डायबिटीज और मोटापे को कंट्रोल करे मैकाडामिया नट्स, जानिए इसके 10 फायदे और कुछ नुकसान

मैकाडामिया नट्स के सेवन से आप कई समस्याओं से दूर हो सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके फायदे

 
Kishori Mishra
Written by: Kishori MishraUpdated at: Apr 15, 2021 14:51 IST
डायबिटीज और मोटापे को कंट्रोल करे मैकाडामिया नट्स, जानिए इसके 10 फायदे और कुछ नुकसान

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हम अपने डाइट में कई तरह के फल, सब्जियां और नट्स को शामिल करते हैं। नट्स शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। बादाम, काजू, अखरोट, पिस्ता जैसे नट्स का हमने कई बार सेवन किया होगा, लेकिन इन नट्स के अलावा कई और नट्स है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकती हैं। इन्ही में से एक है मैकाडामिया नट्स। शायद हम में से कई लोगों ने इसके बारे में न पढ़ा हो और न ही सुना हो। लेकिन आपको बता दें कि यह नट्स स्वाद के साथ-साथ सेहत से भी भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर की कई सारी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। हालांकि, अधिक मात्रा में इसके सेवन से बचना चाहिए। आप एक दिन में करीब 56 ग्राम मैकाडामिया नट्स का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके स्वास्थ्य को कई लाभ होंगे। चलिए जानते हैं मैकाडमिया नट्स Health Benefits of Macadamia Nuts के फायदे- 

1. दिल को रखे स्वस्थ 

दिल को स्वस्थ रखने में मैकाडामिया नट्स काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इस नट्स में मोनोअनसैचुरेटेड फैट की प्रचुरता होती है, जो हमारे हृदय को हानिकारक कोलेस्ट्रॉल से सुरक्षित रखती है। अगर आपको दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा है, तो अपने नियमित डाइट में मैकडैमिया नट्स को जरूर शामिल करें। इसके सेवन हृदय रोक के खतरे से बचा जा सकता है। 

2. मस्तिष्क को रखे स्वस्थ 

दिमाग को तेज और दुरुस्त रखने में भी मैकाडामिया नट्स फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आपके मस्तिष्क में अच्छे विचार आते हैं। साथ ही इससे आपका माइंड क्रिएटिव सोच रखता है। इस नट्स में आयरन की प्रचुरता होती है। दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपने डेली डाइट में मैकाडामिया नट्स को अवश्य शामिल करें।

इसे भी पढ़ें - ब्राजील नट्स में होते हैं ढेर सारे पोषक तत्व, डायटीशियन से जानें ब्राजील नट्स खाने के 9 फायदे और कुछ नुकसान 

3. स्ट्रेस को करे दूर 

भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण लोगों में स्ट्रेस काफी देखने को मिल रहा है। हेल्दी आहार बढ़ते स्ट्रेस को कम करने में असरदार साबित हो सकता है। मैकाडामिया नट्स उन्हीं आहार में से एक है, जो आपके स्ट्रेस को कम कर सकता है। इसमें विटामिन ई, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम जैसे तत्व की प्रचुरता होती है। जो आपके बढ़ते स्ट्रेस लेवल को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। 

4. डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद

 मैकाडामिया नट्स डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। प्रतिदिन 56 ग्राम मैकाडामिया नट्स का सेवन करने से आप अपने शरीर में ग्लाइसेमिक स्तर को सुधार सकते हैं। इसके सेवन से टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है।  

5. हड्डियों को करे मजबूत 

मैकाडामिया नट्स में कैल्शियम की प्रचुरता होती है। कैल्शियम आपकी हड्डियों को मजबूत करता है। इस आधार पर हम कह सकते हैं कि नियमित रूप से मैकाडामिया नट्स के सेवन से आप अपने शरीर की हड्डियों को मजबूत कर सकते हैं। साथ ही दांतों को स्वस्थ बनाने में भी मैकाडामिया नट्स फायदेमंद है। 

6. वजन को करे कंट्रोल 

मैकाडामिया नट्स में फाइबर की प्रचुरता होती है। फाइबर बार-बार भूख लगने की समस्या को दूर करता है। भूख कम लगने से हमारे शरीर का वजन आसानी से कम हो लसकता है। साथ ही मैकाडामिया नट्स के सेवन से खाने की इच्छा भी कम हो जाती है। इसके अलावा नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से भी आपका वजन कंट्रोल में रह सकता है।

7. मेडाबॉलिज्म को करे बूस्ट 

मैकाडामिया नट्स में मौजूद विटामिन ई और विटामिन सी आपके मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को बूस्ट करता है। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम और कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जो शारीरिक कमजोरी और थकावट को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इस नट्स के सेवन से आपके शरीर की उर्जा बढ़ती है। 

इसे भी पढ़ें -सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है सैल्मन मछली, जानें इसे खाने के 6 फायदे 

8. सूजन से राहत 

मैकाडामिया नट्स से तेल भी तैयार किया जाता है। इसके तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।  एंटी-इंफ्लेमेटरी हमारे शरीर में होने वाली सूजन की परेशानी को दूर करने में सहायक होते हैं। इतना ही नहीं यह गठिया में होने वाली परेशानियों को दूर कर सकते हैं। हालांकि, इससे आप गठिया की परेशानी को पूर्णत: खत्म नहीं कर सकते हैं। 

9. एनीमिया

शरीर में होने वाली खून की कमी को दूर करने में मैकाडामिया नट्स काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, इस नट्स में आयरन की प्रचुरता होती है, जो एनियिमा की शिकायत को दूर करने में असरकारी होता है। मैकाडामिया नट्स महिलाओं में होने वाली खून की कमी की समस्या को दूर कर सकता है। 

10. त्वचा और बालों को रखे स्वस्थ 

मैकाडामिया नट्स में विटामिन ई मौजूद होता है, जो आपके स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी भी मौजूद है, जो आपके बालों से डैंड्रफ की परेशानी को दूर कर सकता है। साथ ही विटामिन सी से आपके स्किन पर मौजूद दाग-धब्बे दूर हो सकते हैं। मैकाडामिया नट्स में मौजूद विटामिन ई पराबैंगनी किरणों से आपकी स्किन की रक्षा कर सकते हैं। इतना ही नहीं मैकाडामिया नट्स में पोटैशियम, प्रोटीन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें - चिलगोजे में होते हैं शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व, स्वाती बाथवाल से जानें चिलगोजा के फायदे और खाने का तरीका

मैकाडामिया नट्स के नुकसान (Side Effects of Macadamia Nuts)

मैकाडामिया नट्स का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। लेकिन किसी भी चीज का लिमिट से ज्यादा सेवन करने से नुकसान भी होने लगते हैं। अगर आप मैकाडामिया नट्स का सेवन प्रतिदिन 56 ग्राम से अधिक करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। जैसे-

  • मैकाडामिया नट्स में फाइबर की अधिकता होती है। ऐसे में अगर आप इसका सेवन ज्यादा करते हैं, तो आपको दस्त, उल्टी और अपच की शिकायत हो सकती है।
  • कुछ लोगों को मैकाडामिया नट्स से एलर्जी होती है। इसलिए एलर्जी के शिकार व्यक्ति को मैकाडामिया नट्स के सेवन से बचना चाहिए।

मैकाडामिया स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन ध्यान रहे कि किसी भी फूड आयटम से आप अपनी बीमारी को जड़ से खत्म नहीं कर सकते हैं। हेल्दी डाइट सिर्फ आपको शारीरिक परेशानियों से बचाव कर सकता है। लेकिन इसका इलाज नहीं। इसलिए अगर आपको कोई गंभीर परेशानी है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही डॉक्टर की सलाहनुसार की हेल्दी डाइट फॉलो करें।  

Read more articles on Healthy Diet in Hindi

Disclaimer