Doctor Verified

कहीं आप भी तो नहीं करतीं पीरियड्स से जुड़ी इन 10 बातों पर भरोसा? जानें मिथकों की सच्चाई

Myths and Facts about Periods :  पीरियड्स के दौरान महिलाओं को एक्सरसाइज करने से मना किया जाता है, लेकिन क्या ये सही है?  
  • SHARE
  • FOLLOW
कहीं आप भी तो नहीं करतीं पीरियड्स से जुड़ी इन 10 बातों पर भरोसा? जानें मिथकों की सच्चाई


Myths and Facts about Periods : पीरियड्स हर महिला की जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा है। हर महिला को महीने से 3 से 5 दिनों तक पीरियड्स यानी की हैवी ब्लीडिंग, क्रैंप्स और दर्द का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स यूं तो एक नेचुरल प्रक्रिया है, लेकिन आज भी इससे जुड़ी कई ऐसी बातें, जो लड़कियों को सुननी पड़ती हैं। 21वीं सदी में भी पीरिड्स के दौरान लड़कियों को बाल धोने, अचार छून, भगवान की प्रतिमा और मंदिर को हाथ लगाने से मना किया जाता है। पीरियड्स के दौरान कई घरों में आज भी महिलाएं किचन में नहीं जाती हैं, क्योंकि घर के बड़े-बुजुर्गो का मामना है कि पीरियड्स में लड़कियां अछूत हो जाती हैं। सिर्फ यही नहीं, पीरियड्स से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं जिन्हें आज भी आंखों को मूंद कर फॉलो किया जाता है। पीरियड्स से जुड़े ऐसे ही मिथक (Periods Myths) और उनकी सच्चाई के बारे में जानकारी दे रही हैं गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला अस्पताल की गायानाकॉलोजिस्ट डॉ. आस्था दयाल।

मिथक 1 : पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए।

सच्चाई : आज भी ज्यादातर भारतीय घरों में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को एक्सरसाइज करने से मना किया जाता है। डॉ. आस्था दयाल के अनुसार, यह बात पूरी तरह से मिथक है। पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने से किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। बल्कि पीरियड्स में एक्सरसाइज करने से महिलाओं को कई तरह के फायदा होता है। इससे पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत मिलती है। साथ ही एक्सरसाइज पीरियड्स क्रैंप्स से भी राहत दिलाता है।

मिथक 2 : पीरियड्स के दौरान नहीं धोने चाहिए बाल।

सच्चाई : आज भी कई लोग इस बात को मानते हैं कि पीरियड्स के दौरान बाल नहीं धोने चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है कि क्योंकि पीरियड्स के दौरान शरीर का तापमान गर्म रहना चाहिए। इससे ब्लड फ्लो सही रहता है। अगर पीरियड्स के दौरान महिलाएं बाल धोती हैं, तो इससे ब्लड फ्लो कम हो जाता है। डॉ. आस्था दयाल की मानें तो पीरियड्स के दौरान बाल धोना बिल्कुल सुरक्षित है। पीरियड्स में हर तरह से हाइजीन मेनटेन करना बहुत जरूरी होता है। इसलिए महिलाएं बिना किसी हिचकिचाहट से पीरियड्स के दौरान बाल धो सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंः महिलाओं के शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये 7 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

periods-myth-ins

मिथक 3: पीरियड्स का खून अशुद्ध होता है।

सच्चाई : यह बात पूराी तरह मिथक है। डॉक्टर के अनुसार, पीरियड्स साइकिल महिलाओं के रिप्रोडक्टिव सिस्टम में होने वाली एक जरूरी प्रक्रिया है। पीरियड्स के दौरान निकलने वाला खून गंदा नहीं है, यह महिलाओं के जीवन का एक अहम हिस्सा है।

मिथक 4 : पीरियड्स के दौरान संबंध नहीं बनाने चाहिए।

सच्चाई : पीरियड्स में महिलाएं आज भी शारीरिक संबंध बनाने से घरबाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि पीरियड्स में संबंध बनाए जाए, तो यह ब्लीडिंग के फ्लो को बढ़ा सकता हैं, लेकिन यह बात पूरी तरह से मिथक है। डॉक्टर का कहना है कि पीरियड्स में कुछ सावधानियां बरतकर संबंध बनाए जा सकते हैं।

मिथक 5 : पीरियड्स के दौरान स्वीमिंग नहीं करनी चाहिए।

सच्चाई : पीरियड्स के दौरान स्वीमिंग, स्ट्रेचिंग या किसी भी अन्य तरह की फिजिकल एक्टिविटी करने की मनाही नहीं होती है। आप बिना किसी संकोच के पीरियड्स में स्वीमिंग कर सकती हैं। डॉक्टर का कहना है कि पीरियड्स में स्वीमिंग करते वक्त महिलाओं को विशेष प्रकार की सावधानियां बरतनी चाहिए। ऐसे में महिलाएं नॉर्मल पैड की जगह टैम्पोन का इस्तेमाल कर सकती हैं।

मिथक 6 : पीरियड्स में खट्टी चीजें नहीं खानी चाहिए।

सच्चाई : ऐसा कहा जाता है कि पीरियड्स में अगर महिलाएं खट्टी चीजें खाएं, तो इससे कई तरह की परेशानियां हो सकती है। लेकिन इस बात में किसी तरह की सच्चाई नही है। खट्टी चीजों में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने का काम करता है। पीरियड्स में थोड़ी मात्रा में खट्टी चीजें खाने से किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। ध्यान रहे कि हर चीज एक सीमित मात्रा में हो तो ज्य़ादा बेहतर है।

इसे भी पढ़ेंः प्रोटीन की कमी की वजह से हो सकती हैं ये 5 दुर्लभ बीमारियां, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

मिथक 7 : आपको हर 28 दिन बाद ही पीरियड्स आने चाहिए।

सच्चाई : ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी महिलाएं इस बात को मानती हैं कि 28 दिनों के बाद ही दोबारा पीरियड्स होने चाहिए। लेकिन यह बात पूरी तरह से मिथक है। पीरियड्स सर्कल न केवल हर महिला में अलग होता है, बल्कि हर महीने भी अलग होता है। इसलिए अगर आपको हर 28 दिन में पीरियड्स नहीं आते हैं या उससे पहले आते हैं, तो यह सामान्य बात है।

मिथक 8 : पीरियड सर्कल एक हफ्ते चलने ही चाहिए।

सच्चाई: डॉ. आस्था दयाल के अनुसार, पीरियड्स सर्कल की अवधि 3 से 7 दिनों की होती है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स सिर्फ 3 से 4 दिन होते हैं, जबकि कुछ में यह सर्कल 7 दिनों तक चलता है। यह एक सामान्य बात है। अगर आपको 3 दिन पीरियड्स हो रहे हैं, तो इसमें घबराने की कोई बात नहीं है।  periods-inside1

मिथक 9 : पीरियड्स के दौरान आप प्रेग्नेंट नहीं हो सकते।

सच्चाई : कई लोग ऐसा मानते हैं कि पीरियड्स के दौरान संबंध बनाए जाए, तो इससे प्रेग्नेंसी के चांस नहीं बनते हैं। हालांकि इस दावे में किसी तरह की सच्चाई नहीं है। पीरियड्सके दौरान अगर स्पर्म वजाइना के अंदर रह जाए तो सात दिनों तक जिंदा रहता है। यानी अगले सात दिनों तक प्रेग्नेंसी की संभावना बनी रहेगी।

मिथक 10 : टैम्पोन के इस्तेमाल से वर्जिनिटी खत्म हो सकती है।

सच्चाई : ऐसा कहा जाता है कि अगर यंग लड़कियां टैम्पोन का इस्तेमाल करती है, तो इससे उनकी वर्जिनिटी खत्म हो जाती है। लेकिन इस दावे में किसी तरह की सच्चाई नही है। टैम्पोन का इस्तेमाल हर उम्र की लड़कियों के लिए सही है। वर्जिनिटी से टैम्पोन का कोई भी लेना-देना नहीं है।

All Image Credit: Freepik.com 

Read Next

प्रेग्नेंसी के दौरान स्किन ड्राई क्यों हो जाती है? डॉक्टर से जानें इसका कारण और इलाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version