
वर्क फ्रॉम हों के दौरान हम घंटों एक जगह बैठकर काम करते हैं। अनियमित लाइफस्टाइल और व्यायाम न करने के कारण हमारे कमर में दर्द, तनाव और माइग्रेन जैसी समस्याएं होने लगती है। घंटों एक ही जगह पर बैठकर काम करने से कई समस्याएं आपको परेशान कर सकती है लेकिन इसके लिए आपको दवाओं का सहारा नहीं लेना चाहिए। आज हम आपको एक ऐसे ही योग के बारे में बताने जा रहे है, जिसकी मदद से आपकी कई तरह की परेशानी दूर हो सकती है। मरीच्यासन योग की मदद से आप कमर दर्द और मांसपेशियों के दर्द में आराम मिल सकता है। आइए जानते है कि मरीच्यासन योग के फायदे और अभ्यास करने के तरीके।
मरीच्यासन योग के फायदे
1. इस योगासन के अभ्यास से कमर दर्द से राहत मिलती है और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
2. इसके नियमित अभ्यास से तनाव और सिरदर्द में राहत मिलती है।
3. रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने के लिए इसका अभ्यास जरूर करें।
4. इस योगासन की मदद से पाचन क्रिया को सही करने में मदद मिलती है।
5. जांघों को मजबूत और टोन करने में सहायता मिल सकती है।
6. इस योगासन के अभ्यास से महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द और माइग्रेन के दर्द में भी राहत मिलती है।
7. यह कंधे, कमर और हैमस्ट्रिंग को मजबूत बनाता है।
8. इसकी मदद से वजन को संतुलित रखने में भी मदद मिलती है। साथ ही पेट की चर्बी भी कम रहती है।
Image Credit- Freepik
इसे भी पढ़ें- लंबे समय से सिरदर्द (माइग्रेन) है, तो अपने खान-पान में रखें इन 5 बातों का ख्याल
मरीच्यासन योग करने का तरीका
1. सबसे पहले योग मैट पर दोनों पैरों को आगे की ओर सीधा फैलाकर बैठ जाएं।
2. इस दौरान गर्धन और कमर को सीधा रखने का प्रयास करें और दोनों हाथों को बगल में रखें।
3. अब किसी एक पैर को घुटने की तरफ से मोड़ें।
4. पैर का घुटना आपके सीने से स्पर्श होना चाहिए और दूसरे पैर को सीधा रखें।
5. अब सीधा वाले पैर को उसी दिशा में अपने ऊपरी शरीर को झुकाएं।
6. अब अपने हाथों को पीछे की ओर मोड़कर पैर के घुटने को जकड़े रखें।
7. अब गहरी सांस लें, फिर सांस रोककर इस स्थिति में 20-60 सेकंड तक बने रहें।
8. फिर सांस छोड़कर वापस प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं।
9. इस अभ्यास को दोनों पैरों से करने की कोशिश करें।
10. इस आसन को आप 5-5 बार कर सकते हैं।
Image Credit- Yoga Selection
मरीच्यासन योग करने के टिप्स
इस योगासन को सुबह खाली पेट में करने का प्रयास करें। अगर आप शाम में इस योगासन को करना चाहते हैं, तो 3-4 घंटें तक पेट को खाली रखें। इस योगासन को करने से पहले आप दंडासन, पश्चिमोत्तानासन, पूर्वोतानासन और अर्ध बद्ध पद्मा पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस अभ्यास के दौरान आरामदायक कपड़े पहनने की कोशिश करें।
इसे भी पढ़ें- वर्क फ्रॉम होम में बढ़ गया है कमर दर्द (लोअर बैक पेन) तो करें ये 4 कारगर योगासन, मिलेगा लाभ
सावधानियां
1. जिन लोगों को हाइपरटेंशन या कमर दर्द की परेशानी हो, तो इसका अभ्यास न करें।
2. पीठ के निचले हिस्से में दर्द होने पर मरीच्यासन न करें।
3. कंधों में चोट होने पर भी इसका अभ्यास न करें।
4. पेट की समस्या होने पर इस योगासन से परेशानी बढ़ सकती है।
5. इस अभ्यास के दौरान अपनी क्षमता से अधिक जोर न लगाएं।
Main Image Credit- Yoga Journal Australia