
फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरू होता है। नियमित तौर पर योग और एक्सरसाइज करके खुद को बीमारियों से बचाया जा सकता है। पिछले समय से लेजी गर्ल वर्कआउट ट्रेंड चल रहा है, फिटनेस का नाम लेने पर इस ट्रेंड का जिक्र भी जरूर होता है। बहुत से लोग इसे आलसी लड़कियों के लिए की जाने वाली एक्सरसाइज समझ लेते हैं, लेकिन यह केवल एक एक्सरसाइज का समूह है, जो स्वस्थ रखने में काफी मददगार होता है।
क्या है लेजी गर्ल वर्कआउट?
दरअसल, लेजी गर्ल वर्कआउट एक्सरसाइज का एक समूह है, जिसके अंदर कई एक्सरसाइज आती हैं। इस वर्कआउट में अपने फिटनेस गोल को पाने के लिए लोग एक एक्सरसाइज का रूटीन बनाते हैं। यह एक लो इंटेंसिटी कार्डियो वर्कआउट है, जो आपको अंदरूनी तौर पर फिट बनाता है। दरअसल, इस वर्कआउट को करने के पीछे का मकसद लाइफस्टाइल में बदलाव कर खुद को एक्टिव और एनर्जेटिक रखना होता है। ऐसे में कम से कम 15 से 20 मिनट तक इस एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें - वर्कआउट के बाद हो जाती है मांसपेशियों में दर्द और जकड़न की समस्या, इन 5 तेलों से करें मालिश, मिलेगा आराम
लेजी गर्ल वर्कआउट करने के फायदे
- लेजी गर्ल वर्कआउट करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
- लेजी गर्ल वर्कआउट करने से शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ता है साथ ही सुस्ती और थकान भी काफी कम होती है।
- इसे करने से शरीर में लचीलापन आता है साथ ही वजन घटाने में भी आसानी होती है।
- यह एक तरह की कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज है, जिसे करने से हार्ट भी हेल्दी रहता है।
- इसे करने से कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्याएं भी कम होती हैं।
- लेजी गर्ल वर्कआउट करने से नींद में सुधार होता है साथ ही त्वचा भी हेल्दी रहती है।
कौन सी एक्सरसाइज करें?
लेजी गर्ल वर्कआउट करने से पहले लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं। ऐसे में आप ब्रिस्क वॉक, सीढ़ियां चढ़ना, डांसिंग, हूला होपिंग, स्विमिंग और गार्डनिंग आदि भी कर सकते हैं। ऐसे में आप लोगों के साथ मिलकर कंबाइन एक्सरसाइज भी कर सकते हैं साथ ही स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी शामिल हो सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version