Fri Sep 11, 2026 | 09:54 PM IST

Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में बच्चा नीचे हो तो क्या करना चाहिए और क्या नहीं? डॉक्टर से जानें

प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में भ्रूण अगर आपके पेट के निचले हिस्से में आ जाए तो आप खुद से उन्हें ऊपर करने से बचें। आइए जानते हैं ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं? 

Low Baby Position in Pregnancy What To Do And Avoid: प्रेग्नेंसी का समय किसी भी महिला के लिए बहुत खास होता है। इस जर्नी में महिलाएं अपने बच्चों की एक-एक छोटी-सी छोटी हरकतों पर भी काफी ध्यान देती हैं। दरअसल, प्रेग्नेंसी में गर्भ में पल रहा भ्रूण अपनी स्थिति को बदलता रहता है, और अलग-अलग हरकतें करता है। ऐसे में महिलाओं के लिए जरूरी होता है कि वे उनकी हरकतों को समझें, ताकि अपनी प्रेग्नेंसी के स्वस्थ होने का आंकलन खुद कर सकें। लेकिन क्या आपको पता है, प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में अक्सर भ्रूण पेट के निचले हिस्से में आ जाते हैं, जिन्हें वापस ऊपर करने के लिए महिलाएं किसी दाई की मदद लेती हैं या फिर अन्य उपाय आजमाती हैं। लेकिन आपको प्रेग्नेंसी के दौरान ऐसा करने से बचना चाहिए। तो आइए आज के इस लेख में हम महिला स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गौरी राय (Dr Gouri Rai : Specializing in Women’s Health) से जानने की कोशिश करते हैं कि प्रेग्नेंसी में बच्चा नीचे हो तो क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

प्रेग्नेंसी में बच्चा पेट के निचले हिस्से में आ जाए तो क्या नहीं करना चाहिए? - What To Avoid When Baby is in Lower Abdomen in Hindi?

गर्भावस्था के दौरान भ्रूण अगर पेट में नीचे की ओर आ जाए तो महिलाओं को खुद से या किसी दाई की मदद से बच्चे को ऊपर की ओर खिसकाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे भ्रूण और महिला दोनों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसके अलावा, भ्रूण नीचे की ओर खिसक जाए तो महिलाओं को भारी चीजें उठाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपके श्रोणि क्षेत्र पर दबाव पड़ सकता है और आपको असुविधा हो सकती है। साथ ही, लंबे समय तक पीठ के बल लेटने से बचें, क्योंकि इससे ब्लड वेसल्स सिकुड़ सकता है, जिससे भ्रूण और गर्भाशय में ब्लड का फ्लो कम हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में दिखे ये 5 संकेत तो न बनाएं शारीरिक संबंध, वरना बढ़ सकती है दिक्कत

प्रेग्नेंसी में बच्चा नीचे आ जाए तो क्या करना चाहिए? - What To Do When Baby is in Lower Abdomen in Hindi?

प्रेग्नेंसी में भ्रूण नीचे की ओर आ जाए तो महिलाओं को तुंरत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए, क्योंकि यह स्थिति आपके भ्रूण के लिए खतरनाक हो सकता है। इसके साथ ही आपको कुछ अन्य बतों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे एक्टिव रहने की कोशिश करें और नियमित रूप से वॉक करें। ऐसा करने से आपके श्रोणि की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिल सकती है। डॉक्टर से कंसल्ट करने के बाद आप कुछ ऐसे योगासन कर सकते हैं, जो प्रेग्नेंसी के दौरान सुरक्षित हो और बच्चे को सामान्य स्थिति में लाने में मदद करे। इसके अलावा, महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी बाईं ओर सोए, इससे ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद मिलता है और गर्भाश्य में ज्यादा जगह बनाने में मदद मिलती है, जो शिशु की स्थिति को बेहतर रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हैं? जानें स्पर्म क्वालिटी में सुधार करने के टिप्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Gouri Rai (@dr.gourirai)

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी के दौरान शिशु का गर्भ में नीचे की ओर होना आम बात है। इतना ही नहीं, गर्भावस्था का समय बढ़ने के साथ अक्सर इसमें भी बदलाव होता रहता है। ऐसे में अगर आपका शिशु पेट में नीचे की ओर आ जाए तो ज्यादा परेशान न हो, लेकिन खुद से बच्चे को ऊपर की ओर खिसकाने के बदले डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik

Read Next

डिलीवरी के बाद अंडरआर्म्स में बन गई है गांठ, तो इसे कम करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 05, 2025 11:25 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content