क्या आपने कभी कीटो डाइट के बारे में सुना है? (Keto Diet) इस डाइट को अकसर लोग वजन कम करने के लिए फॉलो करते हैं। कीटो डाइट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फैट (Protein and Fat) पाया जाता है। जबकि यह कार्बोहाइड्रेट लॉ (Carbohydrate Low) होता है। इसलिए वजन कम करने में इस डाइट को फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इसे डाइट को लंबे समय तक फॉलो करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह एक बैलेंस डाइट नहीं है (Not a Balanced Diet)। जिससे लंबे समय तक इसे फॉलो करने से इसके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। आज हम बात कर रहे हैं कीटो प्रोटीन शेक के बारे में। वजन कम करने के लिए आप कीटो प्रोटीन शेक पी सकते हैं। इसके अलावा इसमें प्रोटीन और फैट भी उच्च मात्रा में पाया जाता है। कीटो डायटीशियन अकांक्षा सक्सेना से जानें कीटो प्रोटीन शेक के फायदे और इसे बनाने का आसान सा तरीका (Keto Protein Shake Benefits and Recipe)-
गर्मी के मौसम में हम अकसर बाहर धूप से घर पर आते ही फ्रिज का ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं। लेकिन इन्हें स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा नहीं माना जाता है। इसकी जगह आप कुछ हेल्दी और सेहतमंद ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में प्रोटीन शेक पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
कीटो प्रोटीन शेक के फायदे (Benefits of Keto Protein Shake)
प्रोटीन शेक एक बेहद ही सेहतमंद ड्रिंक है। इसके सेवन से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। नियमित रूप से प्रोटीन शेक का सेवन करने से गर्मी से राहत मिलती है। यह वजन कम करने में भी फायदेमंद होता है। इसके साथ ही सुबह इसे पीने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक रह सकते हैं। अगर बात कीटो प्रोटीन शेक के बारे में की जाए तो यह प्रोटीन रिच होता है।
इसे भी पढ़ें - वजन घटाने में फायदेमंद है पपीते के बीज का पाउडर, डायटीशियन से जानें इसके अन्य फायदे और इसे खाने तरीका
वजन कम करने में फायदेमंद कीटो प्रोटीन शेक (Keto Protein Shake is Good for Weight Loss)
कीटो डाइट वजन कम करने में फायदेमंद होता है। कुछ दिनों तक इस डाइट को फॉलो करने से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है। कीटो प्रोटीन शेक पीने से आप अपने वजन को नियंत्रण में रख सकते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो भी इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन लंबे समय तक आपको इसका सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह एक बैलेंस्ड डाइट नहीं है।
प्रोटीन रिच डाइट है कीटो प्रोटीन शेक (Protein Rich Diet)
कीटो डाइट प्रोटीन में भरपूर होता है। प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए भी आप इस डाइट को फॉलो कर सकते हैं। कीटो प्रोटीन शेक में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है, जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। इसलिए आप प्रोटीन की पूर्ति करने के लिए कीटो प्रोटीन शेक को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
फैट रिच है कीटो प्रोटीन शेक (Fat Rich Diet)
कीटो डाइट में हेल्दी फैट पाया जाता है, जो वजन बढ़ने नहीं देता है। वजन कम करने के लिए आप इस डाइट को फॉलो कर सकते हैं। कीटो प्रोटीन शेक में फैट भरपूर पाया जाता है, लेकिन यह आपके वजन को बढ़ने नहीं देता है।
गर्मी से दिलाए राहत (Relief from Heat)
गर्मियों में प्रोटीन शेक के सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। गर्मी से घर आने पर आप इसका सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर का तापमान कम होता है और शरीर ठंडा होता है। गर्मियों में गर्मी से राहत पाने के लिए इस शेक का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - Milk and Jaggery Combination: दूध और गुड़ के सवन से वजन होता है कम, जानें फायदे और नुकसान
मिलती है एनर्जी (Get Energy)
प्रोटीन शेक को पीने से आपको भरपूर एनर्जी मिलती है। एनर्जेटिक रहने के लिए आप गर्मी में इसका सेवन कर सकते हैं। आपको इसके सेवन से शारीरिक संतुष्टि मिलती है और आपको अच्छा महसूस होता है। एनर्जी लेने के लिए आपको प्रोटीन शेक का सेवन जरूर करना चाहिए।
कीटो प्रोटीन शेक (Keto Protein Shake)
आवश्यक सामग्री (Necessary Ingredients)
- चने का सत्तू (Gram sattu)
- टमाटर (Tomato)
- प्याज (Onion)
- हरा धनिया (Green Coriander)
- पुदीना (Mint)
- खीरा (Cucumber)
- नमक (Salt)
- पानी और बर्फ (Water and Ice)
कीटो प्रोटीन शेक बनाने का तरीका (How to Make Keto Protein SHake)
- - कीटो प्रोटीन शेक को बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्रियों को बारीक-बारीक काट लें।
- - एक बाउल में इन सभी सामग्रियों को अच्छे से मिला लें। इसमें पानी डालें।
- - अब इसमें नमक डालें और हरे धनिये से गार्निशिंग कर लें।
- - ऊपर से आप इसमें बर्फ भी डाल सकते हैं।
- - तैयार कीटो प्रोटीन शेक को आप आसानी से बनाकर पी सकते हैं।
आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो इस शेक को ट्राई कर सकते हैं। लेकिन आपको ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा आप चाहें तो पनीर के पानी यानी व्हे प्रोटीन का सेवन भी कर सकते हैं। कीटो डाइट को फॉलो करने से पहले आपको एक बार अपनी डायटीशियन से जरूरी सलाह लेनी चाहिए।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi