
अगर आप भी खुद को फिट रखना चाहती हैं लेकिन किसी कारण नहीं कर पा रहीं, तो इस तरह करें व्यायाम की आदतों को अपनी रूटीन में शामिल।
आप ही नहीं बल्कि ज्यादातर महिलाओं के साथ ये व्यायाम की आदत बनाने में समस्या आती है। कई महिलाएं दफ्तरों मे घंटों कामकाज के बाद थकती हैं तो कई अपने घर के कामकाज से, ऐसे में अपनी जीवनशैली में नई आदत को शामिल करना हर किसी के लिए परेशानी भरा होता है। इस बीच रोजाना की आदतों के साथ अचानक से फिटनेस रूटीन को शामिल करना आसान नहीं होता। लेकिन आप अपनी मानसिकता में कुछ छोटे बदलावों के साथ व्यायाम को अपने रोजाना की आदतों में शामिल कर सकते हैं। जी हां, इसके लिए महिलाएं चाहे वो घर में रहे या दफ्तर में रहे उन्हें बहुत ज्यादा कड़ी मेहनत करने की जरूरत नहीं है बल्कि कुछ बदलावों के साथ अपनी जीवनशैली को रखना है। हम आपको इस लेख में बताएंगे कि कैसे आप आसानी से व्यायाम की आदतों को अपनी रोजाना की रूटीन में शामिल कर सकते हैं वो भी बिना किसी परेशानी के।
व्यायाम के लिए खुद को तैयार रखें
महिलाओं के लिए फिटनेस पर ध्यान देना थोड़ा मुश्किल भरा इसलिए भी होते है क्योंकि वो अक्सर घर के कामों में व्यस्त रहती हैं। इस बीच वो अपनी फिटनेस के बारे में भूलने लगती है और खुद को फिट भी रखने की कोशिश करती हैं। वर्कआउट की योजना बनाने के लिए आपको सबसे पहले खुद को फिटनेस के लिए तैयार रखने की जरूरत होती है। ये आदत आपकी फिटनेस को प्रेरित करने के लिए एक आसान तरीका है। इसे आप उस तरीके से करें जिस तरह से आप अपने द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्य पर काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें: एक्सरसाइज करने के बाद अक्सर लोगों को महसूस होती है ठंड, जानें क्यों जरूरी है वर्कऑउट के बाद शरीर को कूल करना
व्यायाम के लिए खुद को प्रोत्साहित करें
किसी भी चीज के लिए जब हमे प्रोत्साहन नहीं मिलता तो हम उसके लिए प्रति कम प्रेरित रहते हैं, ये हमारे साथ ही नहीं हर किसी के साथ होता है। इसलिए जरूरी है कि आप खुद को समय-समय पर व्यायाम के लिए भी प्रोत्साहित करें। जैसे कुछ नई किट आपको उत्सुक बनाए रखेंगी। अगर आप एक फिटनेस का लक्ष्य को पूरा कर चुके हैं तो खुद को पुरस्कृत करें इससे आप खुद को प्रेरणा दे सकेंगे। इससे आपको अपने अगले लक्ष्य की ओर काम करने के लिए प्रेरित करेगा।
साथी को चुनें जो व्यायाम के लिए सक्रिय रहे
कई शोध से इस बात का पता चलता है कि जो लोग किसी अच्छे साथी के साथ प्रशिक्षण करते हैं वे अकेले व्यायाम करने वाले से ज्यादा बेहतर होते हैं। इसलिए आप भी फिटनेस के लिए अपने साथी को चुनें जिससे कि आप एक-दूसरे को हमेशा प्रेरित करते रहें। इसके अलावा आपको कभी भी व्यायाम करने में आलस नहीं आएगा और आप कभी भी अपनी ट्रेनिंग को छोड़ना पसंद नहीं करेंगे।
इसे भी पढ़ें: कंधों की मजबती के लिए पुरुष जरूर अपनाएं ये 20 मिनट का वर्कआउट प्लान, जानें क्या है तरीका
अपने लक्ष्यों को बदलते रहें
जरूरी नहीं कि आप रोजाना जिम में जाकर एक ही तरह की एक्सरसाइज करें या फिर एक ही लक्ष्य के लिए काम करें। इससे आपको कुछ ही दिन में बोरियत महसूस हो सकती है। इसलिए आपको हमेशा अपने लक्ष्यों और एक्सरसाइज के तरीकों को बदलते रहना चाहिए। जबकि फिटनेस लक्ष्य आपके प्रशिक्षण को प्रेरणा और दिशा देते हैं। आपको बता दें कि नियमित रूप से किसी भी चीज पर समीक्षा करने से यह सुनिश्चित करती है कि आपके लक्ष्य आपके लिए क्या और क्यों है।
अक्सर महिलाओं को घर और कामकाज से फुरस्त निकालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है जिस बीच वो अपनी फिटनेस का ख्याल रखना भूल जाती है। ऐसे में आप इन तरीकों की मदद से अपनी रूटीन में आसानी से व्यायाम की आदतों को शामिल कर सकते हैं।
Read More Articles on Exercise and Fitness in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।