National Dengue Day: आयुर्वेद के अनुसार कैसे किया जाए डेंगू का इलाज? आयुष मंत्रालय ने शेयर की गाइडलाइन

आयुष मंत्रालय ने डेंगू बुखार से ठीक होने के लिए एक खास पाउडर की रेसिपी शेयर की है। इसे आप घर पर ही आसानी से तैयार कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
National Dengue Day: आयुर्वेद के अनुसार कैसे किया जाए डेंगू का इलाज? आयुष मंत्रालय ने शेयर की गाइडलाइन

Dengue Ayurvedic Treatment : दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में मई के महीने में भी रूक-रूक कर बारिश हो रही है। प्रचंड गर्मी के इस महीने में बीच-बीच में होने वाली बारिश ने लोगों को राहत तो दी है, लेकिन इसकी वजह से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की वजह से दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में डेंगू के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच आज देशभर में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) इस बीमारी को हड्डी तोड़ बुखार मानता है। मच्छरों द्वारा फैलने वाली इस बीमारी का वक्त रहते इलाज न किया जाए, तो यह जानलेवा साबित हो सकती है। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर आयुष मंत्रालय ने एक खास दवा के बारे में बताया है। मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइन में कहा गया है कि इस देसी दवा का इस्तेमाल करने से डेंगू से तेजी से रिकवरी की जा सकती है।

 

इसे भी पढ़ेंः घर में नहीं भटकेगा एक भी मच्छर, आज ही अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

डेंगू के लक्षण - Symptoms of Dengue in Hindi

डेंगू के बुखार में निम्नलिखित लक्षण दिखाई देते हैं:

  • उल्टी
  • जी मिचलाना
  • बदन पर चकत्ते
  • जोड़ों व मसल्स में दर्द
  • पेट दर्द
  • नाक और मसूड़ों से ब्लीडिंग
  • उल्टी में खून आना
  • थकान-कमजोरी
  • प्लेटलेट्स में कमी हो सकती है।

डेंगू बुखार से रिकवरी में मदद करेगा ये पाउडर

डेंगू बुखार में लें ये पाउडर

आयुष मंत्रालय ने डेंगू बुखार से ठीक होने के लिए एक खास पाउडर की रेसिपी शेयर की है। इसे आप घर पर ही आसानी से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

इसे भी पढ़ेंः गर्मी में तेज बुखार और सिरदर्द से हैं परेशान? इन तरीकों से मिल सकता है जल्द आराम

घर पर ऐसे बनाएं डेंगू की आयुर्वेदिक दवा

  • 2 ग्राम सोंठ लें।
  • सोंठ के पाउडर में 5 ग्राम गिलोय पाउडर मिलाएं।
  • अब एक गिलास पानी को उबाल लें।
  • इस पानी में सोंठ और गिलोय पाउडर मिला लें।
  • अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें।

National-Dengue-Day-2023-ins2

डेंगू होने पर आयुर्वेदिक दवा की कितनी मात्रा लें?

आयुष मंत्रालय द्वारा जारी कि गई गाइडलाइन में कहा गया है कि डेंगू होने पर एक व्यस्क इस काढ़े का आधा गिलास सेवन कर सकते हैं। वहीं, 6 से 12 साल के बच्चों को डेंगू होने पर यह आयुर्वेदिक दवा 50 एमएल ही देनी चाहिए।

तुलसी के पत्ते और धनिया पाउडर भी दिलाएगा डेंगू से छुटकारा

इस आयुर्वेदिक दवा के अलावा आयुष मंत्रालय ने तुलसी के पत्ते और धनिया पाउडर के जरिए भी डेंगू से छुटकारा पाने का एक नुस्खा शेयर किया है।

  • इसे बनाने के लिए  1 लीटर पानी में 10-15 तुलसी के पत्ते और 10-15 ग्राम धनिया पाउडर डालें।
  • इस मिश्रण को गैस पर गर्म होने के लिए छोड़ दें।
  • 10 से 12 मिनट उबालने के बाद इस मिश्रण को ठंडा करें।
  • अब इस काढ़े को ठंडा होने दें और 3-4 घंटे के अंतराल पर दिन भर में पीएं।

Pic Credit: Freepik.com

Read Next

चंद्रमा की किरणों में बैठने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer