गर्भावस्था के दौरान हर छोटी से छोटी बातों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इस दौरान डॉक्टर्स आपको फिजीकल वर्क और एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। ताकि डिलीवरी में किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही एक्सरसाइज करने से गर्भावस्था के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होती है और न महिलाएं फिट रहती हैं। लेकिन क्या प्रेग्नेंसी के दौरान जंप या फिर कूदना सुरक्षित होता है? क्या प्रेग्नेंसी में कूदना महिलाओं के लिए फायदेमंद है? चलिए इस सवाल का जबाव जानते हैं नोएडा स्थित मदरहुड हॉस्पिटल की गायनाक्लॉजिस्ट डॉक्टर मीनाषा रंजन से -
क्या गर्भावस्था में कूदना है सुरक्षित?
डॉक्टर बताती हैं कि गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से लाइट एक्सरसाइज करना चाहिए। यह उनके लिए सुरक्षित है। साथ ही लाइट एक्सरसाइज से सेहत को काफी फायदा पहुंचता है। लेकिन इस दौरान तेजी से कूदना या फिर जंप करना महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता है। अगर आप प्रेग्नेंसी में तेज से कूदती हैं, तो इससे वजाइनल ब्लीडिंग हो सकती है। साथ ही गर्भपात का खतरा हो सकता है। इसलिए गर्भावस्था में कूदने या फिर जंपिंग से बचें। डॉक्टर बताती हैं कि अगर आप प्रेग्नेंसी में ज्यादा कूद-फांद करती हैं, तो इससे आपको तेज संकुचन और सर्विक्स हो सकता है। इसके अलावा हैवी एक्सरसाइज करने से भी बचें। ज्यादा स्ट्रेचिंग न करें। इससे प्रेंग्नेंसी के कॉम्लिकेशन बढ़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - प्रेगनेंसी में जिंक की कमी होने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण, जानें जिंक से होने वाले फायदे और नुकसान
प्रेग्नेंसी में हल्के एक्सरसाइज करने के फायदे?
डॉक्टर बताती हैं कि प्रेग्नेंसी में हमें हल्के-फुल्के एक्सरसाइज करने चाहिए। इससे आपके शरीर को ताकत मिलती है। इसके साथ ही नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे आपको अच्छी नींद आती है जो गर्भावस्था के दौरान बेहद जरूरी है। गर्भावस्था के दौरान आप स्ट्रेचिंग, वॉकिंग, स्वीमिंग कर सकते हैं। लेकिन आपको इस दौरान रस्सी कूदना, छलांग लगाना जैसे एक्सरसाइज नहीं करने चाहिएं। सामान्य या फिर हल्के एक्सरसाइज से आपके सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। जैसे-
- शरीर में ब्लड सर्कुलेशन का बेहतर होना।
- सहनशक्ति बढ़ना।
- मांसपेशियां टोन करने में मददगार
- शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ना।
- शरीर का सूजन कम होना।
- कब्ज और पेट की परेशानियां कंट्रोल में रहना।
प्रेग्नेंसी में सुरक्षित तरीके से एक्सरसाइज करने के टिप्स
जैसा कि हम बता चुके हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान आपको हैवी एक्सरसाइज से बचना चाहिए। इससे आपके और आपके बच्चे को नुकसान हो सकता है। वहीं, इस दौरान लाइट एक्सरसाइज आपके लिए बेहद जरूरी है। इससे आप और आपका बच्चा स्वस्थ रह सकता है। यदि आप गर्भावस्था के दौरान एक्सरसाइज करना चाहते हैं, तो निम्न टिप्स को जरूर फॉलो करें।
इसे भी पढ़ें - प्रेग्नेंसी के दौरान तिल का सेवन करने से गर्भपात का खतरा बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें
- सबसे पहले अपने डॉक्टर से एक्सरसाइज करने की सलाह लें। अगर आपका डॉक्टर आपको एक्सरसाइज करने की परमिशन देता है, तो एक्सरसाइज करें। क्योंकि कुछ गंभीर केस में डॉक्टर एक्सरसाइज न करने की सलाह दे सकता है।
- एक्सरसाइज के दौरान ढीले कपड़े पहलें। ताकि आप आराम से एक्सरसाइज कर सकें।
- एक्सरसाइज के दौरान हाई हीट से बचें। अगर आपको ज्यादा गर्मी लगने लगे, तो एक्सरसाइज करना बंद कर दें।
- इस दौरान किसी टफ टार्गेट को लेने से बचें।
- एक्सरसाइज करने के बाद ढेर सारा पानी पिएं। लेकिन ध्यान रखें कि एक्सरसाइज के तुरंत बाद नहीं, बल्कि 15 से 30 मिनट रूक कर पानी पीना है।
गर्भावस्था में महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इसलिए अगर आपको किसी भी तरह की परेशानी हो, तो अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
Read More Articles on Women's Health in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version