Fri Sep 11, 2026 | 09:15 PM IST

Doctor Verified

क्या पीलिया में हल्दी का सेवन नुकसानदायक हो सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Is Turmeric Harmful in jaundice: क्या पीलिया में हल्दी का सेवन नुकसानदायक हो सकता है? जानें इसके नुकसान और सावधानियां।

Is Turmeric Harmful in jaundice: खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़े कारणों की वजह से शरीर में जब सीरम बिलीरुबीन की मात्रा बढ़ जाती है, तो इस बीमारी को पीलिया कहते हैं। पीलिया की समस्या आमतौर पर असंतुलित भोजन और दूषित पानी की वजह से होती है। इस बीमारी में सही समय पर इलाज न लेने से मरीज की परेशानियां बढ़ जाती हैं और कई मामलों में यह मरीज के लिए जानलेवा भी हो सकता है। पीलिया होने पर मरीज के आंख का सफेद हिस्सा पीला पड़ जाता है। पीलिया की समस्या में मरीज को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। लोगों का ऐसा मानना है कि पीलिया की समस्या में हल्दी का सेवन करने से मरीज की परेशानियां और ज्यादा बढ़ जाती हैं। आइए एक्सपर्ट डॉक्टर से जानते हैं इस बात की सच्चाई।

क्या पीलिया में हल्दी खा सकते हैं?- Can We Eat Turmeric in Jaundice?

ऐसा कहा जाता है कि पीलिया में हल्दी खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदाचार्य डॉ. एस के पांडेय कहते हैं कि हल्दी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन पीलिया के मरीजों को इसका संतुलित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। पीलिया के मरीज को हल्दी का सेवन न करने की भी सलाह दी जाती है। इस बीमारी में बहुत ज्यादा हल्दी खाने से आपकी परेशानियां और बढ़ जाती हैं। पीलिया के मरीजों को बहुत ज्यादा मसालेदार खाना खाने से भी परहेज करने को कहा जाता है। 

Is Turmeric Harmful in jaundice

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या जुकाम होने पर पीलिया नहीं होता है? डॉक्टर से जानें इस दावे की सच्चाई

क्या पीलिया में ज्यादा हल्दी खाना नुकसानदायक होता है? - Is Turmeric Harmful in jaundice in Hindi

पीलिया की बीमारी में बहुत ज्यादा हल्दी खाने से मरीज की परेशानियां बढ़ जाती हैं। इसकी वजह से आंखों में पीलापन और पेट से जुड़ी परेशानियों का खतरा रहता है। पीलिया में अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में हल्दी का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से दवाओं का असर भी आपको कम होगा। इसलिए डॉक्टर हमेशा पीलिया के मरीजों को संतुलित मात्रा में भोजन करने की सलाह देते हैं। पीलिया में बहुत ज्यादा तला भुना या मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए।

पीलिया से बचने के उपाय- How To Prevent Jaundice in Hindi

पीलिया की समस्या में खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस बीमारी में मरीजों को तला-भुना और बहुत ज्यादा मसालेदार खाना खाने से परहेज रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे लोग जो शराब का सेवन करते हैं उन्हें शराब से दूरी बनानी चाहिए। अगर आप पीलिया की समस्या से ग्रसित हैं तो पीने के पानी की शुद्धता का ध्यान रखें। इसके अलावा पीलिया के लक्षण दिखने पर जांच कराकर सही समय पर इलाज जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com) 

Read Next

पालिया में करें इन 3 तरह के फलों का सेवन, जल्द मिलेगा आराम

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 07, 2022 19:29 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content