Doctor Verified

25 पार कर चुकी महिलाओं को जरूर करवाने चाहिए ये 5 टेस्ट, बीमार‍ियों से होगा बचाव

Medical Tests For Women After 25: मेड‍िकल टेस्‍ट के जर‍िए, बीमार‍ियों को बढ़ने से रोका जा सकता है। जानें मह‍िलाओं के ल‍िए जरूरी जांचों के बारे में।

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Apr 11, 2023 17:30 IST
25 पार कर चुकी महिलाओं को जरूर करवाने चाहिए ये 5 टेस्ट, बीमार‍ियों से होगा बचाव

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Medical Tests For Women After 25 in Hindi: 25 की उम्र म‍ह‍िलाओं के ल‍िए खास होती है। ये वह समय होता है जब कर‍ियर और पर्सनल लाइफ दोनों में ही बदलाव शुरू हो जाते हैं। कई मह‍िलाएं, इस उम्र में शादी प्‍लान करती हैं, तो कुछ प्रेग्‍नेंसी। वहीं कुछ अपने कर‍ियर को रफ्तार देने में लगी होती हैं। यह वो समय होता है जब तनाव भी बढ़ जाता है। जीवन में हो रहे इन बदलावों का असर, सेहत पर होने के कारण, शरीर बीमार‍ियों की चपेट में आ जाता है। उम्र का पड़ाव बदलने के साथ, शरीर में कई हार्मोनल बदलाव भी होते हैं। ऐसे में मह‍िलाओं के ल‍िए, खुद को हेल्‍दी रखना जरूरी है। शरीर को स्‍वस्‍थ रखने के ल‍िए, कुछ जरूरी मेड‍िकल जांचों के बारे में जानकारी होनी चाह‍िए। मेड‍िकल जांचों की मदद से, शरीर को गंभीर बीमार‍ियों से बचाया जा सकता है। 25 की उम्र के बाद, मह‍िलाओं में डायब‍िटीज, थायराइड, कोलेस्‍ट्रॉल आद‍ि का स्‍तर बढ़ सकता है। ऐसे में, शरीर को बीमार‍ियों से बचाने के ल‍िए 5 जरूरी मेड‍िकल टेस्‍ट के बारे में जान लें। इन मेड‍िकल टेस्‍ट को, डॉक्‍टर की सलाह पर करवा सकते हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr Priyanka Sehrawat, MD Med, DM Neurology (AIIMS Delhi) से बात की।

1. कोलेस्ट्रॉल टेस्ट करवाएं- Cholesterol Test 

25 की उम्र के बाद, मह‍िलाओं को कोलेस्‍ट्रॉल की जांच करवानी चाह‍िए। आज के समय में, हार्ट के मरीजों की संख्‍या लगातर बढ़ रही है। इस बात को ध्‍यान में रखते हुए, हार्ट को हेल्‍दी रखना चाह‍िए। शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर ठीक रहेगा, तो हार्ट को बीमार‍ियों से बचाया जा सकता है। अगर कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर, 130 से ज्‍यादा है, तो ये गंभीर बात हो सकती है। 

2. पैप स्‍मीयर टेस्‍ट करवाएं- Pap Smear Test 

25 की उम्र के बाद, सर्वाइकल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में आपको बचाव के ल‍िए पैप स्‍मीयर टेस्‍ट करवाना चाह‍िए। हर मह‍िला को, 2 साल का गैप करके ये जांच करवानी चाह‍िए। इस जांच में, गर्भाशय ग्रीवा की कोश‍िकाओं से सेंपल ल‍िया जाता है। समय पर कैंसर का पता चल जाए, तो उसे फैलने से रोका जा सकता है।    

3. बोन डेंस‍िटी टेस्‍ट करवाएं- Bone Density Test 

25 की उम्र के बाद, आपको बोन डेंस‍िटी टेस्‍ट करवाना चाह‍िए। कैल्‍श‍ियम की कमी के कारण, हड्ड‍ियां कमजोर हो जाती हैं। इसके अलावा जो मह‍िलाएं, जल्दी प्रेग्‍नेंसी प्‍लान करती हैं, उन्‍हें 25 के बाद हड्ड‍ियों में दर्द की तकलीफ बन सकती है। आपकी हड्ड‍ियां क‍ितनी मजबूत हैं, इसका पता लगाने के ल‍िए, बोन म‍िनरल डेंस‍िटी टेस्‍ट क‍िया जाता है।   

इसे भी पढ़ें- ये संकेत बताते हैं इमोशनल रूप से थक चुके हैं आप, ब्रेक लेने की है जरूरत  

4. डॉक्‍टर की सलाह पर करवाएं मेमोग्राफी टेस्‍ट- Mammography Test 

breast cancer test

आजकल कम उम्र में, ब्रेस्‍ट कैंसर के केस बढ़ते नजर आ रहे हैं। ब्रेस्‍ट कैंसर का खतरा कम करने के ल‍िए, हर मह‍िला को सेल्‍फ ब्रेस्‍ट एग्‍जाम‍िनेशन करना चाह‍िए। ब्रेस्‍ट में दर्द या गांठ महसूस होने पर, डॉक्‍टर से सलाह लें। ब्रेस्‍ट कैंसर का पता लगाने के ल‍िए, डॉक्‍टर मह‍िलाओं को मेमोग्राफी टेस्‍ट करवाने की सलाह देते हैं। ये एक तरह का एक्‍सरे है, ज‍िससे ब्रेस्‍ट में कैंसर की कोश‍िकाओं को देखा जाता है।   

5. थायराइड जांच करवाएं- Thyroid Test 

25 की उम्र के बाद, आपको थायराइड की जांच करवानी चाह‍िए। खासकर, अगर आप मोटापे का श‍िकार हैं, तो डायब‍िटीज और थायराइड की जांच करवाएं। ब्‍लड टेस्‍ट के जर‍िए, इनके स्‍तर का पता लगाया जाता है। महिलाओं में थायराइड का सामान्‍य स्‍तर 0.4-4.0 mIU/L के बीच होना चाहिए।

ये टेस्‍ट भी हैं जरूरी 

25 की उम्र के बाद इन न‍िम्‍न टेस्‍ट को भी जरूर करवाना चाह‍िए- 

  • हार्ट और क‍िडनी की बीमारी से बचने के ल‍िए, समय-समय पर बीपी की जांच करवानी चाह‍िए।  
  • 25 के बाद, जो मह‍िलाएं, प्रेग्‍नेंसी प्‍लान कर रही हैं, उन्‍हें डॉक्‍टर की सलाह पर, व‍िटाम‍िन-डी और व‍िटाम‍िन बी-12 की जांच करवानी चाह‍िए। ये दो व‍िटाम‍िन्‍स, प्रेग्‍नेंसी के ल‍िए जरूरी माने जाते हैं।
  • 25 की उम्र के बाद, जो मह‍िलाएं शादी कर रही हैं या ज‍िनकी शादी हो चुकी है उन्‍हें एचआईवी और एसटीआई स्क्रीनिंग जैसे टेस्‍ट करवाने चाह‍िए। शादी के बगैर भी अगर आप यौन सक्रिय हैं, तो ये जांच करवाएं।

उम्‍मीद करते हैं, आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें।

Disclaimer