चमचमाते दांतो के लिए घर पर नैचुरल चीजों से बनाएं ऑर्गेनिक टूथपाउडर, दांत रहेंगे मजबूत और दिखेंगे सफेद चमकदार

आइए यहां हम आपको घर में नेचुरल ऑर्गेनिक टूथपाउडर बनाने का तरीका बताते हैं, जो आपके नियमित इस्‍तेमाल होने वाले टूथपेस्‍ट से अच्‍छा हो सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
चमचमाते दांतो के लिए घर पर नैचुरल चीजों से बनाएं ऑर्गेनिक टूथपाउडर, दांत रहेंगे मजबूत और दिखेंगे सफेद चमकदार


ओरल हाइजीन स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है क्योंकि आपके मुंह से आपके शरीर में भोजन जाता है। जरा एक बार भोजन के माध्यम से शरीर में प्रवेश करने वाले आपके मुंह में बैक्टीरिया और कीटाणुओं की कल्पना करें! सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि हमें मौखिक स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए रोजाना दो बार ब्रश करना चाहिए। पहली चीज, जो हम सब सुबह जागने के बाद करते हैं, वह है अपने दांतों को ब्रश करना। ब्रश करना ज़रूरी है लेकिन इससे ज़्यादा ज़रूरी क्या है आपका टूथपेस्ट। क्‍योंकि यह मुंह के कीटाणुओं के खिलाफ लड़ने में मदद करता है और बैक्टीरिया का सफाया करता है। 

हाल ही में, बहुत सारे हर्बल उत्पादों को फ्लोराइड और कैमिकल बेस्‍ड टूथपेस्ट के स्वस्थ विकल्प के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। ये ज्यादातर दांतों को सफेद करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, जो आपके दांतों पर लगे दाग को साफ करते हैं और लंबे समय में आपके दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं और उन्हें कमजोर करते हैं। जबकि हर्बल टूथपेस्ट और टूथपाउडर निश्चित रूप से बेहतर हैं।

Homemade Tooth Powder

एक घर का बना टूथपाउडर का इस्‍तेमाल करना आपके लिए अच्‍छा साबित हो सकता है। पाउडर फार्मूला पेस्ट के फॉर्मूले के समान प्रभावी है। वास्तव में, इसका उपयोग दोहरे तरीकों से किया जा सकता है- ब्रश के साथ और माउथवॉश के रूप में। जब आपका ब्रश करने का मन नहीं करता है, लेकिन अपना मुँह ताज़ा करना है तो इस पाउडर को पानी में मिलाएं और इसे माउथवॉश के रूप में इस्तेमाल करके अपने मुँह को साफ़ और ताज़ा करें। एक तरकीब, दो तरीके। आइये अब जानते हैं कि इस टूथपाउडर को कैसे बनाया जाता है।

होममेड टूथपाउडर 

सामग्री: 

  • 2 टेबलस्‍पून बेकिंग सोडा
  • 2 टेबलस्‍पून बेंटोनाइट क्ले
  • ½ टेबलस्‍पून सक्रिय चारकोल पाउडर
  • ½ टेबलस्‍पूनसमुद्री नमक
  • 15-20 बूंदें पुदीने का एसेंशियल ऑयल

इसे भी पढ़ें: दांतों के पीलेपन से शर्मिंदा हैं? रोजाना खाएं ये 5 आहार, चमचमा उठेंगे आपके दांत 


DIY Tooth Powder

घर पर टूथपाउडर बनाने का तरीका :

  • एक बाउल लें और उसमें सभी सूखी सामग्री डालें। इन्हें अच्छे से मिलाएं।
  • अब, सूखे मिश्रण में धीरे-धीरे एसेंशियल ऑयल डालें और इसे मिलाते रहें।
  • आप अपनी आवश्यकता के अनुसार मात्रा बढ़ा सकते हैं लेकिन अनुपात बनाए रखें। 
  • आपका टूथपाउडर तैयार है।
  • इसे एक जार में डाल कर इसे अपने बाथरूम कैबिनेट में रखें।
  • बेहतर मौखिक स्वास्थ्य के लिए इसका प्रयोग रोजाना दो बार करें।

सभी सामग्रियों के अलग-अलग लाभ हैं। ये सब मिलकर मुंह को कीटाणुरहित करते हैं और आपके दांतों पर में लगे प्‍लाक को हटाकर उन्हें साफ, स्‍वस्‍थ और चमकदार बनाते हैं। पुदीने का तेल एक ताज़ा एहसास के साथ मुं‍ह की बदबू को दूर करने में मदद करेगा। आप चाहें, तो इसमें नारियल का तेल भी जोड़ सकते हैं। 

How to make tooth powder at home

टूथपेस्ट Vs टूथाउडर 

टूथपेस्ट से टूथपाउडर पर स्विच करना आसान नहीं होगा। बहुत से लोग इस स्विच के बारे में भ्रमित होंगे। अपने भ्रम को दूर करने के लिए, हम आपके नियमित टूथपेस्ट को अलविदा कहने के कुछ लाभों के बारे में बता रहे हैं। जिससे कि आप इस होममेड टूथपाउडर का उपयोग करना शुरू करेंगे।

इसे भी पढ़ें: दांतों ही नहीं जीभ की सफाई करना भी है जरूरी, जानें जीभ साफ रखने के 4 कारण

1. प्रभावी लेकिन सस्‍ता 

स्वस्थ चीजें इन दिनों महंगी हो गई हैं। एक अच्छे टूथपेस्ट की एक ट्यूब आकार के आधार पर आपको 50-100 रू. के बीच में खर्च करना पड़ेगा। जबकि, इसकी तुलना में यह DIY पाउडर बहुत सस्ता है। इसके अलावा, आप जानते हैं कि इसके अंदर क्या-क्‍या सामग्री शामिल हैं, जो आपको उत्पाद की पारदर्शिता प्रदान करता है।

toothpaste vs toothpowder

2. ज़ीरो वेस्ट

कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप टूथपेस्ट ट्यूब का कितना सख्ती से उपयोग करते हैं, फिर भी आप पूरे उत्पाद को इस्‍तेमाल कीले में सक्षम नहीं होंगे। आखिरकार बाद में उसमें कुछ बचा हुआ पेस्‍ट होता है, जो बर्बादी के सिवाय कुछ नहीं है। दूसरी ओर, यह DIY पाउडर पूरी तरह से उपयोग किया जा सकता है। 

3. बच्चों के लिए सुरक्षित 

आप जानते हैं कि यह टूथ पाउडर एक दम नेचुरल और ऑर्गेनिक है, जिससे यह बच्चों के लिए 100% सुरक्षित है। यहां तक कि अगर आपका बच्चा इसे अंदर लेता है, तो यह उसके स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाएगा और आप इसे अच्छी तरह जानते हैं।

Read More Article on Home Remedies In Hindi

Read Next

आप पानी पीकर भी बढ़ा सकते हैं अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्‍यूनिटी), जानिए सेवन का तरीका

Disclaimer