
टाइफाइड एक खतरनाक बीमारी है जो शरीर को धीरे-धीरे कमजोर करने का काम करती है। टाइफाइड में तेज बुखार आता है, जो कई दिनों तक बना रहता है। यह बुखार चढ़ता-उतरता रहता है, लेकिन कभी सामान्य नहीं होता।
ज्यादातर लोग ये बात जानते होंगे कि टाइफाइड होने के करीब एक हफ्ते बाद ही रोग के लक्षण नजर आने लगते हैं। कई मामलों में दो महीने तक भी इसके लक्षण दिखते हैं। टाइफाइड का पता लगते ही लोग अस्पतालों का रुख करते हैं और डॉक्टर के कहे अनुसार चलते हैं। टाइफाइड में जरा सी लापरवाही भी खतरनाक हो सकती है।
वहीं, दूसरी ओर कई लोग टाइफाइड जैसी बीमारी से अपने आपको बाहर निकालने के लिए घरेलू इलाज का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार ये इलाज न के बराबर ही काम करते हैं। वजह ये कि सही जानकारी नहीं होना। हम आपको इस लेख के जरिए बताने की कोशिश कर रहे हैं कि कैसे आप इस बुखार से अपना बचाव कर सकते हैं वो भी घरेलू इलाज के जरिए।
इसे भी पढ़ें: वायरल, डेंगू और चिकनगुनिया की छुट्टी करती हैं ये 3 चीजें, पहली बार में ही दिखेगा असर
बुखार से बचाव के घरेलू इलाज
- टाइफाइड बुखार में आपको खानपान पर बहुत ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसके लिए आप पान का रस, अदरक का रस और शहद को एक साथ मिलाकर सुबह-शाम पी सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलता है।
- आपको ऐसी स्थिति में अगर जुकाम या सर्दी-गर्मी में बुखार हो तो तुलसी, मुलेठी, गाजवां, शहद और मिश्री को पानी में मिलाकर काढ़ा बनाएं और इसका सेवन करें। इसका सेवन करने से आपका जुकाम सही हो जाता है और बुखार कम होने में आपको मदद मिलेगी।
- टाइफाइड कोई ऐसी बीमारी नहीं है जो आपको किसी एक मौसम में ही हो। ये किसी भी मौसम में हो सकती है। गर्मी के मौसम में टायफायड होने पर लू लगने के कारण बुखार होने का खतरा रहता है। ऐसे में आप कच्चे आम को आग या पानी में पकाकर इसका रस पानी के साथ मिलाकर पी सकते हैं।
- इस बुखार में तुलसी की चाय पीने से आपको काफी आराम मिल सकता है। इसके लिए आपको 20 तुलसी की पत्तियां, 20 काली मिर्च, थोड़ी सी अदरक और जरा सी दालचीनी को पानी में डालकर उबाल लें और हल्का गुनगुना होने के बाद इसका सेवन करें।
- टाइफाइड के बुखार में रोगी को ज्यादा से ज्यादा आराम करने की जरूरत होती है। इसमें आपको अपनी डाइट पर खासा ध्यान रखना होता है। आप बुखार होने पर दूध, साबूदाना, चाय, मिश्री आदि हल्की चीजें खाएं।
- बहुत लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि वायरल फ्लू में प्यार का रस काफी असरदार होता है। आप टाइफाइड में भी प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्लू में प्याज का रस बार-बार पीने से बुखार उतर जाता है,और कब्ज में भी आराम मिलता है।
- ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पीएं। इससे बुखार पसीने के रूप में बाहर आने लगता है।
इसे भी पढ़ें: कैसे पहचानें सामान्य बुखार और डेंगू के बुखार में अंतर? जानें इसके सभी लक्षण
टाइफाइड के लक्षण
- बार-बार बुखार होना।
- तेज बुखार होना।
- भूख कम लगना।
- लगातार पेट में दर्द रहना।
- सिर दर्द होना और घबराहट महसूस होना।
- दस्त और कब्ज होना।
- थकान महसूस होना।
Read More Article On Home Remedies In Hindi