Why Organic Pads Are Beneficial: समय के बाद समाज में बदलाव आता रहता है। पहले समय में महिलाएं पीरियड्स में कपड़ा ज्यादा इस्तेमाल करती थी। लेकिन समय में बदलाव आने के साथ कपड़े की जगह पैड का इस्तेमाल किया जानें लगा। रेगुलर पैड से बीमारियों का खतरा कम हुआ, साथ ही यह इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा आसान रहा। वहीं अब ऑर्गेनिक सैनिटरी पैड ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। इसके जरिये ज्यादा होने वाले वेस्टेज को रोका जा सकता है। वहीं सेहत के नजरिये से भी इसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने बात की ऑरा स्पेशलिटी क्लिनिक (गुड़गांव) की डॉयरेक्टर और क्लाउड नाइन अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. रितु सेठी से, जिसे हम इस लेख के माध्यम से आपसे साझा करेंगे।
ऑर्गेनिक सैनिटरी पैड्स क्यों ज्यादा फायदेमंद हैं- Why Organic Pads Are Beneficial
केमिकल फ्री होते हैं
कार्बनिक पैड आमतौर पर प्राकृतिक चीजों जैसे कि कार्बनिक कपास, बांस, और अन्य प्लांट बेस्ड फाइबर से बनाए जाते हैं। इनमें हानिकारक केमिकल्स, प्लास्टिक, खुशबू या सिंथेटिक फाइबर का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, जिससे यह त्वचा को नुकसान करने का कारण नहीं बनते। वहीं प्लास्टिक पैड्स में ज्यादा केमिकल्स इस्तेमाल किये जाते हैं। इनका लंबे समय तक इस्तेमाल त्वचा की समस्याओं का कारण बन सकता है।
टॉप स्टोरीज़
इंफेक्शन का खतरा कम करे
रेगुलर पैड्स को लगाए रखने से कई महिलाओं को खुजली, जलन और इरिटेशन होने लगती है। जबकि ऑर्गेनिक सैनिटरी पैड्स के इस्तेमाल से त्वचा रिलैक्स रहती है और एलर्जी की समस्या नहीं होती है।
इसे भी पढ़े- सैनिटरी पैड्स को इस्तेमाल के बाद फेंकने का सही तरीका
लंबे समय तक कंफर्ट रहता है
ऑर्गेनिक सैनिटरी पैड्स का इस्तेमाल करने से वेंटिलेशन ठीक से हो पाता है, जिससे त्वचा को सांस लेने में मदद मिलती है। इससे बैक्टीरिया बढ़ने की संभावना भी कम हो जाती है, जिससे पीरियड्स में परेशानी और संक्रमण को रोकने में मदद मिल सकती है।
बायोडिग्रेडेबल होते हैं
ऑर्गेनिक सैनिटरी पैड्स पूरी तरह से बायोडिग्रेडेबल होते हैं, जो पर्यावरण की दृष्टि से भी फायदेमंद हैं। वहीं रेगुलर सैनिटरी पैड्स को बायोडिग्रेड होने में लंबा समय लग सकता है, जो पर्यावरण के नजरिये से भी नुकसानदायक है।
इसे भी पढ़े- सैनिटरी पैड और पैंटी लाइनर कैसे हैं एक दूसरे से अलग? जानें दोनों में अंतर और इस्तेमाल का तरीका
हेल्दी और इकोनॉमिकल
ऑर्गेनिक सैनिटरी पैड्स को रेगुलर और प्लास्टिक पैड्स की तुलना में ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इनके इस्तेमाल से बीमारियां फैलने का खतरा नहीं होता। वहीं यह इकोनॉमिकल भी होते हैं। एक बाद खरीदने के बाद आप इनका लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
हाइजीन की दृष्टि से भी ऑर्गेनिक सैनिटरी पैड्स बहुत फायदेमंद हैं। अगर आपको रेगुलर पैड्स के इस्तेमाल से समस्या होती है, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।