
Is Severe Anemia Life Threatening: जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में रेड ब्लड सेल्स नहीं बनते हैं, तो उसे एनीमिया कहा जाता है। ध्यान रखें कि रेड ब्लड सेल्स की कमी के कारण पूरे शरीर में सही तरह से ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है, जिससे कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आपको बता दें कि रेड ब्लड सेल्स में हीमोग्लोबिन नाम का प्रोटीन होता है, जो लंग्स से शरीर के अन्य अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। जो व्यक्ति एनीमितया से गुजरता है, वह अक्सर थकान, कमजोरी और किसी की चीज में मन न लगने जैसी शिकायतें करता नजर आता है। अगर व्यक्ति अपने खानपान में सुधार करे, जीवनशैली में हेल्दी आदतें अपनाए, तो एनीमिया जैसी बीमारी से निपटा सकता है। क्या आप जानते हैं कि अगर एनीमितया होने पर व्यक्ति अपना इलाज न करवाए और डाइट पर ध्यान न दे, तो स्थिति बिगड़ सकती है? कुछ लोगों का मानना है कि एनीमितया गंभीर रूप ले ले तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है। तो क्या वाकई यह सच है? इस बारे में हमने शारदा अस्पताल में General Medicine के प्रोफेसर डॉ. अनुराग प्रसाद से बात की।
क्या एनीमिया गंभीर होने पर जान जा सकती है?- Is Severe Anemia Life Threatening In Hindi
जैसा कि यह स्पष्ट है कि शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी होने पर पूरी बॉडी में सही तरह ऑक्सीजन सप्लाई नहीं होती है। इसी कंडीशन को हम एनीमिया के नाम से जानते हैं। अगर व्यक्ति अपना सही इलाज न करवाए या डाइट में सुधार न करे, तो एनीमितया जानलेवा तक हो सकती है। दरअसल, जब बॉडी में रेड ब्लड सेक्स कम हो जाते हैं, तो ऑक्सीजन रुक जाता है। ऐसे में हार्ट रेट और रेस्पीरेटेरी रेट बढ़ जाता है। अगर समय पर व्यक्ति को इलाज न मिले, तो शरीर के कई ऑर्गन फेल हो सकते हैं। इसमें हार्ट फेलियर होने जैसी गंभीर कंडीशन भी शामिल है। इसके अलावा, एरिदमिया, एंजिना जैसी कई समस्याएं हो सकती है। अगर किसी वजह से गर्भवती महिला एनीमिया का शिकार हो जाती है और समय पर इलाज नहीं करवाती है, तो इसकी वजह से प्री-मेच्योर डिलीवरी हो सकती है। यही नहीं, जन्म के बच्चे का वजन भी कम हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: बार-बार थकावट महसूस होना हो सकता है एनीमिया का संकेत, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके
एनीमिया के लक्षण- Symptoms Of Anemia In Hindi
एनीमिया के लक्षण इतने हल्के हो सकते हैं कि शुरुआती दिनों में वह नजर भी न आएं। इसके लक्षण धीरे-धीरे नजर आते हैं, जैसे-
- चक्कर आना, बेहोशन होने जैसा महसूस होना
- तेज या असामान्य दिल की धड़कन का होना
- तीव्र सिरदर्द होना
- सीने, हड्डियों, पेट और जोड़ों में दर्द का अहसास होना
- सांस लेने में कठिनाई होना
- त्वचा का पीला पड़ जाना
- हाथ-पांव का ठंडा होना
- थकान या कमजोरी महसूस होना
इसे भी पढ़ें: शरीर में आयरन की कमी और एनीमिया में क्या अंतर होता है? जानें डॉक्टर से
गंभीर एनीमिया के लक्षण- Symptoms Of Severe Anemia
हालांकि, ऐसा बहुत कम मामले में देखा जाता है कि किसी व्यक्ति की एनीमिया के कारण मृत्यु हो गई है। लेकिन, कुछ जेनेटिक कंडीशन, जैसे सिकल सेल और कुछ हेमोलिटिक एनीमिया के कारण मरीज की मृत्यु हो सकती है। कैंसर और अन्य बीमारियां भी एनीमिया का कारण हो सकते हैं।
एनीमिया का कारण- Causes Of Anemia
एनीमिया होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे-
- आयरन की कमी
- विटामिन-12 की कमी
- फोलेट डेफिशियंसी
- कुछ दवाईयों की वजह से
- प्रेग्नेंसी
All Image Credit: Freepk
Read Next
डायबिटीज और मोटापे से पीड़ित लोगों में ज्यादा रहता है फैटी लिवर का जोखिम, जानें कारण और बचाव के उपाय
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version