जीवनशैली और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के कारण पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है जिसकी वजह से तमाम लोग पिता बनने से वंचित रह जाते हैं। इसके अलावा शैक्षिक और करियर से जुड़े कारणों की वजह से कई कपल्स प्रेग्नेंसी को सही समय पर नहीं अपनाते हैं जिसकी वजह से भी समस्याएं होती हैं। अधिकांश लोग आज के समय में भी शर्मिंदगी की वजह से इनफर्टिलिटी जैसे विषयों पर बात नहीं करते हैं। लेकिन शर्मिंदगी को त्यागकर इसे एक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या के रूप में देखा जाना बहुत जरूरी है। अगर कोई भी कपल एक साल की कोशिश के बाद भी गर्भधारण करने में असमर्थ हैं तो उन्हें दोनों को एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए। आज के समय में ज्यादातर कपल्स अपने करियर और अन्य चीजों पर फोकस करने के चलते देर से माता-पिता बनने का सपना रखते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि एक निश्चित उम्र के बाद से ही आपकी फर्टिलिटी पर भी असर पड़ता है। आइये विस्तार से जाते हैं पुरुषों की फर्टिलिटी और बढ़ती उम्र के बीच संबंध के बारे में।
पुरुषों की उम्र और फर्टिलिटी में संबंध (Link Between Male Age And Fertility)
(image source - freepik.com)
यह एक वैज्ञानिक तथ्य है कि बढ़ती उम्र के साथ ही पुरुषों और महिलाओं की बच्चे पैदा करने की क्षमता कम होती जाती है। अलग-अलग लोगों में उम्र का आंकड़ा भले ही अलग हो जाए लेकिन एक निश्चित उम्र के बाद दोनों में ही कंसीव करने की क्षमता कम होती है। ओएसिस फर्टिलिटी के कंसलटेंट एंड्रोलॉजिस्ट डॉ रघुवीर के मुताबिक आज के समय में अनुचित खानपान और जीवनशैली की वजह से पुरुषों में इनफर्टिलिटी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इनके पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं। लेकिन इसके लिए आपकी उम्र भी सबसे बड़ी कारक है। किसी भी पुरुष की फर्टिलिटी 40 साल तक ही बेहतर मानी जाती है। इसके बाद लगातार जैसे-जैसे ही उम्र बढ़ती है वैसे ही इस पर असर भी होता है। एक शोध के मुताबिक 35 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं और 40 वर्ष से कम उम्र के पुरुषों में फर्टिलिटी ठीक रहती है और बच्चे पैदा करने की क्षमता सही होती है। इजराइल के सोरोका यूनिवर्सिटी में किये गए एक शोध में पाया गया था कि 40 साल की उम्र के बाद पुरुषों के वीर्य की गुणवत्ता पर बुरा असर हुआ है। शोधकर्ताओं ने पाया कि वीर्य की मात्रा 30 और 35 की उम्र के बीच चरम पर थी।
टॉप स्टोरीज़
पुरुषों में इनफर्टिलिटी (बांझपन) के प्रमुख कारण (What Causes Infertility in Men?)
आज के समय में खानपान, जीवनशैली और रेडिएशन के कारण पुरुष ही नहीं महिलाओं की फर्टिलिटी पर भी बुरा असर हुआ है। शारीरिक गतिविधियों की कमी, खानपान से जुड़ी गलत आदतें और शराब आदि के सेवन की वजह से पुरुषों की फर्टिलिटी पर बुरी तरह से असर हुआ है। एक शोध के मुताबिक पूरी दुनिया में लगभग 40 प्रतिशत पुरुषों में फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं हैं। पुरुषों में फर्टिलिटी प्रभावित होने के मुख्य कारक इस प्रकार से हैं।
- वैरिकोसिल के कारण।
- अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन।
- शारीरिक व्यायाम की कमी।
- नींद से जुड़ी समस्याओं के कारण।
- बढ़ती उम्र की वजह से।
- स्मोकिंग की वजह से।
- क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम और सिस्टिक फाइब्रोसिस।
- कैंसर और कैंसर के इलाज की वजह से।

जीवनशैली और खानपान से कई कारणों की वजह से पुरुषों की फर्टिलिटी प्रभावित हो सकती है। इसके पीछे कई आनुवंशिक और उम्र से जुड़े कारण भी प्रमुखता से जिम्मेदार माने जाते हैं। पुरुषों को पिता बनने के लिए उनके शुक्राणुओं में होने वाले बदलाव के बारे में जानकारी जरूर रखनी चाहिए। अगर आप एक साल या उससे अधिक समय से पिता बनने की कोशिश में नाकाम हो रहे हैं तो उसके पीछे आपनी फर्टिलिटी भी एक प्रमुख वजह हो सकती है। धूम्रपान और शराब के सेवन से बचने और वजन को संतुलित रखकर खानपान में सुधार करने से आप 40 साल तक की उम्र तक फर्टिलिटी को बेहतर बनाए रख सकते हैं। 40 से पहले अगर आपको इनफर्टिलिटी की समस्या है तो इसके लिए चिकित्सक से संपर्क जरूर करें।
(main image source - shutterstock.com)