कश्मीर की वादियों में Ice Bath लेते नजर आए कार्तिक आर्यन, जानें शरीर के ल‍िए कैसे फायदेमंद है यह स्‍नान

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने हाल ही में आइस बाथ लेते हुए एक वीडियो शेयर किया है। एक्सपर्ट से समझें शरीर के लिए कैसे फायदेमंद है आइस बाथ।  
  • SHARE
  • FOLLOW
कश्मीर की वादियों में Ice Bath लेते नजर आए कार्तिक आर्यन, जानें शरीर के ल‍िए कैसे फायदेमंद है यह स्‍नान


Ice Bath Benefits In Hindi: अभिनेता कार्तिक आर्यन आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग में व्यस्त नजर आ रहे हैं। इस किरदार में ढलने के लिए कार्तिक तैयारियों में लगातार जुटे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को फिल्म की शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी। इस वीडियो में कार्तिक कश्मीर की वादियों के बीच आइस बाथ लेते नजर आ रहे हैं। फिटनेस का मैसेज देते हुए कार्तिक ने आइस बाथ लेने का अपना पहला अनुभव फैंस के साथ शेयर किया है, जिसको लेकर उनकी खूब तारीफें की जा रही हैं। बर्फीली बादियों के बीच कार्तिक द्वारा आइस बाथ लेना लोगों को खूब पसंद आया है। दरअसल, आइस बाथ एक प्रकार की थेरेपी है जिसे शरीर के लिए फायदेमंद भी माना जाता है। इस बारे में विस्तार से समझने के लिए हमने बात कि उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के फाउंडर और डायरेक्टर डॉ शुचिन बजाज (इंटरनल मेडिसिन) से।

kartik aryan

पहले समझिए क्या है आइस बाथ- What Is Ice Bath

आइस बाथ से तात्पर्य बर्फ के पानी से स्नान करना है। ऐसे में पानी का तापमान 50 से 59 डिग्री फॉरेन्हाइट यानी कि 10 से15 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए। बर्फ के पानी की इस थेरेपी को कोल्ड वाटर इमर्शन भी कहा जाता है। 

शरीर के लिए आइस बाथ लेने के फायदे- Ice Bath Benefits For Body 

शरीर में सूजन और दर्द कम करे

अगर आपके शरीर में दर्द, अकड़न या सूजन है, तो बर्फ के पानी से स्नान करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, जब आप बर्फ के पानी से स्नान करते हैं, तो इससे मसल्स में ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है। इसे एक कोल्ड थेरेपी माना जाता है, जिसमें एक्सरसाइज के बाद होने वाली शरीर की सूजन में आराम मिलता है।

शरीर का तापमान संतुलित करे

अगर आपके शरीर का तापमान ज्यादा रहता है, तो बर्फ के पानी से नहाने से आपको तुरंत राहत मिल सकती है। इससे बॉडी एक्टिव रहेगी, साथ ही आपको रिलैक्स भी महसूस होगा।   

इसे भी पढ़े- एक्‍सरसाइज करने के बाद नहाने से मिलते हैं ये 7 जबरदस्‍त फायदे

अच्छी नींद लेने में मदद करें

आइस बाथ लेने से शरीर का तापमान बैलेंस रहता है, साथ ही इससे नर्वस सिस्टम रिलैक्स रहता है। अगर आपको नींद न आने की समस्या रहती है, तो आइस बाथ आपके लिए थेरेपी की तरह काम कर सकता है। यह शरीर की थकावट कम करने और अच्छी नींद लेने में मददगार हो सकती है। 

इंफ्लेमेशन कम करें

हार्ड वर्कआउट के बाद कई लोगों को मसल्स में इंफ्लेमेशन होने लगती है। इस वजह से शरीर में दर्द और सूजन की समस्या होने लगती है। ऐसे में बर्फ के पानी से नहाना असरदार हो सकता है। यह शरीर की थकावट और इंफ्लेमेशन  कम करने में जल्द राहत दे सकती है। 

इसे भी पढ़े- क्या वजन घटाने में भी मददगार है सॉना बाथ या स्टीम बाथ? जानें इससे मिलने वाले फायदे

इन बातों का खास रखें ख्याल

  • अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो आइस बाथ से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। 
  • आइस बाथ के लिए पानी का तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं होना चाहिए। 
  • सिर के जरिए ही शरीर पर पानी डालें इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

 

Read Next

क्या आप भी टाइट अंडरवियर पहनते हैं? जानें इससे होने वाले नुकसान

Disclaimer