
वेजिटेरियन लोगों को मसल्स बनाना नामुमकिन सा लगता है। अधिकतर लोगों को लगता है कि सिर्फ नॉन-वेजिटेरियन फूड्स खाने से ही मसल्स बनाए जा सकते हैं। या फिर हैवी वर्कआउट या एक्सरसाइज ही मसल्स बना सकते हैं। लेकिन आप चाहें तो वेजिटेरियन फूड्स खाकर भी अपने मसल्स बना सकते हैं। प्रोटीन रिच वेजिटेरियन फूड्स कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं और नई कोशिकाओं को बनाने में मदद करते हैं।
जानें हाई प्रोटीन वेजिटेरियन फूड्स के बारे में-
बादाम
बादाम में प्रोटीन, विटामिन ई, पोटेशियम, फाइबर और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व मसल्स बनाने में मदद करते हैं। बादाम खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। आप इसे स्नैक्स और किसी डिश में मिक्सकर करके आसानी से खा सकते हैं। सुबह उठकर बादाम का सेवन करना अधिक फायदेमंद हो सकता है। आप इसे रात को भिगोकर रख दें, सुबह खाली पेट छिलका निकालकर खा लें। भीगे हुए बादाम पचने में आसान होते हैं।
सोयाबीन चंकस
सोयाबीन में पर्याप्त मात्रा में पोटीन होता है, जो शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं। आप इसका उपयोग सब्जी की तरह कर सकते हैं या फिर तंदूर मे सेंककर कर सकते हैं। एक कप सोयाबीन में करीब 10 ग्राम प्रोटीन होता है। सोयबीन चंकस का सेवन करने से मसल्स बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही मसल्स मजबूत भी बनती हैं।
सफेद छोले
छोले में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। आधे कप छोले में लगभग 7.25 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा छोले में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, फोलेट, डाइटरी फाइबर, पोटैशियम और आयरन भी पाया जाता है। छोले का सेवन सब्जी के रूप में किया जा सकता है या फिर उबालकर चाट के रूप में भी खाए जा सकते हैं।
पनीर
पनीर लोगों को काफी पसंद होता है। इसे अकसर लोग सब्जी, भुर्जी या स्नैक्स के रूप में खाते हैं। 100 ग्राम पनीर में लगभग 18-20 ग्राम प्रोटीन होता है,जो मसल्स बनाने में सहायक होता है।
मूंगफली
खाने में काफी स्वादिष्ट मूंगफली लोगों के पसंदीदा स्नैक्स के रूप में जानी जाती है। 100 ग्राम मूंगफली के दानों में लगभग 25 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। मूंगफली को रोस्ट करके भी खाया जा सकता है। इससे आपकी मसल्स बनेगी और स्ट्रॉन्ग होगी।

दालें
एक कप दाल में 18 ग्राम प्रोटीन होता है। दाल में मौजूद प्रोटीन मसल्स बनाने में काफी सहायक होता है। प्रोटीन के लिए आप मूंग, अरहर और चने की दाल का सेवन कर सकते हैं। इन दालों में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।
इसे भी पढ़ें- होठों का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे
ब्राउन राइस
सफेद के मुताबिक ब्राउन राइस शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। एक कप ब्राउन राइस में 5 से 7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। ब्राउन राइस का सेवन करने से मसल्स को बिल्डअप करने में मदद मिलती है।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version