फिटनेस में एक्टिव लोगों के लिए ट्रेडमिल पर दौड़ना फायदेमंद माना जाता है पर क्या सच में ये इतना फायदेमंद है? इस बारे में हम आगे विस्तार से जानेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप ट्रेडमिल पर दौड़ने से पहले इससे होने वाले नुकसान के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। फिटनेस के लिए ट्रेडमिल यूज करना जितना फायदेमंद होता है उतना ही इससे जुड़े नुकसान भी हो सकते हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि ट्रेडमिल पर दौड़ने से शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर की रहने वाली फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
1. घुटनों में दर्द की समस्या (Knee pain)
ट्रेडमिल पर दौड़ने से आपके घुटनों पर काफी दबाव पड़ता है। मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ने के कारण आपको दर्द की समस्या हो सकती है। ट्रेडमिल पर दौड़ने से पहले आपको वॉर्म-अप जरूर करना चाहिए, इससे जोड़ों को आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में फ्लू होने पर नजर आते हैं ये 6 लक्षण, जानें कैसे करें बचाव
टॉप स्टोरीज़
2. अन्य अंगों पर जोर पड़ता है
अगर आप ट्रेडमिल पर रनिंग करते हैं तो आप मशीन की स्पीड से चलते हैं और इससे आपके शरीर के अंगों को नुकसान पहुंच सकता है क्योंकि आपके शरीर को पूरी तरह से मशीन कंट्रोल कर रही होती है। आप अगर साधारण रनिंग करने के बजाय ट्रेडमिल पर रनिंंग करेंगे तो आपके अंगों पर ज्यादा जोर पड़ेगा।
3. ज्यादा थकान होना (Feeling fatigue)
ट्रेडमिल पर दौड़ने से ज्यादा थकान महसूस होती है, अगर आप ट्रेडमिल पर ज्यादा रनिंग करेंगे तो आपके शरीर में थकान के लक्षण ज्यादा जल्दी नजर आएंगे। अगर आप ट्रेडमिल पर रनिंग करते हैं तो आपको सांस लेने में दिक्कत हो सकती है क्योंकि स्पीड बढ़ने के साथ सांस लेना मुश्किल हो जाता है और आपको ट्रेडमिल रोकने में थोड़ा समय लग सकता है।
4. बैक पेन की समस्या (Back pain)
ट्रेडमिल पर रनिंग करने से आपको बैक पैन की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को ट्रेडमिल चलाने पर बैक पेन की समस्या होती है उन्हें अलग-अलग स्पीड पर ट्रेडमिल पर दौड़ना अवॉइड करना चाहिए, इससे आपका बैक पेन बढ़ सकता है। ट्रेडमिल में दौड़ने से एक्सरसाइज सीमित हो जाती है। अगर आप कम स्पीड में एक्सरसाइज करते हैं तो हो सकता है आप एक सीमित मात्रा में ही कसरत कर रहे हैं वहीं ट्रेडमिल पर कसरत करने से आप
5. लेग क्रैम्प की समस्या (Leg cramp)
ट्रेडमिल चलाने से लेग क्रैम्प की समस्या हो सकती है। ये एक मसल्स की ऐसी स्थिति है जिसमें आपके पैर में दर्द और स्टिफनेस महसूस हो सकती है, जिन लोगों को नर्व की प्रॉब्लम होती है उन्हें ट्रेडमिल पर रनिंग की सलाह नहीं दी जाती।
इसे भी पढ़ें- डैमेज और बेजान बालों (फ्रिजी हेयर) से छुटकारा पाने के लिए लगाएं घर पर बने ये 4 शैंपू
ट्रेडमिल पर रनिंग का सही तरीका (How to run on treadmill)
ट्रेडमिल पर बिना परेशानी के रनिंग करना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ आसान टिप्स फॉलो कर लें-
- ट्रेडमिल पर रनिंग करने से पहले वॉर्म अप करना न भूलें, आपको वॉर्म अप जरूर करना चाहिए इससे मसल्स पर जोर नहीं पड़ता।
- ट्रेडमिल चलाते समय आप स्पोर्ट शूज ही पहनें, स्पोर्ट शूज की मदद से आप सही ग्रिप बना पाएंगे और पैर व मसल्स पर जोर भी नहीं पड़ेगा।
- आपको ट्रेडमिल पर इंकलाइंड और डिकलाइन दोनों मोड्स पर ट्रेडमिल चलानी चाहिए, किसी एक मोड पर ज्यादा ट्रेडमिल चलाने से शरीर को नुकसान हो सकता है।
- ट्रे्डमिल चलाते समय ज्यादातर लोग इमरजेंसी क्लिप का इस्तेमाल नहीं करते हैं, ट्रेडमिल में दौड़ते समय किसी इमरजेंसी की स्थिति में आप उस इमरजेंसी क्लिप को अपनी टीशर्ट से अटैच कर लें और जरूरत पड़ने पर आप इसका यूज कर सकते हैं।
- ट्रेडमिल पर दौड़ते समय पॉश्चर का ध्यान रखें, अगर आपका पॉश्चर गलत होगा तो आपको मसल्स में दर्द की समस्या हो सकती है और एक्सरसाइज करते समय नेक पेन हो सकता है।
इन आसान टिप्स को फॉलो करके आप ट्रेडमिल पर रनिंग कर सकते हैं पर ज्यादा समय के लिए रनिंंग करना आपको अवॉइड करना चाहिए।