विटामिन दो प्रकार के होते हैं फैट सॉल्युबल और वॉटर सॉल्युबल। विटामिन हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और साथ ही कोशिकाओं, हड्डियों, दांतों और कार्टिलेज की मरम्मत और देखभाल में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इसके साथ ही यह पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के लिए भी विटामिन बहुत जरूरी है। शरीर में सभी पोषक तत्वों को पूरा करते हैं ये 7 हेल्दी ब्रेकफास्ट
विटामिन की कमी से एनीमिया, कमजोर दांत, जोड़ों में दर्द और बाल गिरने जैसी समस्या हो सकती है। खट्टे फल लाल मिर्च, ब्रोकोली, पालक, ब्रसल्स, स्प्राउट्स, जामुन, टमाटर, आलू, गोभी और कीवी में विटामिन पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों को स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से चाहिए पौष्टिक आहार
कैल्शियम
कैल्शियम पुरुषों के आहार का एक अहम हिस्सा होना चाहिए। यह एक ऐसा पोषक तत्व है जिसे हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं। हड्डियों में कमजोरी की प्रमुख वजह कैल्शियम की कमी को माना जाता है। अगर वास्तविकता देखी जाए, तो 50 साल से ऊपर की आयु के हर चार में से एक पुरुष को कभी न कभी हड्डियों से जुड़ी बीमारियां होती हैं। इसलिए 19 से 40 वर्ष तक प्रत्येक व्यक्ति को 1000 मिली प्रतिदिन तथा उससे ऊपर के लोगों को 1200 मिली प्रतिदिन कैल्शियम की आवश्यकता होती है। कैल्शियम की कमी पुरी करने के लिए हरी सब्जियों व फलों का सेवन करें। दूध में सबसे अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: इन सात आवश्यक पोषक तत्वों से खुद को रखें फिट
सही मात्रा में पोषक तत्व लेने से पुरुषों की सेहत लंबे समय तक सही बनी रहती है। पुरुषों को अधिक मात्रा में पोषक तत्वों की जरूरत होती है और उन्हें उसी हिसाब से आहार लेना चाहिए। आप चाहें तो इसके लिए किसी आहार विशेषज्ञ की मदद भी ले सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version