Fri Sep 11, 2026 | 06:55 PM IST

खूबकला, अंजीर और मुनक्का साथ में खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 लाभ, जानें सेवन का तरीका

सूखकला अंजीर और मुनक्का खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इससे खून की पूर्ति होती है, साथ ही इम्यूनिटी भी बढ़ती है। जानें खूबकला अंजीर और मुनक्का के फायदे

khubkala munakka anjeer ke fayde: सर्दियों में फिट रहने के लिए क्या खाएं? सर्दियों में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) कमजोर हो जाती है। यही वजह है कि हम बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में खूबकला, अंजीर और मुनक्का शामिल कर सकते हैं। इन तीनों को एक साथ खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है, साथ ही शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी मिलती है। जानें खूब कला अंजीर और मुनक्का के फायदे-

खूबकला अंजीर और मुनक्का को विटंर डाइट (winter) में जरूर शामिल करना चाहिए। ये सभी खाद्य पदार्थ पोषक तत्वों से भरपूर हैं। अंजीर प्रोटीन, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम और फाइबर का अच्छा सोर्स है। वही मुनक्का में भी आयरन, विटामिन बी6, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम होता है। खूबकला की बात करें, तो इसमें भी सभी जरूरी विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं।

anjeer benefits

खूब कला अंजीर और मुनक्का के फायदे (khubkala munakka anjeer ke fayde)

खूब कला, अंजीर और मुनक्का कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में लाभकारी होता है। इन तीनों के मिश्रण का सेवन करने से कई सामान्य रोग दूर होते हैं। जानें खूब कला अंजीर और मुनक्का के फायदे (khubkala anjeer aur munakka)-

1. टाइफाइड में लाभकारी

खूब कला अंजीर और मुनक्का टाइफाइड रोग में काफी लाभकारी होता है। इनका सेवन सुबह-शाम करने से टाइफाइड से निजात मिल सकता है। टाइफाइड होने पर आप इसे घरेलू उपाय के तौर पर इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन डॉक्टर की सलाह पर दवाइयों का सेवन भी जरूर करें।

2. एनीमिया से बचाव

एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी। खून की कमी को पूरा करने के लिए आयरन रिच डाइट लेनी होती है। अंजीर और मुनक्का में आयरन भरपूर होता है। ऐसे में इनका सेवन करने से एनीमिया की समस्या दूर होती है। अगर रोजाना इनका सेवन करेंगे, तो एनीमिया से बच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - बादाम और किशमिश एक साथ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 9 फायदे, जानें इनके सेवन का सही समय और तरीका

cough

3. सर्दी-जुकाम में आराम

सर्दियों में अकसर इम्यूनिटी कमजोर पड़ जाती है। इसकी वजह से हम सर्दी-जुकाम समेत कई बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं। अगर आप भी बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान रहते हैं, तो खूबकला अंजीर और मुनक्का खा सकते हैं।

4. हड्डियां मजबूत बनाए

उम्र बढ़ने पर अधिकतर लोगों को हड्डियों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आपको भी हड्डियों में दर्द रहता है, तो आप खूब कला अंजीर और मुनक्का का साथ में सेवन कर सकते हैं। इस मिश्रण में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

5. मांसपेशियों को मजबूत बनाए

मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में प्रोटीन शामिल करना चाहिए। प्रोटीन मसल्स का विकास करता है। अंजीर में प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है। इसलिए आप सूखकला अंजीर और मुनक्का का सेवन करके मांसपेशियों को मजबूत बना सकते हैं। मांसपेशियों का विकास कर सकते हैं।

6. बच्चों के विकास में मददगार

बच्चों का शारीरिक विकास करने के लिए भी सूखकला अंजीर और मुनक्का लाभकारी होता है। बच्चों को रोजाना इन सभी का एक साथ सेवन करवाने से उनका विकास तेज होता है। इससे बच्चों को सभी जरूरी विटामिंस और मिनरल्स भी मिल जाते हैं।

इसे भी पढ़ें - अर्जुन के फल के फायदे: अर्जुन का फल खाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं

कैसे करें खूब कला अंजीर और मुनक्का का सेवन (how to eat khubkala anjeer aur munakka)

खूब कला अंजीर और मुनक्का का सेवन काढ़े के रूप में किया जा सकता है। इसका काढ़ा पीने से ऊपर बताए गए सभी रोग दूर होते हैं। खूब कला अंजीर मुनक्का का काढ़ा कैसे बनाएं?

  • इसका काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें।
  • इसमें 5-6 मुनक्का, 4 अंजीर और 2-3 ग्राम खूब कला डालें।
  • इसे अच्छी तरह से पकने दें। जब पानी आधा हो जाए, तो खूब कला अंजीर और मुनक्का को मैश कर लें।
  • इसके बाद पानी को छानकर पी लें।
  • डायबिटीज या अन्य गंभीर रोगों का सामना कर रहे लोगों को इस काढ़े का सेवन डॉक्टर की राय पर ही करना चाहिए। 

आप भी सर्दियों में खूब कला अंजीर और मुनक्का के काढ़े का सेवन कर सकते हैं। इनकी तासीर काफी गर्म होती है, ऐसे में सीमित मात्रा में ही इनका सेवन करना चाहिए। पित्त प्रकृति के लोगों को इस काढ़े का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। अन्यथा नुकसान पहुंच सकता है।

Read Next

घर पर बनाएं वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन पाउडर, डायटीशियन से जानें बनाने और सेवन का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 20, 2022 00:00 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content