
लीची गर्मियों के एक स्वादिष्ट फलों में से एक है, जो कि स्वाद से लेकर सेहत के लिए कई फायदों से भरपूर है। लीची फल तो आप सभी ने खाया होगा लेकिन क्या आप लीची का जूस भी पीते हैं। शायद नहीं, क्योंकि लीची के गुच्छों में देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। वैसे तो आम को फलों के राजा माना जाता है, जबकि लीची फलों की रानी के रूप में जानी जाती है। क्योंकि यह स्वाद में खट्टी मीठी और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। लीची में खनिज, विटामिन और अन्य पोषक तत्वों से भरे हैं और इसलिए इसे सुपर फ्रूट भी कहा जाता है। आइए यहां हम आपको लीची के जूस के फायदे भी गिनवाते हैं।
लीची जूस के फायदे
वजन घटाने के लिए लीची जूस
लीची जूस को वजन घटाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि लीची फाइबर और पानी से भरी हुई है। इसमें कोई फैट नहीं होता है और कैलोरी में भी लो होता है। लीची जूस या लीची खाने से आपकी खाने की लालसा कम हो जाती है और आपको पेट भरा हुआ महसूस होता है। यदि आप वजन घटाने की कोशिश करते हैं या इच्छा रखते हैं, तो आप लीची के जूस का नियमित सेवन करें।
ग्लोइंग स्किन के लिए
लीची के जूस में पॉलीफेनोल, ऑलिगोनोल्स, बीटा-कैरोटीन, विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सिडेंट जैसे जैव-रासायनिक पदार्थों की प्रचुर मात्रा होती है। ये सभी एंटी-ऑक्सीडेंट आपकी चमकती त्वचा का राज बन सकते हैं क्योंकि यह डार्क सर्कल्स और पिंपल्स को दूर करने में सहायक होते हैं। इतना ही नहीं यह आपकी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को भी धीमा करने के लिए भी जाने जाते हैं। आप अपनी त्वचा पर लीची के और केले का फेस मास्क बनाकर, इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, यह मुहासों को ठीक करने में सहायक है।
इसे भी पढ़ें: सेहत रहेगी दुरूस्त अगर डाइट में शामिल करेंगे ये 5 पिंक फूड्स
बालों को लंबा करने और मजबूत बनाने के लिए
लीची में कॉपर की उपस्थिति होती है, जिसके कारण यह आपके बालों के विकास को बढ़ावा देती है। आप लीची के जूस के सेवन के अलावा, लीची के रस को आप बालों में लगा सकते हैं।
इसके लिए आप लीची और एलोवेरा के 2 छोटे चम्मच रस लें। अब आप इसे अच्छी तरह से मिलाएं और अपने बालों के रोम पर समान रूप से मालिश करें। लगभग 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर इसके बाद बालों को धो लें।
प्रजजन स्वास्थ्य और कैंसर-रोधी
यदि आप नियमित रूप से लीची के रस का सेवन करते हैं, तो यह प्रजजन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी मददगार है। इसके अलावा, इसमें अलग-अलग फाइटो-रसायन पदार्थ हैं: जैसे- फ्लेवोनोइड, पॉलीफेनोल, विटामिन सी और प्रोएन्थोसायनाइड्स। यह सभी फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मददगार हैं और कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक।
इसे भी पढ़ें: नहीं कई बीमारियों को दूर कर इम्युनिट बूस्ट करती है साउथ इंडियन रसम टी, जानें फायदे और रेसेपी
पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
लीची के रस में पेक्टिन और फाइबर होता है। यह आपकी आंत को साफ करने और पेट के स्वास्थ्य में सुधार करता है। इसके अलावा, यह एसिडिटी और हार्टबर्न के खिलाफ भी काम करता है।
स्वस्थ हृदय में सहायक
लीची के रस में ऑलिगोनॉल, पॉलीफेनोल और विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है। यही कारण है कि लाची का रस आपके दिल को स्वस्थ रखने में सहायक है क्योंकि इसमें मौजूद यह तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल के निर्माण को रोकते हैं। यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है और संपूर्ण सेहत के लिए फायदेमंद है।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi