Kitchen Ingredients For Bloating: पेट फूलना या ब्लोटिंग की समस्या होने पर खाने का मन नहीं होता है। साथ ही ब्लोटिंग होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं जैसे पेट में दर्द, मितली, भारपीन, बैचेनी और उल्टी। अक्सर लोग ब्लोटिंग होने की समस्या को कुछ समय के लिए अवॉयड ही करते हैं। लेकिन बढ़ जाने पर डॉक्टर की दवाई या किसी चूर्ण का सेवन करते हैं। इन चीजों के सेवन से कई बार जल्दी आराम नहीं मिल पाता है। ऐसे में ब्लोटिंग की समस्या होने पर किचन में मौजूद चीजों का भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं। इन चीजों के उपयोग से ब्लोटिंग की समस्या से निजात मिलेगी और पेट दर्द भी कम होगा। कई बार ज्यादा तनाव, खराब लाइफस्टाइल और लगातार तेल मसाले वाला खाने से भी यह समस्या हो सकती हैं। ऐसे में किचन में रखी चीजों के इस्तेमाल से ब्लोटिंग से छुटकारा पाने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी होगा। आइए जानते हैं ब्लोटिंग की समस्या में कौन से किचन की चीजे इस्तेमाल करनी चाहिए फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।
दालचीनी
दालीचीनी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, आयरन, जिंक और विटामिन सी पाया जाता हैं। इसके सेवन से खाना ठीक से पचता है और ब्लोटिंग की समस्या से निजात मिलती है। दालचीनी की चाय या इसको खाने में डालकर इस्तेमाल किया जा सकता है।
अजवाइन
अजवाइन की मदद से भी ब्लोटिंग की समस्या को दूर किया जा सकता है। अजवाइन पेट दर्द, अपच, पेट फूलने और मितली की समस्या को ठीक करता हैं। इसमें कई तरह के गुण पाए जाते हैं जैसे सोडियम, आयरन और पोटेशियम। इसके सेवन से खाना पचाने में मदद मिलने के साथ पेट दर्द से भी राहत मिलती है। इसका चूर्ण या पानी में उबालकर इसका सेवन किया जा सकता हैं।
सौंफ
सौंफ खाना को पचाने से लेकर मुंह की बदबू को आसानी से दूर करती हैं। खाने के बाद 1 चम्मच सौंफ के बीज चबाने से ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिलगी और खट्टी डकार की समस्या भी दूर होगी। सौंफ आंतों को हेल्दी रखने के साथ मांसपेशियों को भी आराम देती है।
धनिया के बीज
धनिया के बीज के सेवन से भी ब्लोटिंग की समस्या से राहत पाई जा सकती है। इसमें मौजूद तत्व पेट की सूजन को कम करने के साथ खाने को पचाते हैं। इसका सेवन करने के लिए 1 चम्मच धनिया के बीज को रात भर के लिए 1 गिलास पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इस पानी को पिएं। नियमित ऐसा करने से ब्लोटिंग से राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- जौ की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें आसान रेसिपी
अदरक
अदरक के सेवन से भी ब्लोटिंग की समस्या से राहत पाई जा सकती हैं। इसका सेवन करने के लिए अदरक के टुकड़े को रखकर चूसें। ऐसा करने से पेट दर्द, अचप, मितली औरपेट में भारीपन जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। यह भोजन को पचाने में मदद करता है और पेट की सूजन दूर करता है।
जीरे
ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने के लिए जीरे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह वजन घटाने, बॉडी को डिटॉक्स और पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसका सेवन करने के लिए 1 चम्मच जीरे को 1 गिलास पानी में रात भर के लिए भिगो दें। सुबह उठकर इस पानी को पीने से डाइजेशन में सुधार होता है।
पुदीना
पुदीना पेट को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद तत्व जैसे मेन्थॉल में एंटीसेप्टिक गुण खाने को जल्दी पचाने में मदद करने के साथ गैस, कब्ज और ब्लोटिंग को भी दूर करते हैं। इसका सेवन करने के लिए इसकी ड्रिंक या खाने में मिलाकर इसका सेवन करें।
ब्लोटिंग को दूर करने के लिए किचन में मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik