Tue Oct 27, 2026 | 10:40 AM IST

सहजन के बीज में होते हैं कई औषधीय गुण, इन 7 समस्याओं में माने जाते हैं बहुत फायदेमंद

सहजन की पत्तियां और फलियों के अलावा इसके बीज का इस्तेमाल करने से भी आपको कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-  
सहजन के बीज में होते हैं कई औषधीय गुण, इन 7 समस्याओं में माने जाते हैं बहुत फायदेमंदसहजन के बीज में होते हैं कई औषधीय गुण, इन 7 समस्याओं में माने जाते हैं बहुत फायदेमंद

सहजन स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसकी फलियां से लकर पत्तियों तक का इस्तेमाल कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में प्रभावी होता है। लेकिन क्या आपने कभी सहजन के बीज (moringa seeds in hindi) का इस्तेमाल शरीर की समस्याओं को दूर करने के लिए किया है? यह बीज सहजन की फलियों से मिलता है। जब यह बीज कच्चे होते हैं, जो काफी कोमल होते हैं। लेकिन सूख जाने पर सख्त हो जाते हैं। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई तरह की औषधी के निर्माण के लिए किया जाता है। सिरसा के आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर श्रेय शर्मा का कहना है कि मोरिंगा यानी सहजन के बीजों का इस्तेमाल भुनकर या फिर उबालकर किया जा सकता है। इसके अलावा इसके बीज से तेल और पाउडर का भी निर्माण होता है। यह बीज कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- विटामिन, कैल्शियम, आयरन और अमीनो एसिड से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से शरीर को कई लाभ (sahjan ke beej) हो सकते हैं।  

सहजन के बीज के फायदे (moringa seeds benefits)

1. कब्ज से राहत

सहजन के बीजों में फाइबर की अधिकता होती है। ऐसे में यह बीज आपके पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा माना जा सकता है। इस बीज का दवाइयों के रूप में इस्तेमाल करने से पाचन तंत्र में सुधार किया जा सकता है। ऐसे में यह कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा दिलाने में काफी लाभकारी है। 

इसे भी पढ़ें - सहजन की पत्तियों का जूस पीने से शरीर की इन 5 समस्याओं में मिलता है फायदा, जानें इसे पीने का तरीका

2. नींद में करे सुधार

नींद को बेहतर करने के लिए भी सहजन के बीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए सहजन के बीजों को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को पिएं। इसी तरह आप रात में भी इस पानी को पी सकते हैं। इससे अनिद्रा से राहत मिल सकती है। साथ ही यह आपके शरीर को एनर्जेटिक रख सकता है। 

3. आयरन से भरपूर

सहजन का बीज आयरन से भरपूर होता है। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो इसका सेवन या फिर इस्तेमाल करें। यह आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर करने में असरदार हो सकती है। साथ ही शरीर के सभी अंगों को हेल्दी रख सकती है। 

4. जोड़ों में दर्द से राहत

मोरिंगा का बीज कैल्शियम का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। यह हड्डियों में होने वाली समस्याओं को दूर करने में प्रभावी है। अगर आपके शरीर में हड्डियों से जुड़ी परेशानी है, तो यह बीज आपके लिए एक बेहतरीन सप्लीमेंट्स हो सकता है। इसके बीज से तैयार तेल का इस्तेमाल आप अपने ज्वाइंट्स पर भी कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।  

5. कोलेस्ट्रॉल के स्तर को करे कम

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए सहजन के बीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। सहजन के बीजों में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने का गुण होता है। साथ ही यह गुड कोलेस्ट्रॉल स्तर को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है। 

6. कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोके

सहजन के बीजों का इस्तेमाल कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने के लिए भी किया जा सकता है। यह बीज कैंसर की संभावना को कम करता है। साथ ही कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से आपकी सुरक्षा कर सकता है। 

7. हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर

सहजन का बीज हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है। यह आपकी धमनियों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर कर सकता है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से आप हार्ट अटैक के खतरे को कम कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - पीएम मोदी को बहुत पसंद हैं सहजन (मोरिंगा) के पराठे, जानें मोरिंगा के पराठे के फायदे और रेसिपी

सहजन के बीजों का इस्तेमाल शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है। हालांकि, इस बीज का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें।

Read Next

→ इन 5 समस्याओं को दूर करने के लिए करें अरंडी के पत्तों का इस्तेमाल, जानें कैसे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kishori Mishra

सब एडिटर

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर सब एडिटर काम कर रही किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया में 4 साल का अनुभव है। किशोरी को हेल्थ के साथ-साथ करियर और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 4 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। किशोरी ने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से हिन्दी जर्नजिल्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 29, 2022 13:52 IST

    Published By : Kishori Mishra